क्या हैं बिना जुकाम नाक बंद होने के कारण और जानें इसके कुछ घरेलू उपायों के बारे में
जुकाम के कारण नाक का बंद होना एक आम समस्या है। लेकिन, इसके कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं। बंद नाक खोलने के घरेलू उपायों के बारे में जानें।
Blocked Nose without Cold: नाक बंद या नेजल कंजेशन तब होता है जब नाक के टिश्यूज लायनिंग के अंदर कोई समस्या होती है या किसी चीज की वजह से इन टिश्यूज की लायनिंग प्रभावित होती है। इसके कारण नाक के अंदर इंफ्लेमेशन, सूजन और बलगम प्रोडक्शन होता है, जिसके कारण सांस लेने में समस्या हो सकती है। सर्दी- जुकाम में नाक का बंद होना सामान्य है लेकिन कई बार बिना जुकाम के भी नाक बंद हो सकता है। नाक में चोट या इंफेक्शन आदि को इसकी वजह माना जा सकता है। आइए जानें कि जुकाम के बिना बंद नाक होने के क्या लक्षण और कारण हो सकते हैं? इसके साथ ही इस स्थिति में नाक खोलने के घरेलू उपाय के बारे में भी जानें।
जुकाम के बिना नाक बंद होने का क्या कारण है?
हमारा नाक तब बंद होता है, जब नाक भर जाता है और उसमें सूजन आ जाती है। कोई बीमारी भी नाक के बंद होने का सामान्य कारण हो सकता है। अगर किसी बीमारी के कारण नाक बंद हुआ है, तो यह स्थिति आमतौर पर एक या दो हफ्तों में इम्प्रूव हो जाती है। अगर यह समस्या दस से चौदह दिन तक रहती है तो यह किसी अंडरलायिंग हेल्थ इशू का लक्षण हो सकता है। बिना जुकाम के नाक बंद होने के अन्य कारण इस प्रकार हो सकते हैं:

- एलर्जी
- हे फीवर
- नेजल पोलिप्स
- साइनोनसल ट्यूमर
- केमिकल एक्सपोजर
- एनवायर्नमेंटल इरिटेंट्स
- अधिक समय तक रहने वाला साइनस इंफेक्शन
- एंलार्जड एडेनोइड्स
- गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज (खासतौर पर बच्चों में)
प्रेग्नेंसी के दौरान भी नाक बंद हो सकता है, खासतौर पर पहली तिमाही के दौरान। इसके अलावा भी इसके कुछ अन्य कारण हो सकते हैं। अब जानिए, बंद नाक के लक्षण क्या हो सकते हैं?
बंद नाक के लक्षण क्या हैं?
चाहे नाक किसी भी कारण से बंद हो, इसकी वजह से सांस लेने में समस्या हो सकती है। इंफ्लेमेशन के कारण नेजल पैसेज सूज सकता है और इससे नाक के माध्यम से सांस लेने में समस्या होती है। इंफ्लेमेशन और सूजन के कारण म्यूकस नाक से नहीं निकल पाता, जिससे यह नाक में जमा हो जाता है। इससे नाक बंद महसूस होता है।
नाक के बंद होने पर कुछ लोग सिरदर्द, सूजन, खांसी, गले में खराश, सांस में बदबू, दांत में दर्द, बुखार आदि का अनुभव भी कर सकते हैं। इन लक्षणों के कारण लोगों को अपना रोजाना का काम करने में मुश्किल हो सकती हैं और उन्हें थकावट भी हो सकती है। संक्षेप में कहें तो नाक के बंद होने का कारण चाहे कुछ भी हो। लेकिन, इस परेशानी में रोगी जो अपने रोजाना के सामान्य काम परेशानी आती है। ऐसे में, कुछ घरेलू उपाय इस समस्या को कुछ हद तक कम कर सकते हैं। जानिए इन घरेलू उपायों के बारे में।
और पढ़ें। मोटी नाक को करना है पतला, तो अपनाएं ये आसान तरीके: Nose Slim Massage
बिना जुकाम बंद नाक खोलने के घरेलू उपाय
नाक का बंद होना एक परेशान करने वाली स्थिति हो सकती है। कई बार यह नाक पूरी तरह से बंद होता है कि हम सांस तक नहीं ले पाते। आपके नाक के बंद होने का कारण चाहे कुछ भी हो, आप कुछ घरेलू उपायों से इससे राहत पा सकते हैं। यह घरेलू उपाय इस प्रकार हैं:
भाप लेना

