The Hindi Womens magazines on Fashion, Beauty, Entertainment, Travel, Health, Parenting , cookery religion , astrology – daily dose for the smart housewife.
डायबिटीज़ को कंट्रोल करना अपने आप में बड़ा चैलेंज है क्योंकि ये समझना ही मुश्किल हो जाता है कि क्या खाना चाहिए औऱ क्या नहीं। लेकिन ऐसा नहीं है कि इसे मैनेज करना नामुमकिन हो। थोड़ी सी जानकारी से आप इ बीमारी को हमेशा नियंत्रण में रख सकते हैं।
खाएं साग सब्जियां
डायट में साग सब्जियों की प्रचूरता से डायबिटीज़ मैनेज की जा सकती है। अपने डायट में ब्रॉकली, भिंडी, पालक, लेटस के साथ बेल पेपर, शिमला मिर्च आदि जरूर शामिल करें। इनके साथ ही जड़ और स्टार्च की अधिकता वाली सब्जियां जैसे स्वीट पोटैटो (शकरकंद), गाजर, मकई, मटर आदी भी थोड़ा-थोड़ा जरूर खाएं। करेला खाने से ब्लड में शुगर का स्तर भी नियमित रहता है। लौकी भी अपने खाने में जरूर शामिल करें।
फल खाएं, लेकिन नियंत्रण में
फलों में मौजूद मिठास भी ब्लड में शुगर की मात्रा बढ़ा देता है इसलिए फल उतना ही खाएं जितने की सलाह आपको डॉक्टर ने दी है जैसे कुछ डॉक्टर्स कहते हैं कि एक पूरा फल खाने से बेहतर थोड़ा-थोड़ा 2-3 फल खाएं। सेब, नारंगी, थोड़ा गॅेप्स जरूर खाएं, लेकिन सबसे ज्यादा तवज्जों दें ब्लू और ब्लैक बेरीज़ को। बेरीज़ भी डायबिटीज़ को नियंत्रित रखने में कारगर हैं।
पर्याप्त हो प्रोटीन का इंटेक
चाहे आप वेगन हो, वेजिटेरियन हों या नॉनवेजिटेरियन, अपनी पसंद और चॉइस के अनुसार अपने डायट में प्रोटीन शामिल करें। जो वेगन हैं, यानी जो किसी भी तरह का डेरी उत्पाद नहीं खाते, वो नट्स, बीन्स, दाल आदी से प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। जो वेजिटेरियन हैं, वो दही, पनीर, लो फैट दूध से प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं और जो नॉन वेजिटेरियन है वो लीन मीट जैसे स्किन लेस चिकन, टर्की, फिश और अंडा खाएं। दिनभर के खाने में एक चौथाई हिस्सा प्रोटीन होना चाहिए।
अपनाएं होल ग्रेन
किसी भी तरह का मैदा या व्हाइट राइस से बना फूड आइटम अपने डायट में शामिल न करें। हमेशा होल ग्रेन्स जैसे गेहूं, जई (ओटमील), क्विनोओ, रेड राइस, बाजरा औऱ मकई का आटा खाएं। ध्यान रहे खाने का एक चौथाई हिस्सा होल ग्रेन रखें। होल ग्रेन से बने ब्रेड या रोटी पचने में जेयादा समय लेते हैं यही वजह है कि इनसे ब्लड में मौजूद इंसूलिन पर प्रेशर नहीं बढ़ता है।
चीनी और मीठी चीज़ों से रहें दूर
कोशिश करें की हर तरह की मीठी औऱ ज्यादा नमकीन चीज़ो से दूर रहें। हाई फैट फूड से भी रहें दूर। खाना बनाने के लिए भी हाई फैट ऑयल की जगह ऑलिव या कैनोला के तेल का इस्मेमाल करें। इतना ही नहीं ज्यादा तला-गला खाने से भी डायबिटीज़ नियंत्रण से बाहर हो जाता है।