लड्डू के माउस
सामग्री-
- लड्डू 4,
- लौंग 4,
- स्प्राउट्स 1/2 कप,
- बीटरूट पूंछ के लिए 1 खीरा।
विधि-
- लड्डू को हाथों से दबाकर चूहे का आकार दें,
- आंखों की जगह लौंग और नाक में बीट का टुकड़ा लगा दें।
- पूंछ में खीरे की डंडी काटकर लगाएं तथा
- चारों तरफ स्प्राउटस डालें।

फ्रूट रबड़ी
सामग्री-
- 1 लीटर दूध,
- केसर,
- इलायची 4-5,
- केला,
- अंगूर 8-10 आम 1 खरबूजा,
- अनार,
- कीवी और मिले-जुले फल 1 कटोरी,
- चीनी 100 ग्राम,
- क्रीम 100 ग्राम।
विधि-
- दूध को बढ़िया से उबाल लीजिए तेज आंच पर।
- जैसे ही मलाई आए साइड करते जाएं।
- इस तरह सारी मलाई इकट्ठी करके दूध का घोल एक चौथाई हो जाए तो गैस बंद कर दें।
- क्रीम, इलायची, केसर, चीनी, सारे फल दूध में मिला दें
- और फ्रिज में रख दें।
- ठंडा होने पर परोसें।

मैंगों फ्लावर
सामग्री-
- आम 4 पके हुए,
- छेना 250 ग्राम,
- चीनी 100 ग्राम,
- हरा रंग,
- पीला रंग,
- केसर के धागे।
विधि-
- आम की पतली स्लाइस फूल के आकार की काट लें,
- छेने के 2 भाग कर चीनी मिला लें।
- एक भाग में हरा रंग व एक में पीला रंग मिला दें।
- एक प्लेट में पहले आम की स्लाइस,
- उसके उपर हरा छेना,
- उसके उपर पीला छेना लगाएं,
- इस तरह लगा दें कि फूल लगे।
