सामग्री-
- संतरे का रस 1 कप,
- काॅर्नफ्लोर 1 छोटा चम्मच,
- चीनी 1/4 कप,
- पानी 1/2 कप,
- पीला रंग 1 चुटकी,
- नींबू का छिलका 1/2 छोटा चम्मच,
- नींबू का रस 1 छोटा चम्मच।
विधि
1. नींबू के छिलके व रस को छोड़कर बाकी सामग्री मध्यम आंच पर पकाएं।
2. मिश्रण के गाढ़ा होने तक लगातार चलाते रहें ।
3. नींबू का कतरा छिलका व जूस मिलाकर फ्रिज में रखकर ठंडा करें।
4. इसे मिश्रण में मिला लें। यह मिश्रण पाइप में भरें।
5. तैयार किया गया मिश्रण बेक्ड टार्ट पर डालें। क्रीम से सजाएं।
टार्ट के आटे के लिए
- मैदा 120 ग्रा.,
- मक्खन 60 ग्रा.,
- चीनी 30 ग्रा.
सारी – सामग्री पानी डालकर गूंध् लें। आटे को 1/4” की मोटाई तक बेलकर टार्ट में लगाएं। कांटे से गोद लें।10 मिनट तक 180 पर बेक करें।
