Apple for Weight Loss
Apple for Weight Loss

Benefits of Apple: बचपन से आपने भी ये कहावत सुनी होगी कि ‘रोज एक सेब खाओ और डॉक्टर के पास मत जाओ’। ये कहावत काफी हद तक सही भी है, क्योंकि सेब में न्यूट्रिशन की कोई कमी नहीं होती है और ये आपकी सेहत को कई फायदे पहुंचाता है। सेब विटामिन सी का बेहतरीन सोर्स है, इसके अलावा सेब में बी-कॉम्पलेक्स, विटामिन ई, फाइबर, पोटैशियम, मैग्नीशियम, बीटा कैरोटीन जैसे कई पोषक तत्व अच्छी मात्रा में होते हैं जो सेहत को दुरुस्त बनाए रखने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना एक सेब डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं रोजाना सेब खाने से क्या फायदे मिलते हैं-

Also read: लाल सेब नहीं हरे सेब के हैं सेहत के लिए ढेरों फायदे: Benefits of green apples

दिल की सेहत रहती है दुरुस्त

रोजाना सेब खाने से आपका दिल दुरुस्त रहता है। दरअसल इसमें पोटेशियम होता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखने में सहायक है। इसका सेवन बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में हेल्प करता है। सेब में कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स को रोकने में मदद करते हैं।

डाइजेशन बनता है बेहतर

रोजाना सेब खाने से आपका डाइजेशन भी दुरुस्त रहता है, जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उनके लिए भी सेब फायदा करता है। इसमें फाइबर पाया जाता है जो पाचन को सुधारने में मदद करता है।

एनर्जी देता है

सेब में कई न्यूट्रिएंट्स होने के साथ ही फ्रुक्टोज होता है, जो एनर्जी देने में हेल्प करता है, इसलिए सेब को आप ऑफिस में स्नैक्स की तरह ले सकते हैं या फिर नाश्ते के बाद इसका सेवन करना चाहिए। वहीं ध्यान रखना चाहिए कि सेब हमेशा छिलके के समेत ही खाएं।

त्वचा को फायदा

रोजाना एक सेब खाने से आपको कुछ ही दिनों में चेहरे पर भी इसका असर दिखाई देता है। लगातार सेब खाने से त्वचा अंदर से हेल्दी बनने लगती है और चेहरे पर नेचुरल गुलाबी निखार नजर आता है।

डायबिटीज में फायदेमंद

सेब का सेवन डायबिटीज वालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। भरपूर मात्रा में इसमें मिठास होने के बाद भी इसे खाने से ब्लड शुगर लेवल पर काफी कम प्रभाव होता है, क्योंकि इसमें अन्य पोषक तत्व होते हैं। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, इसलिए ये डायबिटिक लोगों को फायदा करता है।

वजन कंट्रोल होता है

अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं और इसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सेब का सेवन कर सकते हैं। सेब में फाइबर की अधिकता होती है। इससे पेट देर तक भरा रहता है। साथ ही क्रेविंग की समस्या भी दूर होती है। नियमित रूप से सेब का सेवन करने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

इम्यून सिस्टम मजबूत होता है

बदलते मौसम में सेहतमंद रहने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत रहना बहुत जरूरी है। अगर इम्यून सिस्टम कमजोर है, तो बीमार होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डाइट में विटामिन सी रिच फूड्स को अवश्य शामिल करें। सेब में विटामिन सी, प्रोटीन समेत कई आवश्यक पोषक तत्व पाए जाते हैं। इससे इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसके लिए रोजाना सुबह में एक सेब का सेवन जरूर करें।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...