15 मिनट योगा सीक्वेंस जो आपको रखेगा फिट: 15 Minutes Yoga Sequence
Yoga Poses for Uterus-Butterfly Pose

15 मिनट योगा सीक्वेंस जो आपको रखेगा फिट : 15 Minutes Yoga Sequence

आप अपने दिन की शुरुआत 15 मिनट के योगासन से भी कर सकते हैं। यह भी आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचाएगा।

15 Minutes Yoga Sequence:  स्वास्थ्य का ध्यान रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है, क्योंकि अगर आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखते हैं, तो इसका आपके शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है और आप बीमार पड़ने लगते हैं। अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रतिदिन योगासन करना चाहिए। आप अपने दिन की शुरुआत 15 मिनट के योगासन से भी कर सकते हैं। यह भी आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचाएगा।

Also read: कमाल के हैं ये 4 योगासन, मिनटों में गायब होगा कमर दर्द

15 Minutes Yoga Sequence
Sukhasana

सुखासन करने के लिए सबसे पहले मैट पर आरामदायक मुद्रा में बैठ जाएं। इसके बाद अपनी पीठ को बिल्कुल स्ट्रेच करें और आंखों को बंद कर लें। अब बाए हथेली को अपने घुटनों पर रखें। अपने गले को संकुचित करें और अपनी नाक से सांस लें। जैसे ही आप सांस लेते हैं, आपको एक आवाज़ निकालनी है। अपने फेफड़ों को धीरे-धीरे हवा से भरें और फिर होठों को ‘O’ आकार में लाकर सांस छोड़ें। इस योगासन को 5 मिनट के लिए कर सकते हैं।

Santulasana

इस योगासन को करने के लिए अपने पेट के बल लेट जाएं। अपनी हथेलियों को अपने कंधों के नीचे रखें और अपनी लोअर बॉडी और घुटनों को ऊपर उठाएं। आपको सिर्फ अपने पैरों की उंगलियों और हथेलियों को ही जमीन से मिलाना है। घुटनों को सीधा रखें। आपकी कलाई बिल्कुल आपके कंधों के नीचे होनी चाहिए और बाहें सीधी रहेंगी। अब थोड़ी देर इसी मुद्रा में बैठे रहें।

Utkatasana
Utkatasana

उत्कटासन करने के लिए अपने पैरों को मिलाकर खड़े हो जाए। अब हाथों को नमस्ते की मुद्रा में लाएं। अब अपनी बाजुओं को अपने सिर के ऊपर उठाएं। अब धीरे-धीरे अपने घुटनों को मोड़ कर झुकें। थाई जमीन के समानांतर होनी चाहिए। इस आसन में 10-15 सेकंड के लिए रुकें और फिर आराम की मुद्रा में आ जाएं। इस योगासन को 5 बार दोहराएं।

Bhujangasana
Bhujangasana

इस आसन को करने के लिए सबसे पहले जमीन पर पेट के लेट जाएं। अपनी दोनों हथेलियों को फर्श पर कंधे की चौड़ाई से अलग रखते हुए शरीर के निचले भाग को जमीन पर रखें। सांस लें और शरीर के ऊपरी भाग या छाती को फर्श से ऊपर उठाएं। फिर सांस छोड़ते हुए शरीर को फर्श पर दोबारा ले जाएं।

Tadasana
Tadasana

इसे करने के लिए अपने दोनों पैरों की एड़ियों और पंजों को बीच कुछ दूरी रखते हुए सीधे खड़े हो जाएं। अब हथेलियों को कमर से सीधे ऊपर उठाते हुए सभी उंगलियों को मिला लें। साथ ही अपनी गर्दन सीधी रखें और नजर सामने करते हुए पैरों की एड़ियों को ऊपर की ओर उठाएं और पूरे शरीर को भार पंजो पर करें। पेट को अंदर करते हुए इस पोज मेंं संतुलन बनाएं रखें।

Trikonasana
Trikonasana

इस योगासन को करने के लिए अपने दोनों पैरों को बराबर फैला लें और हाथों को बाहर की तरफ निकालकर धीरे-धीरे नीचे की तरफ पैर की ओर लाएं। कमर को नीचे की ओर झुकाते हुए नीचे देखें। सीधी हथेली को जमीन पर रखें। उल्टे हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं। इससे ओवर ऑल हेल्थ को फायदा मिलता है।