सामग्री–
- ब्रोकली -200 ग्राम
- उबली हुई सिवइयां-1 कप
- गाढ़ी दही -1 कप
- करी पाउडर- 1 छोटा चम्मच
- उबले आलू के टुकड़े- 1 कप
- चाट मसाला -2 छोटे चम्मच
- धनिया पुदीेना की चटनी- 1/4 कप
- नमक स्वादानुसार
- रिफाइंड तेल 1.1/2 बड़ा चम्मच
- सजाने के लिए बारीक कटा हरा धनियां
- टमाटर क्यूब में कटे हुए
विधि-
- ब्रोकली के छोटे-छोटे फूल काटकर। चम्मचच नमक के साथ -2 मिनट उबलते पानी में डाल कर छलनी में निकाल लें।
- एक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें फिर शेष मसालें डालकर ब्रोकली को भून लें।
- एक अलग पैन में 1/2 चम्मच तेल डालकर सिवइंया भून कर अलग रख लें।
- एक सर्विंग प्लेट में सिवईंया डालें। उपर से ब्रोकली के भुने टुकड़े व आलू डालें।
- इसके बाद नमक, व चाट मसाला मिलाएं।
- फिर फेंटा हुआ दही और धनिएं पुदीने की चटनी की चटनी डालें।
- टमाटर क्यूब और हरे धनिएं से सजा कर सर्व करें।
