सलाद हमारे भोजन का वह हिस्सा है जो हम ताजे फल व हरी सब्जियों के रूप में प्राकृतिक रूप से ग्रहण करते हैं। खाने के साथ सलाद का प्रयोग शरीर के विकास एवं जैव रासायनिक क्रियाओं के संतुलन को बनाए रखता है।
फ्रूट सलाद-फल सिर्फ भोजन का एंटीऑक्सीडेंट लेवल ही नहीं बढ़ाते हैं बल्कि यह आपके फ्लेवर को संतुलित करने के लिए उसे मीठी रंगत भी देते हैं, यद्यपि फलों को साबुत खाना फायदेमंद है लेकिन कुछ लोग और बच्चे भी फलों को खाने में रूचि नहीं दिखाते ऐसे में आप अपने मनपसंद फलों- आम, केला, अंगूर आदि को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर और सबको मिलाकर फ्रूट सलाद तैयार करें। ये सभी को भाता है। इसके अलावा आप किसी भी तरह के नट्स या सीड्स इसमें जोड़ सकते हैं।
अंकुरित सलाद-इसमें मुख्य रूप से अकुरित मूंग, चना और मोठ का इस्तेमाल होता है। अपनी मनपसंद सब्जियों को मिलाकर आप इसे ज्यादा पौष्टिïक और स्वादिष्टï बना सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल, विटामिन और जरूरी पोषक तत्त्व होते हैं।
हरा सलाद-हरे सलाद को गार्डन सलाद भी कहते हैं। यह मुख्यत: हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे- पालक, लेटयूस या पत्ता गोभी, खीरा, ककड़ी और मिर्च आदि से बनता है। हरा सलाद विटामिन बी-12 का अच्छा स्रोत होता है। इससे सेरोटोनिन और डोपामाइन रसायन मिलते हैं जिनकी कमी से थकावट और झुंझलाहट होती है।
टमाटर-लाल टमाटर देखने में सुंदर और खाने में स्वादिष्ट तो लगते ही हैं साथ ही इनमें बहुतायत में पौष्टिïक गुण भी पाए जाते हैं। शरीर के लिए टमाटर बहुत ही लाभकारी होता है।
चुकंदर-लाल चुकंदर का इस्तेमाल सलाद और सब्जी के तौर पर किया जाता है। चुकंदर में पाया जाने वाला लाल रंग बेटाईन नामक रसायन, कैंसरग्रस्त कोशिकाओं की वृद्धि रोकने में मददगार साबित हुआ है। प्रतिदिन कम से कम दो चुकंदर चबाने से हृदयाघात की संभावनाएं कम होती हैं। चुकंदर को कच्चा चबाना ही ज्यादा फायदेमंद होता है क्योंकि इसे उबालने से इसमें पाए जाने वाले महत्त्वपूर्ण खनिज और फोलिक अम्ल नष्टï हो जाते हैं।
प्याज-आमतौर पर प्याज सलाद का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। बिना प्याज के सलाद अधूरा सा लगता है। प्याज में ग्लुटामिन, सेपोनिन जैसे महत्त्वपूर्ण रसायनों के अलावा शर्करा भी पाई जाती है। सफेद प्याज हृदय के लिए गुणकारी होता है जबकि लाल प्याज बलदायक होता है।
ककड़ी-सलाद के तौर पर उपयोग में लाई जाने वाली ककड़ी भारतीय व्यंजन का एक प्रमुख हिस्सा है। माना जाता है कि ककड़ी आसानी से पच जाती है और पाचनशक्ति को बढ़ाती है। ककड़ी में प्रोटीन, कैल्सियम, कार्बोहाइड्रेट, लौह तत्त्व, फॉस्फोरस, विटामिन के अलावा अन्य खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, प्रतिदिन सुबह कम से कम दो कच्ची ककड़ी को चबाया जाए तो शरीर को पर्याप्त स्फूर्ति मिलती है और ताजगी बनी रहती है।
गाजर-प्रतिदिन गाजर का सलाद खाने से चेहरे पर चमक आती है। गाजर खून की विषाक्तता कम करता है और इसके सेवन से कील-मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है।
मूली-इसमें प्रोटीन, कैल्सियम, गंधक, आयोडीन तथा लौह-तत्त्व पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होते हैं। इसमें सोडियम, फॉस्फोरस, क्लोरीन तथा मैग्नीशियम भी मौजूद हैं। मूली आपके मुरझाए चेहरे में नई जान डाल सकती है।
नींबू-नींबू दिखने में छोटा-सा होता है लेकिन इसके बड़े-बड़े फायदे हैं। यह सलाद को और भी स्वादिष्टï बनाता है। ये आपकी बीमारियों को दूर करने में मदद करता है, वहीं इससे चेहरे पर निखार भी खूब आता है।
खीरा-खीरे का सलाद तो सर्वाधिक प्रचलित है। यह फल और सलाद दोनों ही रूपों में खाया जाता है। यह शरीर को न सिर्फ ठंडा रखता है बल्कि अगर नियमित रूप से इसका सेवन किया जाए तो यह स्वास्थ्य संबंधी कई बीमारियों को दूर करता है। खीरा नैचुरल क्लींजर है। तैलीय त्वचा वालों के लिए यह बेहद लाभकारी है।

पुदीना-पुदीना स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है। यह पेट के विकारों में काफी फायदेमंद होता है।
अनाज-सलाद को अब फलों व सब्जियों तक ही सीमित न रखें। अब आप हेल्दी अनाज जैसे ब्राउन-राइस, बुकवीट जैसी चीजें जोड़कर उसे नया रूप दे सकते हैं।
ब्लूबेरी-ब्लूबेरी, ब्लैकबेरी, और रास्पबेरी में एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ ही प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेंटरी गुण भी होते हैं। बेरी धमनियों में कड़ापन नहीं आने देती जो अकसर दिल के दौरे की वजह होता है।
बरते कुछ सावधानियां-फूड प्वॉइजनिंग से बचने के लिए सलाद को अच्छी तरह से धोएं। सलाद को देर तक काटकर रखें जाने से बचें। आधे घंटे के अंदर ही उसका इस्तेमाल कर लें। सलाद में नींबू का इस्तेमाल अवश्य करें। लंच या शाम के स्नैक्स के समय सलाद खाना अच्छा रहता है। रात के समय ज्यादा सलाद खाने से गैस की दिक्कत हो सकती है। अगर आप वजन कम करने के लिए सलाद खा रहे हैं, तो ज्यादा वसायुक्त सामग्री जैसे चीज़ आदि का प्रयोग न करें। इससे कैलोरी बहुत बढ़ जाती है। सलाद में दो तरह की खटाई, दो तरह के नमक और दो तरह की मिर्च का प्रयोग न करें।
तो सलाद खाएं और चेहरे की रंगत बढ़ाएं।
-विजय कुमार सिंह
