सामग्री-

  • मक्खन 200 ग्रा,
  • बूरा चीनी 200 ग्रा.,
  • अंडे 4, नींबू का छिलका 1 छोटा चम्मच,
  • मैदा 200 ग्राम,
  • ग्लेज़्युक्त चैरी 1/4 कप,
  • किशमिश 1/4 कप,
  • बादाम 1/4 कप,
  • अखरोट 1/4 कप,
  • बेकिंग पाउडर 1 छोटा चम्मच,
  • पिसी दालचीनी 1/4 छोटा चम्मच।

विधि

1. चीनी व मक्खन की क्रीम बनाएं।
2. अंडा डालकर मिलाएं। फिर मैदा, बेकिंग पाउडर व पिसी दालचीनी मिला दें।
3. अब नींबू का कतरा छिलका डालें।
4. चिकनाई युक्त केक टिन में मिश्रण को 35-40 मिनट तक 180 पर बेक करें।
5. गर्म शहद में मेवे मिलाएं। केक को ओवन से निकालते ही उस पर डाल दें।
6. ठंडा होने पर मेवे केक पर जम जाएंगे। पिफर सांचे से केक निकालकर परोसें।

रसभरी साॅस

 

सामग्री-

  • रसभरी जैम 1/2 कप,
  • पानी 1 कप,
  • काॅर्नफ्रलोर 2 छोटे चम्मच,
  • मक्खन 2 छोटे चम्मच।

विधि
1. जैम को पानी के साथ पकाएं।
2. पानी में घुले कॉर्नफ्लोर घोलकर मक्खन में मिलाएं।
3. लगातार चलाते हुए हल्का गाढ़ा होने तक पकाएं।
4. आइसक्रीम या किसी भी डेज़र्ट पर डालें।

और भी रेसिपीज़ पढ़ें-

मीठा ट्विट्स्ट इंडियन टार्ट

बनाएं टेस्टी लेमन टार्ट

सीखें गाजर हलवा फिल्ड टार्ट