बेकिंग सोडा के हैं अनोखे फायदे, जानिए इस्तेमाल करने का तरीका: Baking Soda
Baking Soda in Hindi : बेकिंग सोडा स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की परेशानियों को दूर करने में फायदेमंद साबित हो सकता है। यह सांसों की बदबू को कम करने से लेकर एसिडिटी को कंट्रोल कर सकता है। आइए जानते हैं इसके फायदे और नुकसान क्या हैं?
Baking Soda Benefits: बेकिंग सोडा एक ऐसी सामग्री है, जो लगभग हर व्यक्ति के किचन में आसानी से मिल जाता है। इसका प्रयोग खाने से लेकर स्किन और दांतों को चमकाने के लिए किया जाता है। मुख्य रूप से केक औक ढोकला को स्पंजी बनाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल होता है। नमक की तरह सफेद रंग का दिखने वाले बेकिंग सोडा कई औषधीय गुणों से भरपूर होता है। यह स्किन पर ग्लो लाने के साथ-साथ मोटापा को कम करने का गुण रखता है। आइए जानते हैं बेकिंग सोडा के फायदे, नुकसान और इस्तेमाल करने का क्या तरीका है?
बेकिंग सोडा के फायदे – Benefits of Baking Soda in Hindi
एसिडिटी की परेशानी करे कम
बेकिंग सोडा एक प्राकृतिक एंटासिड है। इसमें न्यूट्रलाइजिंग एजेंट शामिल होता है। इसकी मदद से । एसिड रिफ्लक्स की परेशानी को कम किया जा सकता है। यह पेट में बनने वाले एसिड को कम कर सकता है। बता दें कि एसिड की यह प्रक्रिया आपके अन्नप्रणाली में जलन पैदा कर सकती है और दिल में जलन पैदा कर सकती है। ऐसे में आप बेकिंग सोडा का सेवन कर सकते हैं। इससे काफी हद तक एसिड रिफ्लक्स और पेट से संबंधित अन्य समस्याओं को कम करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।
दांतों को करे साफ

पीले-पीले दांतों को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा का प्रयोग कर सकते हैं। इसकी मदद से आपके दांत मोतियों की तरह चमकने लगेंगे। साथ ही इसके प्राकृतिक घर्षण से दांतों पर जमा मैल बाहर हो सकता है। बेकिंग सोडा की क्षारीय शक्ति की वजह से यह रंगहीनता को दूर करने में भी मदद कर सकता है।
यूटीआई की समस्या करे कम
बेकिंग सोडा का सेवन पानी के साथ करने से यह यूटीआई की परेशानी को दूर करने में मदद कर सकता है। इससे संक्रमण के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है। बेकिंग सोडा मूत्र में एसिड के स्तर को कम करने की इसकी क्षमता होती है। बता दें कि यूटीआई पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक हो सकता है। यह काफी हद तक यूरिन संक्रमण को सुरक्षित रखने में मददगार हो सकता है।
किडनी के कार्य क्षमता में करे सुधार
बेकिंड सोडा किडनी की कार्यक्षमता को बढ़ावा दे सकता है। बेकिंग सोडा एक क्षारीय पदार्थ के रूप में शरीर के एसिड के स्तर को कम कर सकता है और पीएच स्तर को नियंत्रण में रखने में मददगार साबित हो सकता है। जर्नल ऑफ द अमेरिकन सोसायटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (जेएएसएन) में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, बेकिंग सोडा के प्रयोग से किडनी की कार्यक्षमता को दो-तिहाई बढ़ाया जा सकता है।
अर्थराइटिस और जोड़ों के दर्द को करे कम
गठिया और अन्य जोड़ों की समस्याओं का इलाज करने में बेकिंग सोडा फायदेमंद हो सकता है। यह यूरिन के जरिए यूरिक एसिड के स्तर को कम कर सकता है। इससे शरीर के ऊतकों में ब्लड पेन, गठिा और क्रोनिक अर्थराइटिस की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इतना ही नहीं, बेकिंग सोडा अतिरिक्त एसिड को निष्क्रिय करने में मदद करता है और इसे एक प्रभावी उपाय के रूप में उपयोग किया जाता है।

