Besan Benefits: घर में सबसे आसानी से मिलने वाली चीजों में से एक बेसन भी है। किचन में कुछ बक्सों में हर समय बेसन रहता है। इसे सिर्फ खाना बनाने के अलावा और भी कई कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो बेसन का इस्तेमाल सिर्फ खाना बनाने में करते हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप और किन तरीकों से इसका मजा उठा सकते हैं।
1) मुंहासों के लिए लाभकारी
बेसन में जिंक की मात्रा बहुत अधिक होती है और यही कारण है कि यह संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। यही वजह है कि अगर स्किन इंफेक्शन जैसे पिंपल्स आदि हो जाएं तो यह उन्हें ठीक कर देता है। आप इसे एक बहुत अच्छे फेस पैक के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। बेसन, हल्दी और आधा चम्मच नींबू का रस और शहद मिलाकर चेहरे पर लगा लें और 10 मिनट बाद धो लें। इसके अलावा अपने आहार में बेसन को शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को ठीक करता है।
2) टैनिंग को करता है बाय-बाय
आपने कई बार सुना होगा कि बेसन का इस्तेमाल फेस पैक के लिए किया जाता है। यह एक अहम कारण भी है कि बेसन टैन रिमूवर का काम करता है। यह देसी तरीका है। आप 4 बड़े चम्मच बेसन में 1-1 चम्मच नींबू का रस और दही मिला लें। और जहां भी आपको लगे कि टैनिंग ज्यादा हो गई है, वहां इसे लगा दें। इसे फिर ठंडे पानी से धो ले। इससे बहुत जल्दी टैनिंग में फर्क होगा।
3) डेड स्किन को करता है दूर

बेसन एक बहुत अच्छा एक्सफोलिएटर है, यह मृत त्वचा को हटाने में मदद करता है। 3 बड़े चम्मच बेसन में 1 बड़ा चम्मच पिसा हुआ ओट्स और 2 बड़े चम्मच चावल के आटे का आटा मिला ले। इसमें कच्चा दूध भी मिला ले और इससे आपके शरीर को स्क्रब करें। यह आपकी त्वचा को ठीक करने का एक बहुत अच्छा तरीका है।अगर इसे हफ्ते में एक बार भी इस्तेमाल किया जाए तो भी आपकी त्वचा बहुत अच्छे से एक्सफोलिएट हो सकती है।
4) स्किन से ऑइल को करता है छूमंतर-
अगर आपकी स्किन ऑयली है तो भी बेसन आपका बहुत काम आ सकता है। बेसन के साथ समान मात्रा मे, दूध और दही मिलाए और चेहरे पर लगाये. यह चेहरे से झुर्रियां कम करता हैं। इसे 20 मिनट तक रखे और ठंडे पानी से धो लें। अगर आपके चेहरे पर ज्यादा तेल आता है तो यह एक बहुत ही सही फेस पैक साबित हो सकता है।
5) अनचाहे बालों को हटाने में मददगार
अगर आपको इस बात पर यकीन नहीं होता तो आप इसका इस्तेमाल कर के देखिए क्योंकि चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए बेसन का इस्तेमाल लाभकारी होता हैं। दो चम्मच बेसन और दो चम्मच मेथी पाउडर को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पैक को चेहरे पर लगाये और थोड़ी देर बाद ठंडे पानी से धो ले।
6) बालों को साफ रखता है
अगर आपके स्कैल्प में बहुत ज्यादा इंफेक्शन है तो आप अपने बालों के लिए भी बेसन का इस्तेमाल कर सकते हैं।इसके लिए दो चम्मच बेसन में पानी मिलाएं और आपको इसका हल्का सा गाढ़ा घोल बनाना है, इसे बालों की जड़ों पर लगाये, इसके बाद 10 मिनट तक प्रतीक्षा करें और फिर बालों को ठंडे पानी से धो लें। इस प्रक्रिया को 2-3 दिनों तक करे और देखें कि कितना जल्दी संक्रमण दूर हो जाता है।
7) डैंड्रफ दूर करता है
6 चम्मच बेसन में थोड़ा सा नींबू का रस और पानी मिलाकर बालों में लगाने से काफी फायदा होता है। इस मास्क को अपने बालों में लगाए। 10 मिनट के लिए अपने बालों पर लगा रहने दें। और फिर ठंडे पानी से धो ले।
