Who is Flippachi, the singer of the song 'Fa9la'?
Who is Flippachi, the singer of the song 'Fa9la'?

Summary: फ्लिपराची के ‘फ़ासला’ गाने ने अक्षय खन्ना को वायरल बनाया

फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना की धमाकेदार एंट्री का सीन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस सीन में बजने वाला ‘Fa9la’ गाना हिप-हॉप आर्टिस्ट फ्लिपराची ने लिखा और परफॉर्म किया है। फ्लिपराची, जिनका असली नाम हुसम असीम है, बहरीन-मोरक्कन मूल के हैं और अरबी हिप-हॉप सीन के पॉपुलर सिंगर्स में गिने जाते हैं।

Who is Flippachi: फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों हर जगह चर्चा में है। रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ ने 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। फिल्म की कहानी, एक्शन और किरदारों की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन सबसे ज़्यादा ध्यान खींचा है अक्षय खन्ना की शानदार एंट्री ने। अक्षय खन्ना जैसे ही स्क्रीन पर आते हैं, पीछे बजने वाला एंट्री गाना माहौल बना देता है। यह सीन इतना दमदार है कि लोगों को तुरंत पसंद आ गया। सोशल मीडिया पर इस एंट्री सीन की वीडियो और रील्स हर जगह दिख रही हैं। लोग इस गाने पर नाचते हुए वीडियो बना रहे हैं। इस ‘फ़ासला’ गाने को हिप-हॉप आर्टिस्ट फ्लिपराची ने लिखा और परफ़ॉर्म किया है। फ्लिपराची के सोशल मीडिया प्रोफाइल्स इस वक्त इंडियन फैंस के कमेंट्स से पट चुके हैं।

दरअसल, फ्लिपराची अरबी हिप-हॉप सीन के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक हैं। फ्लिपराची उनका स्टेज नेम है, जबकि उनका असली नाम हुसम असीम है। वह बहरीन-मोरक्कन मूल के आर्टिस्ट हैं। फ्लिपराची खलीजी स्टाइल में रैप बनाते हैं। खलीजी दरअसल अरबी और गल्फ रीजन के हिप-हॉप म्यूजिक को मॉडर्न बीट्स के साथ मिलाकर बनाया जाता है। गाना ‘फ़ासला’ भी इसी तरह के म्यूजिक पर बना है।फ्लिपराची ने बहुत छोटी उम्र में म्यूजिक की दुनिया में कदम रखा। वह करीब 12 साल के थे, जब उन्होंने म्यूजिक करना शुरू किया। 2003 में उन्होंने प्रोफेशनली म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री ली और कुछ साल तक सोलो परफॉर्म करते रहे।

फ्लिपराची ने 2024 में ‘फ़ासला’ गाना रिलीज़ किया था। इस गाने को बॉलीवुड के म्यूजिक डायरेक्टर शशवत सचदेव ने फिल्म ‘धुरंधर’ में बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल किया। यह गाना उस सीन में बजता है, जब अक्षय खन्ना फिल्म में खलनायक के रूप में एंट्री करते हैं। इसके बाद यह ट्रैक यूट्यूब शॉर्ट्स से लेकर इंस्टाग्राम रील्स तक खूब वायरल हो गया और लोग इसे जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में पहचान मिलने से पहले ही फ्लिपराची काफी बड़ी सफलता हासिल कर चुके थे। उन्होंने 2014 में अपना पहला स्टूडियो एल्बम ‘स्ट्रेट आउट ऑफ़ 2सीज़’ रिलीज़ किया था। इस एल्बम का गाना “वी सो फ्लाई” काफी हिट हुआ और इसी से उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली।

अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ में पाकिस्तानी गैंगस्टर रहमान डकैत का रोल किया है। एक सीन में उनका किरदार एक बलोचिस्तानी लीडर से असला-बारूद की डील करता है। उस नेता से मिलने के लिए रहमान बलोचिस्तान जाता है, जहां उसके स्वागत में गाना-बजाना चल रहा है। सीन में जो गाना बजता है, उसका नाम ‘फ़ासला’ है। इसे यूट्यूब पर फ़ासला नाम से ढूंढा जा सकता है। ‘फ़ासला’ मतलब होता है मज़े करना, झूमना या पार्टी करना। ये बहरीनी गाना है। खलीजी स्टाइल का। डीजे आउटलॉ ने इसे कम्पोज़ किया है। रैपर फ्लिपराची ने इसे गाया है।

मशहूर रैपर फ्लिपराची द्वारा तैयार किया गया यह गाना आज इंस्टाग्राम रील्स, यूट्यूब शॉर्ट्स और फैन एडिट्स में छाया हुआ है। गाने की जोरदार बीट्स और एनर्जी अपनी जगह है, लेकिन जिस चीज ने दर्शकों को सबसे ज्यादा चौंकाया, वह थे अक्षय खन्ना के डांस मूव्स। आमतौर पर गंभीर और इंटेंस किरदारों में नजर आने वाले अक्षय ने इस सीन में अपने बिल्कुल अलग अंदाज से सबको हैरान कर दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे और कई यूजर्स कह रहे हैं कि यह अक्षय खन्ना का अब तक का सबसे कूल अवतार है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...