हरे सेब खाने के फायदे और नुकसान: Green Apple Benefits and Effects
Green Apple Benefits and Effects

हरे सेब खाने के फायदे और नुकसान

Green Apple Benefits and Side Effects : नियमित रूप से ग्रीन सेब का सेवन करने से आपके शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा इससे कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लाभ और नुकसान-

Green Apple Benefits and Effects: हरा सेब एक हाइब्रिड फल है, जो दो अलग-अलग प्रजातियां मालुस स्लीवेस्टरस और मालुस डोमेस्टिकस को मिलाकर विकसित की गई हैं। अन्य किस्मों की सेब की तुलना में इसमें बहुत अच्छी मात्रा में बायोएक्टिव यौगिक और फ्लेवोनोइड्स होते हैं। इस सेब का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। हरा सेब दूसरे टाइप के सेब की तुलना में अधिक रसीला और क्रंची होता है। इस सेब में कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। इसके अलावा इसमें पोटेशियम और फाइबर की प्रचुरता होती है। नियमित रूप से हरे सेब का सेवन करने से शरीर को कई लाभ हो सकते हैं। यह बढ़ते मोटापे से लेकर कोलेस्ट्रॉल को घटाने में असरदार है। आइए जानते हैं हरा सेब खाने से सेहत को होने वाले फायदे और नुकसान के बारे में-

कैंसर से करे बचाव

Green Apple Benefits and Effects
Cancer

हरे सेब में फ्लेवोनॉयड्स नामक एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो फेफड़े, अग्नाशय और पेट के कैंसर के विकास के जोखिम को कम करने में आपकी मदद कर सकता है। कुछ रिसर्च से पता चलता है कि हरे सेब का सेवन करने से ब्रेस्ट औक स्किन कैंसर की कोशिकाओं के विकास में रोकने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से हरे सेब के सेवन से फेफड़े के कैंसर के विकास का जोखिमों को भी कम किया जा सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि कैंसर एक गंभीर स्थिति है, ऐसे में किसी खानपान या फिर घरेलू उपचार के जरिए इसका इलाज नहीं हो सकता है। बेहतर इलाज के लिए विशेष डॉक्टर की मदद लें।

मस्तिष्क विकास को दे बढ़ावा

हरे सेब का जूस नियमित रूप से पीने से मस्तिष्क को होने वाले नुकसान को रोकने में मदद मिल सकती है। हाल ही में पशु पर किए गए अध्ययनों से पता चला है कि जिन जानवरों को हरे सेब का सेवन कराया गया, उन जानवरों में न्यूरोट्रांसमीटर के स्तर में वृद्धि हुई थी, जो मस्तिष्क के संकेतन अणुओं के रूप में कार्य करते हैं।

Mental Health
Mental Health

इसके अलावा रिसर्च में इस बात की भी पुष्टि की गई है कि हरे सेब का सेवन करने से हमारे शरीर को उच्च फाइबर प्राप्त होता है, जो मस्तिष्क के रोगों से लड़ने में मददगार साबित हो सकते हैं। यह सेब अल्जाइमर और पार्किंसंस रोग के लक्षणों को रोकने में भी मददगार साबित हो सकता है।

अस्थमा रोगियों के लिए है फायदेमंद

हरे सेब का सेवन अस्थमा सहित फेफड़ों की कई समस्याओं को मैनेज करने के लिए किया जा सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चला है कि अगर आप नियमित रूप से हरे सेब का सेवन करते हैं, तो इससे अस्थमा के लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में हुए एक अध्ययन से पता चला है कि हरे सेब के सेवन से अस्थमा और फेफड़ों की अतिसंवेदनशीलता का खतरा कम हो जा सकता है।

