जानिए सुबह खाली पेट इसे खाना होता है फायदेमंद
सेब की खास बात ये है कि इसमें फैट कम होने के साथ कैलोरी भी कम होती हैं जो वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। इन सभी फायदों की वजह से ही सेब खाने की सलाह दी जाती है।
Calories in an Apple: कहा जाता है रोजाना एक सेब का सेवन आपको डॉक्टर से दूर रखता है। ये इसलिए कहा जाता है कि क्योंकि सेब एक लाभकारी फल है, जिसका सेवन आपको कई बीमारियों से दूर रखने में मदद करता है। सेब की खास बात ये है कि इसमें फैट कम होने के साथ कैलोरी भी कम होती हैं जो वजन कम करने में भी फायदेमंद होता है। इन सभी फायदों की वजह से ही सेब खाने की सलाह दी जाती है और ये ऐसा फल है जो आसानी से मार्केट में मिल जाता है। लेकिन क्या आपको पता है सेब में कितनी कैलोरी होती है? आपको किस आकार का सेब अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। नहींस तो हम आपको बताते हैं इस बारे में। इससे आपको पता चलेगा कि इसके कितने फायदे होते हैं और इसे किस तरह से आप अपनी डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।
एक सेब में होती हैं कितनी कैलोरी?
एप्पल पाइ या एप्पल शेक ज्यादातर लोगों को पसंद होता है लेकिन जब आप सेब को इन चीजों में खाते हैं तो कैलोरी बढ़ जाती है। आइए आपको बताते हैं सेब और कैलोरी के बारे में।
1 छोटे सेब में 87.9 कैलोरी होती है। वहीं जब आप एक गिलास एप्पल जूस पीते हैं तो ये 196.7 कैलोरी हो जाती हैं। 1 छोटे चम्मच जैम की बात करें तो इसमें 11.4 कैलोरी होती हैं। जब आप सेब का सेवन शेक के रुप में करते हैं तो ये कैलोरी 104.9 होती है। वहीं एक पीस एप्पल पाइ में 410.8 कैलोरी होती हैं। इसलिए सेब का सेवन बिना किसी चीज में मिलाए या जूस की फॉर्म में नहीं करना चाहिए।
सेब खाने के फायदे
सेब खाना फायदेमंद होता है। रोजाना सेब का सेवन करके आप इसके फायदे ले सकते हैं। आइए आपको सेब खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।
वजन घटाने में
सेब में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है और पानी की मात्रा भी अच्छी होती है। साथ ही भूख को भी नियंत्रित करती है। जब आप एक सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपका पेट चार घंटे तक भरा रहता है। जिसकी वजह से यह वजन कम करने में फायदेमंद होता है।

इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है
जैसे ही मौसम बदलता है आपका इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। इसलिए शरीर को बीमारियों से बचाने के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना बेहद जरुरी होता है। सेब में विटामिन सी समेत कई प्रोटीन और पोषक तत्व होते हैं जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करते हैं। इसलिए रोजाना एक सेब खाने की सलाह दी जाती है।

कैंसर से लड़ने में करता है मदद
कई रिपोर्ट्स के मुताबिक सेब का सेवन कैंसर से लड़ने में मददगार होता है। सेब में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं और कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकते हैं।

कोलेस्ट्रॉल कम करता है
सेब में कई गुण होते हैं ये शरीर को कई बीमारियों से बचाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से कई बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में सेब का सेवन फायदेमंद होता है। सेब में फाइबर होता है जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। वहीं अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है जिससे डायबिटीज को कम करने में मदद मिलती है।

लिवर के लिए फायदेमंद
सेब में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर में डिटॉक्सिफई एंजाइम बढ़ाते हैं। साथ ही शरीर से विषाक्त पदार्थ निकालने में मदद करते हैं। इसलिए सुबह एक सेब खाने की सलाह दी जाती है जिससे लिवर साफ रहता है।

पाचन बेहतर बनाता है
सेब में उच्च मात्रा में फाइबर होता है। फाइबर पाचक रस को प्रेरित करता है। जिससे पाचन बेहतर होता है। सेब मे मौजूद गुण डायजेशन को बेहतर बनाते हैं।

खाली पेट सेब खाने के फायदे
कई लोगों को डॉक्टर सुबह खाली पेट सेब खाने की सलाह देते हैं। खाली पेट सेब खाने के कई फायदे होते हैं। आपको इनके फायदे बताते हैं।
खून की कमी दूर करता है
खाली पेट सेब का सेवन फायदेमंद होता है। सेब में प्रचुर मात्रा में आयरन होता है। ये खून तो साफ करता ही है साथ ही पर्याप्त मात्रा में आयरन का निर्माण भी करता है। जिससे खून की कमी दूर होती है।

