संतुलित आहार के सेवन से खुद को रखें स्वस्थ, इसके सेवन से मिलते हैं कई फायदे: Balanced Diet Benefits
Balanced Diet Benefits

संतुलित आहार है शरीर के लिए जरूरी

आइए संतुलित आहार के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं कि संतुलित आहार क्या होता है और शरीर के लिए कैसे व क्यों फायदेमंद होता हैI

Balanced Diet Benefits: अधिकांश लोग अपने खान-पान का सही तरीके से ध्यान नहीं रखते हैं, उन्हें जो भी मिलता है, बस खा लेते हैंI वे इस बात से अनजान होते हैं कि वे जो भी खा रहे हैं वह उनके शरीर के लिए फायदेमंद है भी या नहींI दरअसल शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना जरूरी होता हैI  संतुलित आहार वह आहार होता है जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ शरीर के विकास में भी सहायक होता हैI साथ ही संतुलित आहार शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति भी प्रदान करता हैI आइए संतुलित आहार के बारे में और अधिक विस्तार से जानते हैं कि संतुलित आहार क्या होता है और शरीर के लिए कैसे व क्यों फायदेमंद होता हैI

संतुलित आहार क्या होता है?

Balanced Diet Benefits
What is a balanced diet?

जिस आहार में सभी जरूरी पोषक तत्व शामिल होते हैं, उसे संतुलित आहार कहा जाता हैI मुख्यतः यह वह आहार होता है, जो शरीर को पोषण देने के साथ विकास में भी सहायक होता हैI नियमित रूप से संतुलित भोजन के सेवन से शरीर को रोगों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती हैI इसमें हरी सब्जियां, फल, वसा रहित या कम वसा वाले डेयरी उत्पाद, अनाज के साथ-साथ लीन मीट, पोल्ट्री, मछली, बीन्स, अंडे और नट्स आदि शामिल होते हैंI

 संतुलित आहार क्यों जरूरी हैं?

शरीर को स्वस्थ रखने और कार्य करने के लिए संतुलित आहार लेना बहुत जरूरी होता हैI एक व्यक्ति के लिए  संतुलित आहार का लेना अति आवश्यक होता हैI ताकि शरीर को वो सभी पोषक तत्व मिल सकें, जिनकी शरीर को आवश्यकता होती हैI संतुलित आहार नहीं लेने से शरीर में कई तरह की बिमारियों का खतरा बढ़ जाता हैI

संतुलित आहार की थाली कैसी होती है

संतुलित आहार की थाली में आधी थाली में फल और सब्जियां होनी चाहिएI अन्य आधे हिस्से में अनाज और प्रोटीन का होना जरूरी होता हैI आम तौर पर इसमें खाने को 5 भोजन समूह में बांटा जाता हैI संतुलित आहार थाली में इन पांच समूहों के खाद्य पदार्थों का शामिल होना जरूरी होता हैं-

सब्जियां

vegetables
vegetables

पर्याप्त पोषक तत्व प्राप्त करने के लिए लोगों को अपने खाने में विभिन्न प्रकार की सब्जियां का चुनाव करना चाहिएI मौसम और उपलब्धता के अनुसार अपने खाने में पत्तेदार साग, लाल या नारंगी सब्जियां, स्टार्च वाली सब्जियां, सेम और मटर व अन्य सब्जियों को जरूर शामिल करेंI

आप इन सब्जियों का सेवन कच्चा या पकाकर भी कर सकते हैंI आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा कि आप कोशिश करें कि ज्यादा से ज्यादा सब्जियों का सेवन कच्चा ही करें, क्योंकि सब्जियों को पकाने से उनके कुछ जरुरी पोषण तत्व कम हो जाते हैंI इसके अलावा सब्जियों को डीप-फ्राइंग करने पर इसमें वसा भी जुड़ जाते हैंI