बंद नाक की समस्या से राहत पाने के लिए भाप लेना सबसे सिंपल उपाय है। पहले एक बर्तन में गर्म पानी ड़ाल कर इससे स्टीम लिया जाता था। लेकिन, अब बाजार में कई इलेक्ट्रॉनिक स्ट्रीमर उपलब्ध हैं। इसमें पुदीना सीड्स ड़ाल कर दिन में दो से तीन बार स्टीम ले सकते हैं। यह तरीका जल्दी नाक को खोलने में फायदेमंद है।
अदरक
अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होती है और इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भी होते हैं जो बंद नाक को खोलने में मदद कर सकते हैं। बंद नाक को ओपन करने के लिए यह भी बेहतरीन उपाय है। अदरक का इस्तेमाल आप चाय के रूप में कर सकते हैं। बंद नाक से एकदम राहत पाने के लिए आप कंप्रेसर के रूप में भी इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसके लिए आपको पानी में अदरक ड़ाल कर उबालना है और उसके बाद इसमें एक साफ कपडे को ड़ाल कर पंद्रह मिनटों तक चेहरे पर रखना है।
लहसुन
लहसुन एंटीऑक्सीडेंट्स का बेहतरीन सोर्स है, जो इम्यून सिस्टम को स्टिमुलेट करता है। यह रेस्पिरेटरी समस्याओं से लड़ने के लिए एंटीबॉडीज की प्रोडक्शन में मदद करता है। आप लहसुन की कलियों को कच्चा खा सकते हैं या आप अपने सूप या सब्जी में लहसुन ड़ाल कर उसका सेवन कर सकते हैं।
शहद

शहद कई बीमारियों को दूर करने का एक अच्छा तरीका है। इसमें विटामिन और मिनरल होते हैं। यही नहीं, इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी होते हैं जो बैक्टीरियल इंफेक्शंस से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा शहद नाक को खोलता है, गले की समस्या को दूर करता है और बलगम को ढीला करने में भी मददगार है।
प्याज
प्याज में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स की मौजूदगी के कारण इससे कई हेल्थ बेनिफिट्स हो सकते हैं। इसकी स्मेल बहुत तेज होती है। इसलिए पांच मिनटों तक प्याज को सूंघने से बंद नाक खुल सकता है।
एपल साइडर विनेगर
एपल साइडर विनेगर में मौजूद न्यूट्रिएंट्स स्टफी नाक को खोलने में मददगार हो सकते हैं। इनमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण भी होते हैं। अच्छे परिणामों ले लिए गर्म पानी में एपल साइडर विनेगर को मिक्स करें और दिन में तीन बार इसका सेवन करें। आप इसमें एक चम्मच शहद भी ड़ाल सकते हैं।
काली मिर्च
काली मिर्च भी बंद नाक को खोलने में अच्छा काम कर सकती है। पानी या चाय में एक चम्मच काली मिर्च और शहद को मिक्स करें। इसे पीने से भी आपका जुकाम भी दूर होगा और बंद नाक खुलने में भी आसानी होगी।

हाइड्रेट रहें
दिन में ज्यादा से ज्यादा पानी या अन्य तरल पदार्थों को पीने से बंद नाक खुल जाती है। इससे नेजल पैसेज में म्यूकस यानी बलगम को पतला होने में मदद मिलती है। इसलिए, ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं। पर्याप्त पानी पीने और शरीर में पानी की कमी न होने से कई अन्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
नाक में गर्म तेल
आयुर्वेदा के अनुसार यह प्रोसेस बंद नाक को खोलने में फायदेमंद है। इस प्रक्रिया में कुछ आयुर्वेदिक हर्ब्स को तेल में मिला कर थोड़ा गर्म कर के नाक में ड़ाला जाता है। इससे अन्य हेल्थ बेनेफिट्स भी हो सकते हैं। केवल सरसों के तेल या घी को भी हल्का गर्म करके नाक में ड़ाला जा सकता है। इससे बंद नाक खुल जाती है।

नाक का बंद होना आमतौर पर जुकाम का लक्षण माना जाता है। इसके अन्य कारणों में एलर्जी, इंफेक्शन आदि भी शामिल हैं। कई अन्य समस्याओं के कारण भी नेजल पैसेज में सूजन आ सकती है और नाक में म्यूकस भर सकता है। हालांकि कुछ ओवर-द-काउंटर मेडिकेशन्स बंद नाक को क्लियर कर सकती हैं। इसके अलावा कुछ नेचुरल रेमेडीज भी इसमें आराम पहुंचा सकती हैं। अगर इन घरेलू उपायों से भी बंद नाक नहीं खुलता है या यह समस्या बदतर हो जाती है, तो डॉक्टर से सलाह लेना न भूलें।
FAQ | क्या आप जानते हैं
नाक बंद होने का क्या कारण हो सकते हैं?
कौन सी एलर्जी नाक के बंद होने का कारण हो सकती है?
अधिक समय तक नाक के बंद होने से क्या हो सकता है?
नाक बंद होने पर इसे खोलने का सबसे अच्छे तरीका क्या है?
छोटे बच्चों का नाक बंद हो जाए, तो क्या करना चाहिए?
हमेशा जुकाम रहने के क्या कारण हो सकते हैं?
अगर आपका नाक बंद है और आप सांस नहीं ले पा रहे हैं, तो क्या करें?