कब्ज से छुटकारा
खाली पेट सेब का सेवन पेट से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। अगर आपको गैस या कब्ज की समस्या रहती है तो रोजाना सुबह खाली पेट सेब खाएं। अगर आप सेब नहीं खाना चाहते हैं तो उसकी जगह इसके मुरब्बे का भी सेवन कर सकते हैं।

दिल के लिए फायदेमंद
खाली पेट सेब का सेवन दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें फाइबर होता है जो ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है। इसके साथ ही सेब में विटामिन सी और पोटेशियम होता है जो दिल को बीमारियों से दूर रखने में मददगार होता है।
सूजन कम करता है
कई लोग सेब का सेवन इसका छिलका उतारकर करते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है। सेब के छिलके में फ्लेवोनोइड क्वेरसेटिन होते हैं जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

एक दिन में कितने सेब खाने चाहिए?
किसी भी चीज का सेवन जब जरुरत से ज्यादा करते हैं तो उसके नुकसान भी होते हैं। ठीक ऐसे ही जब आप ज्यादा सेब खाते हैं तो ये आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। किसी भी व्यक्ति को दिन में 1 या 2 सेब का सेवन करना चाहिए। इससे ज्यादा सेब खाना आपके शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
सेब खाने का सही तरीका

हर फल खाने का एक सही तरीका होता है। ठीक वैसा ही सेब के साथ भी है। सेब को खाने का सही तरीका होता है जिससे उसके पूरे पोषक तत्व लिए जा सकते हैं। सेब का सेवन हमेशा छिलके के साथ ही करें। इसका छिलका उतारकर ना खाएं। सेब के छिलके में पेक्टिन होता है जो दिल को रोगों से बचाने में मदद करता है। कोशिश करें कि सेब का सेवन सुबह खाली पेट ही करें सोते समय या शाम को सेब ना खाएं।
सेब खाने के नुकसान
वजन बढ़ सकता है
अगर आप ज्यादा मात्रा में सेब का सेवन करते हैं तो इससे वजन कम होने की बजाय बढ़ने लगता है। एक सेब में 25 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। अगर आप रोजाना ज्यादा मात्रा में सेब खाते हैं तो मोटापे का शिकार हो सकते हैं।

दांत खराब हो सकते हैं
सेब में एसिड होता है जिसकी वजह से अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो ये दांतों को नुकसान पहुंचाने लगता है।
एलर्जी हो सकती है
कुछ लोगों को फलों से एलर्जी होती है। अगर आपको भी फलों से एलर्जी है और आप ज्यादा सेब खाते हैं तो एलर्जी हो सकती है। एलर्जी होने के साथ पेट दर्द, उल्टी जैसी समस्या हो सकती हैं।

पेट संबंधी समस्या
व्यक्ति को रोज 20-40 ग्राम फाइबर की जरुरत होती है। सेब फाइबर का स्त्रोत है। अगर आप इसका ज्यादा सेवन करते हैं तो फाइबर की मात्रा आपके शरीर में बढ़ सकती है और पेट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। आपको पेट दर्द या उल्टी भी हो सकती है।

कैसे करें डाइट में शामिल?
सेब को आप कई तरीके से अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आप सेब की कई डिशेज बना सकते हैं।
नाश्ते में सेब मफिन्स
अगर आप मीठे के शौकीन हैं तो नाश्ते में सेब का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप सेब गेहूं मफिन खा सकते हैं। इसे बनाने में अदरक, दही, दालचीनी का इस्तेमाल करते हैं।
सेब टूना सलाद
अगर आपको सलाद खाना पसंद है तो इसमें सेब शामिल करना शुरू कर सकते हैं। इसके लिए आप लंच में सेब और टूना सलाद का सेवन कर सकते हैं।

आइस्ड एप्पल टी
आपको अलग-अलग ड्रिंक्स पीने का शौक है तो इसके लिए ये ड्रिंक परफेक्ट है। इसे बनाने के लिए गर्म पानी में कुछ टी बैग्स डालें। अब एक कप सेब का रस और नींबू की कुछ बूंदे डालकर अच्छे से मिलाएं। आपकी आइस्ड एप्पल टी तैयार है।
FAQ | क्या आप जानते हैं
सुबह उठते ही सबसे पहले क्या खाना चाहिए?
खाली पेट सेब क्यों नहीं खाते हैं?
सेब कब नहीं खाना चाहिए?
क्या सेब पेटी की चर्बी बढ़ाता है?
वजन घटाने के लिए एक दिन में कितने सेब खा सकते हैं?