फल

Fruit
Fruit

संतुलित आहार में अलग-अलग प्रकार के फलों को जरूर शामिल करना चाहिएI जूस पीने के बजाए फलों को काट कर खाएंI फलों से जूस निकाल पर पीने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैंI साथ ही सेब को कभी भी छिल कर नहीं खाएं, बल्कि छिलके के साथ इसका सेवन करेंI

अनाज

अनाज को मुख्य रूप से दो भागों में बांटा गया है साबुत अनाज और प्रोसेस्ड अनाजI साबुत अनाज में प्रोसेस्ड अनाज की तुलना में अधिक प्रोटीन शामिल होता हैI इसलिए कोशिश करें साबुत अनाज को अपने आहार में ज्यादा से ज्यादा शामिल करेंI

प्रोटीन

एक खाने की प्लेट में एक चौथाई हिस्सा प्रोटीन का होना चाहिएI पौष्टिक प्रोटीन लीन मीट और पोर्क, चिकन और टर्की, मछली, सेम, मटर, और फलियां व डेयरी से प्राप्त किया जाता हैI

संतुलित आहार में ये जरूरी पोषक तत्व शामिल होने चाहिए

कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, इससे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती हैI ये हमारे शरीर को पूरे दिन काम करने के योग्य बनाता हैI कार्बोहाइड्रेट मुख्य रूप से फल, शहद, चावल, गेंहू, आलू और मक्का आदि में पाया जाता हैI

वसा

वसा को भी शरीर के लिए ऊर्जा का अच्छा स्रोत माना जाता हैI वसा शरीर के लिए बहुत जरूरी होती हैं, लेकिन इसके अत्यधिक सेवन से शरीर को नुकसान भी होता हैI घी, मीट, तेल, मक्खन, पनीर आदि वसा के मुख्य स्रोत होते हैंI

प्रोटीन

शरीर मे मांसपेशियों के निर्माण के लिए प्रोटीन जरूरी होता हैI मछली, मीट, अंडा, दूध, दाल, सोयाबीन आदि प्रोटीन के मुख्य स्रोत होते हैंI इसे अपने भोजन में अवश्य शामिल करना चाहिएI

विटामिन

शरीर को स्वस्थ रखने में विटामिन बहुत जरूरी होता हैI विटामिन कई प्रकार के होते हैं जो शरीर के लिए जरूरी होते हैंI

फाइबर

खाने में फाइबर को शामिल करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे हमारा पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है और कब्ज की भी समस्या नहीं होती हैI

पानी

Water
Water

पानी हमारे आहार का सबसे आवश्यक भाग होता हैI पानी शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी होता हैI पानी शरीर के तापमान को नियंत्रित रखता हैI प्रतिदिन कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिएI

संतुलित आहार के क्या फायदे होते हैं?

प्रतिरक्षा प्रणाली होती है मजबूत

immune system becomes stronger
immune system becomes stronger

संतुलित आहार विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है, जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्यून सिस्टम मजबूत होता हैI इससे कई प्रकार की बिमारियों से लड़ने में सहायता भी मिलती हैI

वजन नियंत्रित करने में है सहायक

Helpful in controlling weight

संतुलित आहार के सेवन से वजन नियंत्रित रहता हैI आज कल लोग बाहर का और तेल वाला खाना खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जिसकी वजह से उनका वजन बहुत तेजी से बढ़ता हैI ऐसे में उनके लिए जरूरी है कि वे संतुलित आहार का सेवन करें, इससे उनका वजन कंट्रोल में रहता हैI

बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करता है

खाने में सही आहार न लेने के कारण कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता हैI ऐसे में अगर सही और संतुलित आहार का नियमित रूप से सेवन किया जाए, तो मोटापे, दिल की बीमारी, डायबिटीज और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के साथ-साथ अन्य कई बीमारियों के जोखिम को भी कम किया जा सकता हैI

संतुलित आहार से शरीर को मिलती है ऊर्जा

संतुलित आहार लेने से शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करने का काम करते हैंI इसके सेवन से लंबे समय तक शरीर में कमजोरी नहीं होती है और शरीर चुस्त-तंदुरुस्त बना रहता हैI