स्किन को करे एक्सफोलिएट
बेकिंग सोडा स्किन की परेशानी को एक्सफोलिएट करने में असरदार हो सकता है। इसमें प्राकृतिक रूप से डेड सेल्स को हटाने का गुम होता है। साथ ही यह नई कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ावा दे सकता है, जिससे आपकी स्किन पर चमक आ सकती है। स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए बेकिंग सोडा में पानी को मिक्स करें, इसके बाद इसे चेहरे पर लगाकर सर्कुलेशन मोशन में मसाज करें। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि इसका प्रयोग प्रतिदिन न करें, इससे स्किन को नुकसान हो सकता है। सप्ताह में 1 या 2 बार आप इसका प्रयोग कर सकते हैं।
एक्ने की समस्या करे कम
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने से चेहरे पर मौजूद एक्ने और पिंपल्स की परेशानी को दूर किया जा सकता है। इसमें सूजनरोधी गुण होता है, जो एक्ने और पिंपल्स को कम कर सकता है। इसके अलावा बेकिंग सोडा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिससे स्किन पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में मदद मिल सकती है।
काले होंठों की परेशानी करे कम
बेकिंग सोडा के प्रयोग से काले होंठों की परेशानी को कम किया जा सकता है। इसमें लोकप्रिय क्लींजिंग एजेंट होता है, जो काले होंठों की समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा शहद मिक्स कर लें। इसके करीब 20 से 25 मिनट के लिए रहने दें, फिर बाद में ठंडे पानी से अपना लिप्स साफ कर लें। इससे आपके लिप्स की चमक बढ़ेगी।
बालों की देखभाल
बेकिंग सोडा की मदद से आप बालों में होने वाली परेशानियों को दूर कर सकते हैं। हालांकि, इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है, लेकिन ऐसा कहा जाता है कि इसके घटक आपके बालों को सॉफ्ट बनाए रखने में मददगार हो सकते हैं। साथ ही इससे बालों के विकास को बढ़ावा मिल सकता है। यह जादुई रसोई इंग्रीडिएंट आपके बालों में मौजूद गंदगी को बाहर करके इसमें चमक लाने में भी प्रभावी हो सकता है।

वजन घटाए
बेकिंग सोडा का प्रयोग वजन को घटाने के लिए किया जा सकता है। यह आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। साथ ही गट हेल्थ में सुधार कर सकता है, जिससे आपका वजन प्रभावी ढंग से कम हो सकता है। इसके लिए आप रोजाना बेकिंग सोडा के पानी में नींबू का रस मिक्स करके पिएं। इससे आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है।
बेकिंग सोडा के नुकसान – Baking Soda Side Effects in Hindi
बेकिंग सोडा के प्रयोग से इसके नुकसान काफी कम देखे गए हैं। हालांकि, कुछ लोगों को बेकिंग सोडा के इस्तेमाल से परेशानी हो सकती है। मुख्य रूप से अगर आप बेकिंग सोडा का प्रयोग काफी ज्यादा मात्रा में करते हैं, तो इससे कई तरह के दुष्प्रभाव देखने को मिल सकता हैं, जैसे-
- बार-बार पेशाब करने की इच्छा होना
- सिरदर्द होना
- स्किन पर रैशेज होना
- स्किन काफी ज्यादा ड्राई हो जाना
- भूख में कमी
- मनोदशा या मानसिक परिवर्तन
- मांसपेशियों में दर्द या मरोड़ जैसा महसूस होना
- मतली या उल्टी
- घबराहट या बेचैनी
- धीमी गति से सांस लेना
- पैरों या निचले पैरों में सूजन
- स्वाद में बदलाव या खाने का स्वाद महसूस न होना
- असामान्य रूप से थकान और कमजोरी महसूस करना, इत्यादि।

बेकिंग सोडा का कैसे करें इस्तेमाल? – How to Use Baking Soda in Hindi
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल अलग-अलग स्थितियों में अलग-अलग तरह से किया जाता है, जैसे-
मुंह को साफ करने के लिए : दांतों में मौजूद गंदगी और सड़न को कम करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल होता है। इस स्थिति में बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करने के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी डालकर इसका गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को अपने ब्रश पर लगाकर दांतों पर अच्छी तरह से कोट करें और धीरे-धीरे ब्रश करें। इससे दांत चमकने लगेंगे। साथ ही मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करने में मदद मिल सकती है।
टैनिंग की परेशानी : स्किन पर टैनिंग की परेशानी होने पर भी बेकिंग सोडा का इस्तेमाल हो सकता है। इसके लिए नहाने के पानी में बेकिंग सोडा को मिक्स करें। इससे स्किन पर होने वाली खुजली और रैशेज को कम करने में मदद मिल सकती है।

कीड़े के काटने से पाएं राहत : कीड़े काटने की स्थिति में बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट बनाएं और इसे प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे जलन से राहत पाने में मदद मिल सकती है।
मीठा खाने की इच्छा करे कंट्रोल : मीठा खाने की इच्छा है, को कंट्रोल करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा घोलकर इस पानी से कुल्ला करें। ध्यान रखें कि इस मिश्रण को निगलें नहीं, इससे मीठा खाने की इच्छा कंट्रोल हो सकती है।
सांसों को करे तरोताजा : सांसों को तरोताजा यानी माउथ फ्रेशनर के रूप में भी आप इसका प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाएं और कुछ सेकंड के लिए अपने मुंह में रखें और फिर इसे फेंक दें। इससे सांसों की बदबू कम हो सकती है।
नींबू पानी के साथ : वजन कम करने के लिए नींबू पानी में मिक्स करके बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए एक गिलास ठंडा पानी लें, इसमें बेकिंग सोडा मिक्स करें और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पानी को पीने से एसिडिटी से लेकर मोटापा कंट्रोल किया जा सकता है।
DISCLAIMER
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI
GREHLAKSHMI इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
बेकिंग सोडा का घरेलू नाम क्या है?
बेकिंग सोडा का इस्तेमाल क्या है?
बेकिंग सोडा और नींबू क्या काम करता है?
क्या बेकिंग सोडा से दांत साफ हो सकता है?
