चेहरे पर बेसन लगाने से पहले जान लें क्या हैं इसके नुकसान
बेसन को हेल्दी माना जाता है। यही नहीं, स्किन को इसे लगाने के कई फायदे होते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि चेहरे पर बेसन लगाने के कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? जानिए इनके बारे में।
Side Effects of Gram Flour: बेसन को चने का आटा या ग्राम फ्लौर भी कहा जाता है, जिसे कच्चे या भुने हुए चने से बनाया जाता है। बेसन कई चीजों में इस्तेमाल होता है जैसे चीला, पकौड़े, बेसन के लड्डू, बेसन का हलवा, सोन पापड़ी आदि को बनाने में। यह आमतौर पर हेल्दी होता है और इसका इस्तेमाल स्किन के लिए भी फायदेमंद माना गया है। बेसन को कई अन्य चीजों के साथ मिक्स करके चेहरे या स्किन पर इसके इस्तेमाल से स्किन निखरती है। इसका फेस पैक या स्क्रब दोनों को ही इसके लिए लाभदायक माना जाता है। लेकिन, चेहरे पर इसके इस्तेमाल के कई कई फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। जानिए, चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान क्या हो सकते हैं?
चेहरे पर बेसन लगाने के नुकसान
चेहरे पर बेसन को लगाना अच्छा माना गया है। लेकिन, आपको यह जानकारी भी होनी चाहिए कि बेसन का कितना इस्तेमाल करना लाभदायक हो सकता है और क्या इसके प्रयोग से आपको कोई समस्या हो सकती है या नहीं। आइए जानें कि चेहरे पर बेसन लगाने के साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं:
ड्राई स्किन

ऐसा पाया गया है कि चेहरे पर रोजाना बेसन का इस्तेमाल स्किन को रूखी और बेजान बना सकता है। बेसन हमारे ऑइल ग्लैंड्स से ऑइल को एब्जॉर्ब कर सकता है और इन्हें पूरी तरह से रुखा बना सकता है। इससे स्किन रूखी हो जाती है और अपनी नमी खो देती है। त्वचा के रुखा होना त्वचा के निखार को कम कर सकता है। इससे त्वचा फट सकती है। इसलिए, रोजाना स्किन पर बेसन के इस्तेमाल से बचना चाहिए।
स्किन एलर्जी
अगर आपको त्वचा सम्बन्धी कोई एलर्जी है, तो बेसन का इस्तेमाल करने से पहले थोड़ी सावधानी बरतनी जरूरी है। ऐसे में, आप स्किन टेस्ट कर के देखें। यानी, स्किन पर थोड़ा सा बेसन लगा कर चेक कर लें कि इसे लगाने के बाद आपको कोई समस्या तो नहीं हो रही। अगर आपको इससे कोई परेशानी नहीं हो रही है, तो आप इसका आराम से इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन, स्किन एलर्जी की वजह से लोग स्किन में लालिमा, खुजली, दाने आदि परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं। इसकी वजह से लोग कुछ अन्य एलर्जी के लक्षणों को भी महसूस कर सकते हैं।
और पढ़ें। स्किन को साफ करने से लेकर बालों की ग्रोथ तक,बेसन के हैं ये 7 फायदे: Besan Benefits
मुहांसे

अगर किसी की त्वचा संवेदनशील है, तो उसे भी चेहरे पर बेसन का प्रयोग सोच-समझ कर करना चाहिए। ऐसी त्वचा पर बेसन का प्रयोग करने से स्किन सेल्स को नुकसान होता है और यह त्वचा और भी सेंसिटिव हो सकती है। यह स्किन मुहांसों का कारण बन सकती है। यही नहीं इससे एजिंग के लक्षणों में भी बढ़ोतरी होती है।
इंफ्लेमेशन

