कैलीफोर्निया वॉलनट एंड चैरी टोमेटो पास्ता
सामग्री:
  • पास्ता 500 ग्राम
  • चेरी टमाटर 100 ग्राम
  • कैलीफोर्निया वॉलनट 100 ग्राम
  • लहसुन 2 कली
  • तुलसी पत्ती 200 ग्राम
  • चीज़ 75 ग्राम
  • एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल + (30 मिली अतिरिक्त) 70 मिली
  • पनीर 75 ग्राम
  • काली मिर्च पाउडर (2 ग्राम अतिरिक्त) 100 ग्राम
  • नमक स्वादानुसार
विधि:
  1. पास्ता उबाल लें। कैलीफोर्निया वॉलनट और लहसुन की कलियों का महीन पेस्ट बनाकर तुलसी की पत्तियां डालकर ग्राइंड करें।
  2. ऑलिव ऑयल डालें और स्वाद अनुसार नमक व 1/2 छोटा चम्मच पीसी हुई काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
  3. ओवन को 400ø से. पर 5-10 मिनट पर गर्म करें। चेरी टमाटरों को मनपसंद आकार में काटें और बेकिंग शीट पर फैलाएं।
  4. एक बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल, नमक व पीसी काली मिर्च डालकर 5-10 मिनट तक बेक करें।
  5. पास्ता में कैलीफोर्निया वॉलनट पेस्ट, बेक्ड टमाटर, पनीर और काली मिर्च को मिलाएं और गर्मागर्म परोसें।

टैंगी कैलीफोर्निया वॉलनट स्पिनैच डिप के लिए 2 नंबर क्लिक करें

टैंगी कैलीफोर्निया वॉलनट स्पिनैच डिप
 

 

 
सामग्री:
  • पालक 1 गड्डी
  • लहसुन की कलियां 5-6
  • हरी मिर्च 4-5
  • पानी 150 मिली
  • घी 30 ग्राम
  • कैलीफोर्निया वॉलनट 15 ग्राम
  • कच्चा आम 1
  • नींबू रस 5 मिली
  • प्याज मध्यम आकार का 1
  • नमक स्वादानुसार
विधि:
  1. पैन मैं थोड़ा पानी डालकर मध्यम आंच पर रखें।
  2. कुछ हरी मिर्चें और लहसुन डालें।
  3. पालक को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें।
  4. गर्म पानी में डालकर ढककर 5 मिनट तक उबालें।
  5. आधा छोटा चम्मच घी डालकर कैलीफोर्निया वॉलनट को तलें और दानेदार कर लें।
  6. पैन से ढक्कन हटाकर ठंडा होने दें।
  7. पालक में गहरा हरा रंग लाने के लिए पानी में बर्फ के कुछ टुकड़े डालें, (यह प्रक्रिया ब्लांचिंग कहलाती है) पालक के मिश्रण को ग्राइंडर में डालें।
  8. पैन में थोड़ा तेल गर्म करें और प्याज को ब्राउन होने तक चलाएं।
  9. कसा हुआ कच्चा आम और ग्राइंडर किया वॉलनट डालें।
  10. हल्का सा चलाकर पालक प्यूरी डालें।
  11. नींबू का रस मिलाएं और गर्मागर्म परोसें।

ये भी पढ़ें-

 ब्रेकफास्ट और लंच का परफेक्ट कॉम्बिनेशन ट्राई करें ये ब्रंच रेसिपीज़ 

इस होली मास्टरशेफ पंकज भदौरिया से सीखें टॉप फाइव रेसिपीज़ 

इन टॉप हैल्दी टिप्स से बनाएं सफर सुहाना

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।