Editorial Review
Editorial Review

Editorial Review: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार वर्ल्ड कप जीतकर एक नया अध्याय रचा है। यह जीत केवल मैदान पर मिली सफलता नहीं, बल्कि उस आत्मविश्वास की पहचान है जो हर महिला के भीतर मौजूद है। सपनों को सच करने की यह मिसाल बताती है कि इच्छाशक्ति और मेहनत से कोई मंजिल दूर नहीं रहती। इस प्रेरणा के साथ हम इस विशेष अंक की शुरुआत कर रहे हैं। अब बात उस मौसम की, जो जीवन में कई तरह के छोटे-बड़े बदलाव लेकर आता है, सर्दियों । ठंड के दिनों में त्वचा को अतिरिक्त देखभाल चाहिए, इसलिए इस बार विंटर ब्यूटी पर खास सामग्री दी गई है। चेहरे की नमी कैसे बनाए रखें, रूखेपन से कैसे बचें और मौसम के हिसाब से स्किनकेयर कैसे चुनें- इन सभी विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत किया गया है। सर्दियों फैशन को भी नया रूप देती हैं। गरम कपड़ों
का चयन, लेयरिंग के आधुनिक तरीके और सर्द मौसम से मेल खाते रंग, इन सब पर उपयोगी जानकारी इस अंक में शामिल की गई है। साथ ही ऊन से बनने वाले आसान और आधुनिक डिजाइन भी जोड़े गए हैं, ताकि बुनाई के शौक को और निखार मिल सके।
ठंड के मौसम में रसोई का स्वाद भी बदल जाता है। पौष्टिक, ऊर्जा देने वाले और आसानी से बनने वाले व्यंजन इस समय जरूरी होते हैं। इसलिए इस बार उन खास रेसिपीज को जगह दी गई है जो स्वाद के साथ-साथ सेहत में भी वृद्धि करती हैं। सर्दियों छोटे बच्चों और नवजात शिशुओं की देखभाल का महत्वपूर्ण समय होती हैं। इस अंक में शिशुओं के लिए उपयुक्त कपड़े, सुरक्षित प्रोडक्ट्स और रोजमर्रा की देखभाल से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें दी गई हैं,
ताकि ठंड में उनकी आराम और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। आशा है कि यह विंटर स्पेशल अंक जीवन में सुविधा, सरलता और थोड़ी-सी गरमाहट जोड़ने में सहायक होगा।

आपकी….
वंदना वर्मा