Asthama
Asthama

वहीं, एक अन्य अध्ययनों से पता चला है कि हरे सेब के सेवन से मध्यम आयु वर्ग के पुरुषों के फेफड़ों की कार्यप्रणाली को बेहतर किया जा सकता है। इसके अलावा अस्थमा एक गंभीर चिकित्सा स्थिति है, जिसके लिए आपको डॉक्टर की सलाह का पालन करने और बेहतर इलाज की जरूरत है। इसके अलावा यह सलाह दी जाती हरे सेब का सेवन करने से पहले या फिर किसी भी चीज का सेवन करने से पहले एक बार अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

डायबिटीज कंट्रोल करने में है फायदेमंद

रोजाना हरे सेब का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज के खतरों को कम करने में मदद मिल सकती है। इस सेब में घुलनशील फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम कर सकता है। इसके अलावा सेब के छिलकों में मौजूद फर्स्ट बायोएक्टिव यौगिक भी डायबिटीज के जोखिमों को कम करने में आपकी मदद कर सकता है।

Diabetes
Diabetes

नैदानिक अध्ययनों में, यह देखा गया है कि एक दिन में कम से कम एक हरे सेब का सेवन करने से टाइप 2 डायबिटीज के जोखिमों को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको पहले से डायबिटीज की परेशानी है, तो डॉक्टर की सलाह पर हरे सेब का सेवन करें।

वजन कंट्रोल करने में है फायदेमंद

शरीर के बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए आप हरे सेब का सेवन कर सकते हैं। हरे सेब में फाइबर की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो वजन को घटाने में असरदार है। इसके अलावा सेब को हाई फाइबर फूड माना जाता है। हरे सेब में उच्च मात्रा में आहार फाइबर होता है, जो वजन कम करने में सहायक होता है।

Weight Control
Weight Control

एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि हरे सेब का सेवन करने से मध्यम आयु वर्ग की मोटापे से ग्रस्त महिलाओं का वजन तेजी से कम किया जा सकता है। इसके अलावा दूसरे अध्ययन में यह भी देखा गया है कि इस फल के सेवन से ब्लड शुगर में कमी आने के साथ-साथ वजन को कम करने में भी मदद मिल सकती है। हालांकि, वजन को कम करने के लिए सिर्फ सेब पर निर्भर रहना उचित नहीं है। बेहतर रिजल्ट के लिए हरे सेब के साथ-साथ कुछ हेल्दी आहार का सेवन करें।

हरे सेब का कैसे करें सेवन?

  • हरे सेब का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं, जैसे-
  • हरे सेब को ताजे फल के रूप में खाया जाता है।
  • हरे सेब का सेवन स्ट्यूड फलों, जूस, जेली, साइडर, कॉन्संट्रेट और प्यूरी के रूप में किया जा सकता है।
  • इसके अलावा आप इसका सेवन सॉस, टार्ट, स्लाइस, पाई, केक, कैंडी और पेस्ट्री बनाने के लिए भी किया जाता है।
  • साथ ही कुछ लोग हरे सेब के जूस को सिरके में बदला जा सकता है।
  • हरे सेब खाने के नुकसान
Green Apples
Green Apples

हरा सेब स्वास्थ्य के लिए हेल्दी हो सकता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में इससे सेहत को नुकसान भी हो सकते हैं। मुख्य रूप से हरे सेब का सेवन करने से दांतों से संबंधित परेशानी हो सकती है। इसके अम्लीय गुणों की वजह से, यह दांतों की परेशानी को बढ़ा सकता है। अगर आपको हरा सेब खाने के बाद दांतों की परेशानी महसूस हो रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

वहीं, कभी-कभी कुछ लोगों को हरे सेब का सेवन करने से एलर्जी की समस्या हो सकती है। ऐसी स्थिति में हरे सेब का सेवन न करें। वहीं, इसका सेवन करने से पहले एक बार डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।

हरा सेब स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, कुछ स्थितियों में इससे नुकसान होने की संभावना होती है। ऐसी स्थिति में डॉक्टर की मदद पर भी हरे सेब का सेवन करें।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...