गुड़ के साथ जीरा खाने से होती है दूर यें बीमारियाँ
खाने में जीरा का इस्तेमाल स्वाद लाता ही है इसके साथ साथ जीरे का सेवन करने से शरीर को कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते है लेकिन जब इन दोनों का एक साथ सेवन किया जाता है तो ये एक औषधि की तरह काम करता है। जिसका कई तरह की बिमारियों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
Cumin Seeds with Jaggery: खाने में जीरा का इस्तेमाल स्वाद लाता ही है। इसके साथ-साथ जीरे का सेवन करने से शरीर को कई सारे स्वास्थ्य लाभ मिलते है। वहीं गुड़ का इस्तेमाल कई तरह के खाने और सादा खाने के लिए भी किया जाता है। लेकिन जब इन दोनों का एक साथ सेवन किया जाता है तो ये एक औषधि की तरह काम करता है। जिसका कई तरह की बिमारियों में इस्तेमाल किया जा सकता है। तो चलिए जानते है कि गुण और जीरे के इस्तेमाल से आपको क्या लाभ मिलते है और आप किन बिमारियों से बच सकते है।
Also read: नींबू के छिलके से बनी चाय, जानें कैसे मिलेंगे अद्भुत फायदे
एनीमिया को करें कम

अगर आप एनीमिया बीमारी का शिकार है या फिर आपके शरीर में खून की कमी है तो ऐसे में आप गुड़ और चीनी का सेवन कर सकते हैं। गर्भावस्था में खून की कमी का महिलाओं को ज्यादा सामना करना पड़ता है ऐसे में आप गुड़ का सेवन कर आयरन की कमी को पूरा कर सकती है। वहीं अगर आप गुड़ के साथ जीरे का भी सेवन करते है तो इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा बना रहता है।
हड्डियों के लिए फायदेमंद

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए शरीर में कैल्शियम की मात्रा का होना जरुरी है। वहीं जीरे और गुड़ के सेवन से हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है। रिसर्च के अनुसार इन दोनों के मिश्रण का सेवन करने से हड्डियों को मजबूती मिलती है। इसलिए बुजुर्ग और खेलकूद वाले बच्चों को गुड़ और जीरे का सेवन लाभकारी बताया गया है।
शरीर को डेटोक्स करने में लाभकारी
गुड़ और जीरे के मिश्रण का सेवन करने से शरीर में होने वाली गंदगी बाहर निकलती है। गुड़ में एंटीओक्सिडेंट जैसी तत्व पायें जाते है जो खून को फ़िल्टर करने का काम करता है। इसके आलावा सांस और पाचन तन्त्र में होने वाली समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। शरीर को डेटोक्स करने के लिए आप दिन में एक बार जीरे और गुड़ के पानी का सेवन कर सकते है।
इम्यूनिटी को करे बूस्ट
गुड़ और जीरे का सेवन करने से शरीर की इम्मूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है। गुड़ और जीरे के सेवन से आयरन और एंटीओक्सिडेंट गुड़ कमजोर इम्म्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है। जिससे सर्दी, फ्लू और संक्रमण को कम करने में भी मदद मिलती है।
पीरियड्स परेशनी से मिले राहत

गुड़ और जीरे के सेवन से पीरियड्स में होने वाली परेशानी जैसे क्रेम्प्स, रुका हुआ फ्लों और तेज फ्लो को संतुलन करने में मदद मिलती है। अगर आप इस तरह की समस्या से जूझ रहें है तो गुड़ और जीरे का सेवन करें।
वजन करें कम

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान है और अपने बढ़े हुए वजन को कम करना चाहते है तो आप गुड़ और जीरे का सेवन एक साथ कर सकते है। गुड़ और जीरे का एक साथ सेवन करने से एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न होती है और मेटाबोलिज्म भी मजबूत होता है। अगर आप अपना वजन कम करने के लिए घरेलु उपाय देख रहें है तो आप गुड़ और जीरे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
