सर्व- 2,तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय- 15 मिनट
सामग्रीः
- 1 कप स्प्राउट्स,
- 1 कप मक्का के दाने,
- 2-3 गाजर,
- 4 चम्मच टोमैटो साॅस,
- 1 चुकन्दर, नमक,
- 2 चम्मच चाट मसाला,
- नींबू 1 खीरा।
विधि-
1- सबसे पहले गाजर को धोकर छीलकर कद्दूकस कर लें। अब मक्का के दानों से मोर का मुंह बनाएं। उसके पंख में गाजर कसा हुआ डालें।
2- शरीर में दोनों भाग में मूंग डाल दें, चारों तरफ साॅस से आउटलाइनिंग कर दें। खीरे गोल-गोल काट पंख के उपर लगाएं।
3-गाजर से आंख-नाक बनाकर उसके पंजे बना दें। ये पिकॉक सैलेड बच्चों को बहुत भाएगा।