आमतौर पर बेसन को चेहरे पर लगाने से कोई भी साइड इफेक्ट्स नजर नहीं आते हैं। लेकिन, इसे चेहरे पर अधिक रगड़ने से फॉलिकुलिटिस नामक समस्या हो सकती है। फॉलिकुलिटिस एक सामान्य स्किन कंडीशन है, जो तब होती है जब हेयर फॉलिकल्स में सूजन आ जाती है। चेहरे पर बेसन के इस्तेमाल से स्किन इंफेक्शन की संभावना भी बढ़ सकती है।
इसके अलावा कुछ लोग चेहरे पर बेसन के इस्तेमाल के बाद अन्य समस्याओं का अनुभव भी कर सकते हैं। इसलिए, सही मात्रा और सही तरीके से बेहद का इस्तेमाल पूरी तरह से सुरक्षित होता है। बेसन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद भी है। ऐसे में, इसके नुकसानों के साथ ही फायदों के बारे में भी आपको जानकारी होनी चाहिए।
चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे
बेसन में प्रोटीन, अनसेचुरेटेड फैटी एसिड्स, विटामिन्स आदि होते हैं। स्वास्थ्य के साथ- साथ स्किन के लिए भी यह बहुत फायदेमंद है। यह हैं इसके स्किन के लिए कुछ बेहतरीन फायदे:
- दाग-धब्बों को करे दूर– जिंक युक्त बेसन इंफेक्शन के कारण होने वाले एक्ने को दूर करता है। यही नहीं, यह स्किन के पोर्स को क्लीन करता है जिससे मुहांसों से बचाव हो सकता है।
- स्किन को टैनिंग से बचाए– बेसन में टैनिंग को दूर करने के गुण होते हैं। बिना किसी परेशानी के इससे स्किन निखरती है। टैनिंग को दूर करके यह स्किन के नेचुरल ग्लो को रिस्टोर करताहै।
- ऑइल प्रोडक्शन को करे कंट्रोल– बेसन ऑइली स्किन से ऑइल और बंद पोर्स को रिमूव करता है। इसके पैक को लगाने से स्किन से एक्स्ट्रा ऑइल एब्जॉर्ब हो जाता है। इससे स्किन को लम्बे समय तक ऑइल फ्री रहने में मदद मिलती है।
- चेहरे के बाल करें रिमूव– बेसन के पैक को स्क्रब की तरह इस्तेमाल करने से चेहरे के बालों को रिमूव करने में मदद मिलती है। बेसन में एल्केलाइन और एक्सफोलेटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो चेहरे के बालों को कम करने में मदद करती हैं। ऑइल के कारण स्किन पर मिट्टी और अन्य गंदगी जमा हो जाती है। स्किन का डर्ट फ्री रहना जरूरी है। क्योंकि यह एक्ने और अन्य स्किन प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती है। इसके साथ ही बेसन एक क्लींजर की तरह काम करता है जो डेड स्किन को रिमूव करता है और स्किन में मौजूद गंदगी को भी दूर करता है।
- स्किन को निखारे-स्किन को निखारने के लिए बेसन बेहतरीन काम करता है। यह एक नेचुरल एक्सफोलिएंट है, जो स्किन टोन को इवन बनाता है। यानी, स्किन को साफ और क्लीन करने में बेसन बहुत फायदेमंद है। बेसन में जिंक भी होता है जो डार्क स्पॉट, ब्लेमिशिज और एजिंग के लक्षणों को दूर करने में प्रभावी है। यही नहीं, यह सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है और इन्फ्लेम्ड स्किन को शांत करता है।
- ड्राई स्किन से बचाव– बेसन को सभी स्किन टाइप्स के लिए अच्छा माना जाता है। यह नेचुरल मॉइस्चराइजर होता है, जिसका इस्तेमाल अकेले या अन्य इंग्रेडिएंट्स के साथ मिला कर किया जा सकता है। यह ड्राई स्किन से राहत पाने में भी फायदेमंद है। यही नहीं, बेसन और ब्लैकहेड और व्हाइटहेड को रिमूव करने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

बेसन स्किन, हेयर और हेल्थ के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है। यह तो आप जान ही गए होंगे कि बेसन एक्ने को मैनेज करने, टैनिंग को रिमूव करने, डेड स्किन को एक्सफोलिएट करने, ऑइल को कम करने और फेशियल हेयर को रिमूव करने में मददगार है। इसके साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने, डायबिटीज को मैनेज करने और ब्रेन, बोन व हार्ट हेल्थ को सही रखने में भी फायदेमंद होता है। लेकिन, कुछ लोग इसका सेवन करने के बाद पेट में समस्या, डायरिया आदि परेशानियों का अनुभव कर सकते हैं। चेहरे पर इसके इस्तेमाल के बाद लोगों को ड्राइनेस, एलर्जी, एक्ने आदि भी हो सकते हैं। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इसके इस्तेमाल से पहले थोड़ा ध्यान रखें।
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या रोजाना चेहरे पर बेसन लगाना अच्छा होता है?
बेसन को चेहरे पर लगाने के क्या साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं?
बेसन को हफ्ते में कितनी बार लगाना चाहिए?
रोजाना चेहरे पर बेसन का इस्तेमाल कैसे करें?
क्या बेसन त्वचा को काला करता है?
क्या बेसन से मुंहासे होते हैं?
क्या सर्दियों में चेहरे पर बेसन का प्रयोग किया जा सकता है?
