वॉलनट पनीर रोल
सामग्री:
- पनीर 200 ग्राम
- मैदा 200 ग्राम
- अखरोट 200 ग्राम
- पालक का गुच्छा
- सूजी ½ कप
- नारियल बुरादा ½ कप
- उबले आलू 5
- तेल आवश्यकतानुसार
- नमक स्वादानुसार
- अदरक 5 ग्राम
- लहसुन 5 ग्राम
- जीरा 5 ग्राम
- तेजपत्ता
- चाट मसाला आवश्यकतानुसार
विधि:
- पालक अच्छी तरह धोएं और इसे उबाल लें।
- इसके बाद इसे पीस लें।
- मैदा घोलकर सूजी, नमक, नारियल बुरादा, पिसा हुआ पालक, पालक के पानी से ही घोल तैयार कर लें।
- अब तवा चढ़ाएं, पालक के घोल से चीले बनाएं।
- आलू को मैश करें, पनीर को भी कस लें।
- अखरोट को थोड़ा भून लें। छोटे-छोटे टुकड़े कर नमक, चाट मसाला मिलाएं।
- कड़ाही में तेल डालें, 2 चम्मच जीरा, तेजपत्ता, लहसुन, अदरक डालें।
- आलू, पनीर, अखरोट को मिलाकर अच्छे से भूनें।
- तैयार पालक के चीले पर अखरोट वाला मसाला डालें।
- इसी तरह बाकी भी बनाएं।
और रेसिपीज़ के लिए यहां क्लिक करें-
वॉलनट कोटेड फ्राइड आइसक्रीम

सामग्री:
- तले और दरदरे पिसे कैलीफोर्निया वॉलनट 100 ग्राम
- पका और स्लाइस में कटा केला 5-6
- मिल्क पाउडर 20 ग्राम
- ब्रेड स्लाइस 5-6
- किशमिश 15-20
- फ्राई करने के लिए तेल आवश्यकतानुसार
विधि:
- स्लाइस में कटे केले को 5-6 घंटों के लिए फ्रीज में रखें।
- इन स्लाइसेज को मिक्सर ग्राइंडर में ग्राइंड करें और मिल्क पाउडर डालें।
- इस मिश्रण को एक प्लेट में रखकर किशमिश डालें।
- इसे 5-6 घंटे के लिए रेफ्रिजरेटर में रखें।
- मिश्रण के ऊपर तले कैलीफोर्निया वॉलनट डालकर सजाएं।
- आपकी आइसक्रीम तैयार है।
- अब ब्रेड स्लाइस को पानी से गीला कर इस पर एक स्कूप आइसक्रीम रखें।
- स्लाइस को अच्छी तरह से बंद कर दें।
- आइसक्रीम भरी इस ब्रेड बॉल को तेज आंच पर राई करें।
- इसी तरह अन्य स्लाइसेज से भी बॉल्स बनाएं और तलें।
- अब आपकी अद्भुत फ्राइड कैलीफोर्निया वॉलनट बनाना आइसक्रीम तैयार है।
और रेसिपीज़ के लिए यहां क्लिक करें-
स्टफ्ड वॉलनट रैप

सामग्री:
- ब्रेड स्लाइस 8-10
- इलायची पाउडर 7 ग्राम
- दूध आवश्यकतानुसार
- खोआ 15 ग्राम
- चीनी 50 ग्राम
- केसर धागे 2-3
- बारीक कटे कैलीफोर्निया वॉलनट और चिरौंजी 100 ग्राम
- घी 15
- मिली, फ्राई करने के रिफाइंड तेल आवश्यकतानुसार
- पानी 150 मिली
विधि:
- एक पैन में आध छोटा चम्मच घी गर्म करें।
- कैलीफोर्निया वॉलनट एवं चिरौंजी को ब्राउन होने तक तलें।
- बाउल में खोआ, थोड़ी चीनी और भुने हुए नट्स मिलाएं।
- बाकी बची चीनी पानी में मिला दें और पैन को मध्यम आंच पर रखें और उबलने दें।
- एक चुटकी इलायची पाउडर बचाकर बाकी पाउडर व केसर इसमें डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- थोड़ी देर में आंच से उतार लें।
- ब्रेड से किनारे काट कर स्लाइसेज को गहरे बाउल मे खें और दूध व एक चुटकी इलायची पाउडर डाल दें।
- इस मिश्रण को आटे की तरह गूंध लें और एक समान छोटी-छोटी गोलियां बना लें।
- इन गोलियों को थोड़ा-सा दबाएं और इनमें कैलीफोर्निया वॉलनट व खोए का मिश्रण भरें।
- तेल गर्म करें और इन ब्रेडस को कुरकुरा और सुनहरा होने तक राई करें।
- ज्यादा तेल सोखने के लिए नीचे टिश्यू पेपर रख दें।
- कुछ देर बाद इन्हें चाशनी में डाल दें।
- स्वादिष्ट व स्वास्थ्यवर्धक वॉलनट रैप्स परोसें।
ये भी पढ़ें-
हरी भरी मटर से बनाएं ये टेस्टी सूप
इस वैलेटाइन्स डे पर अपने हाथों से दें टेस्टी सरप्राइज
