ग्रीन एप्पल पालक स्मूदी एक महीने में करेगी वेट लॉस में मदद: Green Apple Spinach Smoothie
Green Apple Spinach Smoothie

ग्रीन एप्पल पालक स्मूदी एक महीने में करेगी वेट लॉस में मदद: Green Apple Spinach Smoothie Recipe

आज हम आपको ग्रीन एप्पल पालक स्मूदी की पूरी रेसिपी बताने वाले हैं।

Green Apple Spinach Smoothie Recipe: जब हमारा वजन तेजी से बढ़ने लगता है, तो उसे घटाने के लिए हम सभी अपने लाइफस्टाइल में थोड़ा बहुत बदलाव जरूर करते हैं। प्रतिदिन एक्सरसाइज करने के साथ ही हम अपने कैलोरी पर नियंत्रण रखने की भी कोशिश करते हैं। इसके साथ ही उन सभी खानों से दूरी बना लेते हैं, जो हमारे वजन बढ़ने का कारण होती है। हालांकि, कुछ ऐसे भी व्यंजन होते हैं, जो वजन कम करने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं। उन्हीं व्यंजनों में ग्रीन एप्पल पालक स्मूदी का भी नाम शामिल है। इसे खाकर आपका वजन कम हो सकता है। इस स्मूदी को बनाने के लिए पालक, सेब और संतरे का इस्तेमाल किया जाता है। ग्रीन स्मूदी में डलने वाले सामग्री न सिर्फ इसे पौष्टिकता से भरपूर बनाते हैं, बल्कि इनके स्मूदी का स्वाद भी काफी बढ़ जाता है। इस स्मूदी के सेवन से शरीर में आयरन और विटामिन की कमी भी दूर होती है। आज हम आपको ग्रीन एप्पल पालक स्मूदी की पूरी रेसिपी बताने वाले हैं।

Also read: वजन घटाने के लिए छोले से बनाएं ये 3 रेसिपी

Green Apple Spinach Smoothie
Green Apple Spinach

दो कप कटा हुआ पालक
एक कप सेब
एक कप संतरा
एक कप कद्दूकस किया हुआ अदरक
एक कप दही
दो चम्मच शहद
एक कप बर्फ का टुकड़ा

घर पर स्वाद और पोषण से भरपूर ग्रीन एप्पल पालक स्मूदी बनाने के लिए सबसे पहले पालक लें और उसे पानी में अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। इसके बाद पालक के मोटे डंठलों को तोड़ दें और फिर पालक को छोटे छोटे भागों में काट लें। इसके बाद सेब को भी काटें और संतरे के टुकड़ों से बीज निकालकर अलग कर दें। अब मिक्सर ग्राइंडर में एक कप कटी हुई पालक, एक कप कटा हुआ सेब, एक कप संतरे के टुकड़े और एक कप दही डालकर कुछ देर तक ब्लेंड कर लें।

फिर मिक्सर का ढक्कन खोल लें और स्मूदी में आधा कप पानी और बर्फ के टुकड़े डाल दें। स्मूदी को अब दोबारा ब्लेंड करें और तब तक ऐसा करें जब तक कि चिकनी और स्मूद न हो जाए। इसके बाद स्मूदी को एक बड़े बर्तन में निकाल लें और फिर सीधे सर्विंग गिलास में डाल दें। इस स्मूदी में बर्फ के टुकड़े डालने से एकदम ठंडी हो जाएगी, जिसके सेवन से अधिक आनंद आएगा। ये ग्रीन एप्पल पालक स्मूदी बनकर तैयार हो गई है। इसे आप डेली डाइट में शामिल कर सकते है।

Green Apple Spinach Benefits
Benefits to Drink Green Apple Spinach Smoothie

प्रतिदिन सुबह में ग्रीन एप्पल पालक स्मूदी पीने से आपको भूख कम लगेगी, जिस वजह से आपका वजन आसानी से कम हो सकता है। इस रेसिपी को खाने से ब्लड शुगर लेवल कम होता है, जिससे डायबिटीज वाले मरीजों को काफी फायदा मिलता है। आयरन और विटामिन की कमी को दूर करने के लिए भी इसका सेवन करें। इसके अलावा इसे प्रतिदिन पीने से हमारा इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है, क्योंकि इसमें डालने वाली सभी सामग्री पोषक तत्वों से भरी हुई है।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...