Benefits of green apples
Benefits of green apples

लाल सेब नहीं हरे सेब के हैं सेहत के लिए ढेरों फायदे

हरा सेब यानि ग्रीन एप्पल न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं। जानिए इसके फायदों के बारे में विस्तार से।

Benefits of green apples: हरे सेब एक हाइब्रिड फ्रूट है। यानी, यह वो फल है जिन्हें सेबों की अन्य स्पीशीज को मिला कर बनाया जाता है। ग्रीन एप्पल में सेब के अन्य प्रकारों के मुकाबले अधिक बायोएक्टिव कंपाउंड और फ्लेवोनोइड्स होते हैं। क्या आप जानते हैं कि हरे सेबों की खेती सबसे पहले मारिया स्मिथ नाम की एक ऑस्ट्रेलियाई महिला ने की थी? इसलिए उन्हें ग्रैनी स्मिथ सेब के नाम से भी जाना जाता है। यह सेब अन्य सेबों के प्रकारों के मुकाबले अधिक रसीला और क्रिस्प होता है। यही नहीं, इसकी स्किन भी अधिक हार्ड होती है और अन्य सेबों के प्रकारों की तुलना में इसकी शेल्फ लाइफ अधिक होती है। यह हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आइए जानें क्या हैं हरे सेब के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में। 

मेटाबॉलिज्म में सुधार

हरे सेब में हाई फाइबर कंटेंट होता है, जिससे शरीर के मेटाबॉलिज्म के बढ़ने में मदद मिलती है। लेकिन, इसे खाते हुए ध्यान रखें कि इसके छिलके कूड़े में न फेंके। सेब को छिलकों के साथ खाना संपूर्ण स्वास्थ्य में सुधार करता है। इसमें अधिक फाइबर कंटेंट होने के कारण इससे डिटॉक्सिफिकेशन प्रोसेस में भी मदद मिलती है। यह लिवर और डाइजेस्टिव सिस्टम को हानिकारक एलिमेंट्स से बचाता है।

Strong metabolism with green apple
Strong metabolism with green apple

यह भी पढ़ें। ग्लोइंग स्किन के लिए सेब के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल

हार्ट हेल्थ को सुधारे

हरे सेब के सेवन से ऐसा पाया गया है कि हार्ट हेल्थ में सुधार आता है और कार्डियोंवैस्कुलर डिजीज के डेवलप होने का जोखिम कम होता है। हालांकि, हरे सेब के हार्ट हेल्थ में सुधार के कारणों के बारे में सही जानकारी नहीं हैं। लेकिन, इसका एक कारण इनमें पाई जानें वाली डाइटरी फाइबर का हाई लेवल है। असल में डाइटरी फाइबर को लो बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल के साथ लिंक किया जाता है। 

टाइप 2 डायबिटीज के जोखिम हो कम

एक स्टडी के मुताबिक हर हफ्ते कुछ हरे सेबों को खाने से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम कम होता है। लेकिन, इसके बारे में अधिक स्टडी की जानी जरूरी है। यह क्लियर नहीं है कि हरे सेब में मौजूद कंपाउंड्स डायबिटीज के लक्षणों को मैनेज करने में लोगों की मदद करते हैं या नहीं।

पाचन क्रिया को रखे दुरुस्त

हरे सेब में एक कंपाउंड होता है जिसे पेक्टिन कहा जाता है। यह एक फाइबर सोर्स है, जो हमारे पेट में हेल्दी बैक्टीरिया की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए प्रीबायोटिक के रूप में काम करता है। इस सेब में पाया जाने वाले पेक्टिन, भोजन को आसानी से ब्रेक डाउन करने में मदद करता है। इसके अलावा हरे सेब में मौजूद हाई फाइबर कंटेंट डाइजेस्टिव हेल्थ में भी सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसे खाना कब्ज और डायरिया दोनों स्थितियों में फायदेमंद माना गया है।

Improved digestive system
Improved digestive system

लिवर के लिए फायदेमंद

हरे सेब न केवल नेचुरल डेटॉक्सीफायिंग एजेंट्स हैं बल्कि इसके जूस में अच्छी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स लिवर को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं, क्योंकि फ्री रेडिकल्स लिवर को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे लिवर को सही से काम करने में मदद मिलती है और कई समस्याओं से बचाव होता है।

वजन रहे सही

ऐसा माना जाता है कि हाई फाइबर डाइट लेने से संपूर्ण हेल्थ सुधरती है। जैसा कि पहले ही बताया गया है कि हरे सेब में हाई फाइबर कंटेंट होता है, जिससे वजन कम होने में मदद मिलती है।

Right weight
Right weight

हरे सेब के फायदे यहीं कम नहीं होते हैं। इसका सेवन करने से इम्युनिटी बढ़ती है, हड्डियां मजबूत बनती हैं, स्किन और बालों के लिए यह फायदेमंद है और अस्थमा से भी बचाव होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन्स, न्यूट्रिएंट्स और मिनरल्स होते हैं, जो हेल्थ के लिए फायदेमंद हैं।