यदि आप अपने हृदय की सेहत बढ़ाना चाहते हैं तो आप को 3 डी की हृदय सम्बन्धी डायट का पालन करना चाहिए। क्या आप ने इसके बारे में कभी सुना है? आज हम जानेंगे की यह डायट क्या होती है? क्या यह आप के हृदय के लिए सच में ही लाभदायक होती है? इसको बूरा भी बताया जाता है क्योंकि यह खतरनाक व नुक़सान दायक भी हो सकती है। तो आइए जानते हैं कि यह डायट आप के हृदय के लिए बढ़िया है या यह कोई असर ही नहीं करती है।
क्या है 3 डी हृदय सम्बन्धी डायट
यह हृदय के सेहत को बढ़ाने के लिए व आप के वजन को कम करने के लिए एक प्रभावकारी डायट मानी जाती है। कुछ लोग कहते हैं कि यदि आप के दिल की सर्जरी होने वाली है तो उसके बाद आप अपने हृदय को स्वस्थ रखने के लिए व वजन को संतुलित रखने के लिए यह डायट बहुत असरदार होती है। इस डायट का पालन करते समय आप 3 दिन में ही लगभग साढ़े 4 किलो वजन घटा सकते हैं।
इसका पालन कैसे करें?
इस प्लान में 3 डी के लिए आप को क्या खाना है व क्या नहीं खाना इसका सख्ती से पालन करना बहुत आवश्यक होता है। सप्ताह के बाकी 4 दिन आप जो चाहते हैं वह खा सकते हैं। यह साइकिल अगले हफ्ते फिर आप को दोहरानी है और इसे तब तक जारी रखें जब तक आप एक सही शेप में नहीं आ जाते।
मील में जो खाना शामिल है उसके अलावा कोई भी अन्य पदार्थ आप को नहीं खाना है। इस मील में पर्याप्त पोषण भी है और यदि कैलोरीज़ की बात करें तो इसमें बहुत कम कैलोरीज़ हैं जोकि 800 से 1000 प्रति दिन हैं।
कौन कौन से भोजन पदार्थ इसमें शामिल हैं व कौन कौन से नहीं?
आप को यदि नतीजे चाहिए तो इस डायट में जो मील्स हैं उनका बहुत सख्ती से पालन करना होगा। मील के साथ आप को सब्जी, फल व टोस्ट भी मिलेंगे। आइए जानते हैं कौन कौन सी चीजें इस डायट में शामिल हैं।
फल : केले, तरबूज, सेब।
सब्जी : शलगम, गाजर, गोभी, फूलगोभी, ब्रोकली व बीन्स।
डेयरी उत्पाद : वनीला आइस क्रीम व चीज
प्रोटीन : टूना, अंडे, पीनट बटर, बीफ, पोर्क व स्किन रहित चिकन।
पेय पदार्थ : काली कॉफी, चाय, पानी व डायट सोड़ा।
अनाज : नमक युक्त बिस्किट जोकि गेंहू के आटे से बने हो।
यदि ऊपर लिखित लिस्ट में कोई चीज शामिल नहीं है तो आप को वह चीज नहीं खानी है।
क्या यह वजन कम करने व हृदय की सेहत बढ़ाने में असरदार है?
वजन कम करने में
चूंकि इस डायट में बहुत ही कम कैलोरी व बहुत ही कम खाद्य पदार्थ शामिल हैं तो इसलिए यह आप का वजन कम करने में मदद तो करेगी लेकिन इससे आप को बार बार भूख लगेगी व आप को थका हुआ भी महसूस होगा। इसलिए इस डायट लंबे समय तक पालन करना बहुत मुश्किल हो सकता है। परंतु बाकी के 4 दिन आप जो चाहें वह खा भी सकते हैं इसलिए आप के लिए इसका पालन करना इतना भी कठिन नहीं होगा।
हृदय की सेहत बढ़ाने में
आज तक किसी अध्ययन ने यह साबित नहीं किया है कि इस डायट के कारण आप के हृदय को लाभ पहुंचेगा परंतु इसमें तली हुई चीजों व उन चीज़ों को खाने की मनाही है जो आप के हृदय के लिए नुक़सान दायक होती हैं। इसलिए यह आप के हृदय के लिए इस प्रकार बेहतर भी है। इस डायट के केवल 3 दिनों के ही असर का पता है परन्तु हमें यह नहीं पता हम बाकी के 4 दिन क्या खाएंगे इसलिए इसके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता।
यह भी पढ़ें-
