एक्टर सनी लियोन टॉर्क फार्मा के नए प्रोडक्ट “जल” की ब्रांड अंबेसेडर बनी है । टॉर्क फार्मा अपने विभिन्न प्रोडक्ट्स टोरेक्ष कफ़ सीरप, नो एस्कार क्रीम, यू बी फ़ेयर, फुट गार्ड आदि के लिए जाना जाता है। इसी कड़ी में कंपनी ने नया नाम जोड़ा है ‘जल’ का । हिमालय की वादियों में लगभग 1000 फ़ीट गहरे खोदने पर वरजिन कैनाल से यह जल निकाला जा रहा है जिसे पूरे अंतरराष्ट्रीय मापदण्ड को फोलो करते हुए औटोंमेंटिक प्लांट मे फ़िल्टर और पैक किया जा रहा है। फ़िल्म जगत मे सनी लियोन के अनगिनत फैन्स है। सोशल नेटवर्क पर सनी के सबसे ज़्यादा फॉलोअर्स हैं और वे नंबर वन पोज़ीशन पर हैं ।
 
हालांकि इस मौके पर पत्रकारों ने सनी से उनकी बेटी से जुड़े कई सवाल पूछे, लेकिन सनी ने इस दौरान अपनी बेटी के बारे में ज़्यादा बात करने से इंकार करते हुए कहा कि “अभी मैं अपनी फ़ीलिंग्स को एक्सप्लेन नहीं कर सकती हूँ। बस इतना ही कह सकती हूं कि जब भी वो हमारी तरफ़ देख कर मुस्कुराती है, तो मुझे ऐसा लगता है कि कोई पथर दिल भी पिघल जाएगा। दरअसल हम ने नहीं बल्कि उसने हमें चुना है इसलिए हम खुश किस्मत हैं।”
     
जल के बारे में बात करते हुए सनी ने कहा कि “जल ही जीवन है। मैं जल को एंडॉर्स कर रही हूं क्यूंकि एक साफ़ और अच्छा पानी हमारी ज़रूरत है।”
 
वो कहती हैं, ‘मैं भी अपनी बोडी को डिहयड्रेट रखने के लिए ख़ूब पानी पीती हूं।’
 
 
ये भी पढ़े-