मानसिक स्वास्थ्य के लिए है अच्छा

good for mental health
good for mental health

ऐसा देखा जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ लोगों को भूलने की बीमारी और अन्य कई मानसिक परेशानियां होने लगती हैंI इसके अलावा, कई लोगों को तनाव की समस्या भी शुरू हो जाती हैI कुछ लोग को बार-बार मूड स्विंग्स की समस्या होने लगती हैI कहीं न कहीं इन सबका कारण असंतुलित आहार से ही संबंधित होता हैI ऐसे में अगर संतुलित आहार लिया जाए तो इन परेशानियों से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता हैI

संतुलित आहार के लिए जरूरी टिप्स

  • संतुलित आहार खाने का सबसे महत्वपूर्ण नियम यह है कि किसी भी समय खाली पेट नहीं रहना चाहिए, थोड़े-थोड़े समय अंतराल पर कुछ ना कुछ अवश्य खाते रहना चाहिएI खाना स्किप करने से मेटाबॉलिक रेट कम होता हैI सामान्यतः खाने में भोजन के बीच 3 प्रमुख भोजन और 2 स्नैक्स शामिल होना जरूरी होता हैI साथ ही सुबह का नाश्ता कभी नहीं छोड़ना चाहिएI यह दिन का सबसे महत्वपूर्ण भोजन होता हैI
  • ज्यादा से ज्यादा पानी का सेवन करेंI प्रतिदिन आहार का पांचवा हिस्सा फल और सब्जियां खाएंI
  • खाने के मेनू में विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों को शामिल करें, क्योंकि किसी एक भोजन में सभी पोषक तत्व नहीं होते हैंI
  • अनहेल्दी स्नैक्स के बजाए हेल्दी स्नैक्स का सेवन करेंI
  • कैफीन, शराब, सिगरेट का सेवन बिलकुल भी ना करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

संतुलित आहार में किन चीजों का होना आवश्यक है?

संतुलित आहार में कार्ब, प्रोटीन, फैट, फाइबर, विटामिन, मिनरल और पानी की होना आवश्यक होता है, इसलिए इन्हें जरूर शामिल करेंI

क्या संतुलित आहार खाने से कोई बीमारी नहीं होती है?

जी हां, संतुलित आहार के सेवन से आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और आपको रोगों से लड़ने की शक्ति प्राप्त होती है, जिसके कारण आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते हैंI

क्या संतुलित आहार लेने से वजन कम होता है?

जी हाँ, वजन कम करने के लिए संतुलित आहार लेना जरूरी हैI संतुलित आहार  में चावल, रोटी, दाल, सब्जियां और दही शामिल होता हैI हालाँकि ये सभी हेल्दी फूड्स होते हैं, लेकिन वजन कम करने के लिए इनका सेवन सही अनुपात में करने पर ही फायदा मिलता हैI

संतुलित आहार में क्या-क्या शामिल होता है?

एक संतुलित आहार में कार्बोहाइड्रेट से कुल कैलोरी का 60-70%, प्रोटीन से 10-12% और वसा से कुल कैलोरी का 20-25% शामिल होता हैI संतुलित आहार शरीर में ऊर्जा बढ़ाता है, शरीर के कार्यों के तरीके में सुधार करता है, आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है और वजन बढ़ने से रोकता हैI

संतुलित आहार के 5 जरूरी घटक कौन से हैं?

संतुलित आहार में प्रोटीन, काबोहाइड्रेड, वसा, खनिज पदार्थ, विटामिन और जल ये 5 घटक होना जरुरी होता हैI

संतुलित आहार का सेवन नहीं करने से क्या होता है?

संतुलित आहार नहीं लेने से न केवल शारीरिक ही नहीं बल्कि शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी बाधित होता है, साथ ही व्यक्ति की उत्पादकता भी काफी कम हो जाती हैI