Dhurandhar box office record
Dhurandhar box office record

Overview: धुरंधर ने बनाया नया रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की धुरंधर ने रिलीज के छह दिनों में साउथ की सुपरहिट KGF 2 को ओपनिंग हिंदी कलेक्शन में पछाड़कर बॉक्स ऑफिस पर नया रिकॉर्ड रच दिया।

Dhurandhar Box Office Record: रणवीर सिंह की हालिया रिलीज ‘धुरंधर’ इस समय बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रफ्तार पकड़ चुकी है, जिसने न सिर्फ इंडस्ट्री को चौंकाया है बल्कि दर्शकों को भी लगातार थ्रिल और उत्साह में डाला हुआ है। ओपनिंग वीकेंड के बाद अक्सर फिल्मों की रफ़्तार धीमी पड़ती है, लेकिन ‘धुरंधर’ के साथ कहानी बिल्कुल उलट दिखाई दे रही है। उसके आंकड़े बता रहे हैं कि यह फिल्म सिर्फ चली नहीं बल्कि छठे दिन भी ऐसे कमाई कर रही है जैसे इसका पहला वीकेंड अभी खत्म ही नहीं हुआ हो।

बॉक्स ऑफिस पर बुधवार का दिन कई फिल्मों के लिए सामान्यतः ठंडा माना जाता है, लेकिन ‘धुरंधर’ ने इस धारणा को पलटते हुए छठे दिन भी 20 करोड़ से ज्यादा की कमाई दर्ज कर ली। सैकनिल्क की प्रारंभिक रिपोर्ट बताती है कि यह आंकड़ा नॉन-हॉलिडे की तुलना में बेहद मजबूत है और यही वजह है कि फिल्म का हर दिन अब रिकॉर्ड बुक में दर्ज होता जा रहा है।

सबसे खास बात यह रही कि जिस KGF चैप्टर 2 ने 2022 में बॉलीवुड मार्केट में तूफान ला दिया था, उसकी तुलना में धुरंधर का छठा दिन अधिक कमाई वाला रहा। KGF 2 ने अपने छठे दिन हिंदी बेल्ट में 19.14 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि धुरंधर उससे आगे निकल गई।  

अगर ओवरऑल छह दिनों का हिंदी बेल्ट कलेक्शन देखा जाए तो KGF 2 जहां 238 करोड़ पार कर गई थी, वहीं धुरंधर अभी लगभग 170 करोड़ के आसपास है। लेकिन विश्लेषकों की मानें तो दर्शकों की प्रतिक्रिया, थिएटर्स की ऑक्यूपेंसी और माउथ पब्लिसिटी देखकर साफ है कि आने वाले सप्ताह में ‘धुरंधर’ की यह दूरी तेजी से कम हो सकती है। फिल्म की स्केल, एक्शन, बैकग्राउंड स्कोर और रणवीर सिंह का दमदार परफॉर्मेंस मिलकर इसे ऐसा मोमेंटम दे रहे हैं जो कई बड़े रिकॉर्ड को चुनौती देता हुआ दिख रहा है।  

5 दिसंबर को रिलीज होने के बाद से फिल्म लगातार डबल डिजिट में कमाई कर रही है। यह ट्रेंड बॉलीवुड में बहुत ही कम फिल्मों के हिस्से आया है। निर्देशक आदित्य धर ने फिल्म को जो गति, रोमांच और इमोशनल लेयर दी है, उसने दर्शकों को सीट से बांधे रखा है। इसके साथ ही फिल्म का एक्शन-डिज़ाइन, लोकेशन और सिनेमैटिक स्टाइल बॉलीवुड को नए स्तर तक ले जाते नजर आते हैं। फिल्म का टाइट एडिटिंग और दमदार क्लाइमेक्स दर्शकों को थिएटर छोड़ने का मन ही नहीं करने देता। सोशल मीडिया पर भी फिल्म के एक्शन सीक्वेंसेज़ और रणवीर की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर जबरदस्त चर्चा जारी है।

फिल्म जिस तरह वीकेंड जैसा प्रदर्शन वीकडे में भी कर रही है, वह इसे अगले 4–5 दिनों में 200 करोड़ क्लब में एंट्री दिला सकता है।   एडवांस बुकिंग की मजबूती यह संकेत दे रही है कि दूसरे शुक्रवार से फिल्म दोबारा रफ्तार पकड़ सकती है। अगर यह ट्रेंड दो और हफ्तों तक बना रहा, तो धुरंधर न सिर्फ कई साउथ फिल्मों को बल्कि बॉलीवुड की बड़ी फिल्मों को भी कमाई में पीछे छोड़ सकती है।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...