knee pain treatment at home
knee pain treatment at home

Overview:

कई बार लंबे समय तक बैठने या एक दम से उठने में भी दर्द से मुंह से आह निकल जाती है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी और दर्द से गुजर रहे हैं तो लाइफस्टाइल में किए गए ये सात बदलाव आपको राहत दिला सकते हैं।

Knee Pain Treatment at Home: उम्र के साथ अधिकांश लोगों के घुटनों में दर्द होने लगता है। कभी कभी तो यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि एक या दो सीढ़ी चढ़ने-उतरने तक में लोगों को परेशानी होती है। कई बार लंबे समय तक बैठने या एक दम से उठने में भी दर्द से मुंह से आह निकल जाती है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी और दर्द से गुजर रहे हैं तो लाइफस्टाइल में किए गए ये सात बदलाव आपको राहत दिला सकते हैं। इन तरीकों से आपको न सिर्फ दर्द से राहत मिलेगी, बल्कि अंदर से ताकत भी मिलेगी। 

दिन में मात्र दस से पंद्रह मिनट सुबह की धूप सेंकने से आपकी जोड़ों से दर्द सहित कई परेशानियां दूर होंगी।
Just ten to fifteen minutes of morning sunbathing can relieve many of your problems, including joint pain. Credit: Istock

हार्मोन और हेल्थ कोच डॉ. मनप्रीत कालरा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर घुटनों के दर्द से राहत पाने के आसान तरीके बताए हैं। इनमें से सबसे पहला तरीका है धूप सेंकना। दरअसल, इन दिनों लोग घरों या दफ्तरों के अंदर ही बैठते हैं। ऐसे में वे सूरज की रोशनी का सेवन ठीक से नहीं कर पाते, जिससे परेशानी बढ़ती है। दिन में मात्र दस से पंद्रह मिनट सुबह की धूप सेंकने से आपकी जोड़ों से दर्द सहित कई परेशानियां दूर होंगी। क्योंकि इससे विटामिन डी का अवशोषण बढ़ता है, जो हड्डियों की सेहत में सुधार करता है।  

भीगे हुए अखरोट और बादाम का नियमित रूप से सेवन करें। इन दोनों ही नट्स में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये सूजन को कम करने के साथ ही दर्द से भी आराम दिलाते हैं। 

अपने भोजन में,खासतौर पर नाश्ते में प्रोटीन की मात्रा को बढ़ाएं। इससे हड्डियों की सेहत में सुधार होगा। पनीर, टोफू, बेसन चीला, पालक-मूंग दाल चीला, इडली आदि का सेवन बेहतर रहेगा। 

क्रूसिफेरस सब्जियां ब्रैसिकेसी परिवार की होती हैं। इनमें ब्रोकली, गोभी, फूल गोभी और शलगम शामिल हैं। ये सभी सब्जियां आपकी हड्डियों के लिए फायदेमंद हैं। ये आपके शरीर की सूजन को कम करते हैं, जिससे दर्द से राहत मिलती है। इसी के साथ ये सब्जियां डिटॉक्सिफिकेशन का भी काम करती हैं। 

अपने इवनिंग स्नैक में एक कटोरी रोस्टेड मखाना जरूर शामिल कर लें। मखाना कैल्शियम से भरपूर होते हैं। ये आपकी बोन डंनसिटी को बढ़ाते हैं। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और दर्द से राहत मिलती है। 

अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं और घुटनों के दर्द से राहत भी चाहते हैं तो आपको कैफीन का सेवन सीमित कर देना चाहिए। सुबह खाली पेट चाय या कॉफी का सेवन बिलकुल न करें। क्योंकि यह आपके शरीर से कैल्शियम के अवशोषण को कम कर देता है, जो एक घातक स्थिति है। 

अपनी हड्डियों की ताकत और क्षमता बढ़ाने के लिए नियमित रूप से 30 मिनट रेजिस्टेंस ट्रेनिंग वर्कआउट करें। बॉडीवेट स्क्वाट्स जरूर करें। इसी के साथ चेयर पुश-अप्स, रेजिस्टेंस बैंड रो, वॉल सिट और कल्फ राइज जैसी रेजिस्टेंस ट्रेनिंग को अपने वर्कआउट का हिस्सा बनाएं। ये सभी हल्की एक्सरसाइज आपको दर्द से राहत दिलाएंगी। 

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...