मैंगो-मिंट लस्सी
सामग्री :

  • ताजा आम का गूदा 100 ग्राम,
  • दही 50 ग्राम,
  • आइस क्यूब्स 6,
  • शहद 10 ग्राम,
  • ताजा पुदीने के पत्ते 20 ग्राम।

विधि :

  1. पुदीने के पत्तों के अलावा सभी सामग्री को एकसाथ मिलाकर एक ब्लैंडर में स्मूथ होने तक ब्लैंड करें।
  2. अब इसे पुदीने के पत्तों से सजाकर और खूबसूरत ग्लास में डाल कर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
  3. अगर आपको यह ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा सा पानी मिला सकते हैं।

 

कच्ची कैरी शरबत
सामग्री :

  • कच्चे आम (कैरी) 100 ग्राम,
  • पोदीना के पत्ते 50 ग्राम,
  • चीनी 50 ग्राम,
  • भुना हुआ जीरा पाउडर आधा चम्मच,
  • नमक स्वादानुसार,
  • पानी 150 मिली।

विधि :

  1. कच्चे आमों को धो कर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें।
  2. इसे पोदीना पत्तियां, जीरा पाउडर, पानी और नमक के साथ मिलाकर फूड प्रोसेसर या मिक्सर में डालें और इसको स्मूथ जूस बनने तक चलाएं।
  3. इस जूस को छलनी में छान कर सुंदर ग्लास में डालें। आप चाहें तो कच्ची कैरी के छोटे-छोटे टुकड़े इसमें मिला सकते हैं।
  4. आइस क्यूब्स के साथ सर्व करें।

 

आम-इलाइची स्मूथी

सामग्री :

  • पका आम 100 ग्राम,
  • सादा दही 85 ग्राम,
  • दूध 100 मिली,
  • शहद 10 ग्राम,
  • इलाइची के दाने 6।

विधि :

  1. आम का छिलका छील कर गूदा अलग कर लें।
  2.  गूदे को मिक्सर या फूड प्रोसेसर में स्मूथ होने तक पीसें।
  3.  इसमें ठंडा दही और ठंडा दूध डालें और तब तक मिक्सर में चलाएं जब तक यह अच्छी तरह से मिलकर हल्का यानी झागदार न हो जाए।
  4. शहद डाल कर इसे स्वादानुसार मीठा करें। लंबे ग्लास में डालें। 
  5. ऊपर से इलाइची के दाने डालकर सर्व करें।

 

मैंगो-एवोकेडो मार्गेरिटा

सामग्री :

  • छिला और टुकड़ों में कटा आम 100 ग्राम,
  • छिला और पका एवोकेडो 50 ग्राम, 
  • ताजा नींबू का रस आधा चम्मच,
  • टकीला 15 मिली,
  • संतरे का रस 30 मिली,
  • चीनी 30 ग्राम, 
  • ट्रिपल सेक मैंगो फ्लेवर लिकर 20 मिली,
  • नींबू के टुकड़े (एक ड्रिंक के लिए एक)।

विधि :

  • एक फूड प्रोसेसर में आम, एवोकेडो, नींबू का रस, टकीला, संतरे का रस, चीनी और मैंगो फ्लेवर लिकर को मिलाकर स्मूथ होने तक ब्लैंड कर लें।
  • अब इस मिश्रण को चार ग्लास में बराबर-बराबर डाल दें।
  • ग्लास के किनारे पर नींबू के गोलाकार टुकड़ों को सजाकर चिल्ड सर्व करें।

मैंगो मिमोसा

सामग्री :

  • आम का गूदा (चिल्ड) 100 ग्राम,
  • ठंडा पानी 150 मिली,
  • ताजा नींबू का रस 30 मिली,
  • आइस क्यूब्स 6 पीस,
  • ताजा पुदीने के पत्ते 20 ग्राम।

विधि :

  1. पुदीने के पत्ते और नींबू का रस को एकसाथ मिलाकर खुशबू आने तक मसलें।
  2. आम के गूदे को ब्लैंडर में पीस लें और छलनी में छान लें।
  3. इसमें पुदीना और नींबू के मिश्रण को मिलाएं।
  4. इस मिश्रण को ढक कर कम से कम एक घंटे तक रख दें।
  5. अगर आप स्मूथ ड्रिंक चाहते हैं तो इसे छानकर आइस क्यूब्स मिलाकर ग्लास में सर्व करें।
  6. आप इसे यूं ही पुदीना पत्तों के साथ आइस क्यूब्स मिलाकर भी ग्लास में सर्व कर सकते हैं।