बाजार से लाने के बजाएं घर पर तैयार करें शेजवान सॉस: Schezwan Sauce Recipe
Schezwan Sauce Recipe

बाजार से लाने के बजाएं घर पर तैयार करें शेजवान सॉस: Schezwan Sauce Recipe

खाना बनाने के दौरान शेजवान सॉस खत्म हो गई है, तो परेशान ना हों। यहां दी गई शेजवान सॉस की रेसिपी की मदद आप घर मिनटों में तैयार कर सकते है।

Schezwan Sauce Recipe: नूडल्स, मोमोज, बर्गर, और पास्ता खाते समय एक्स्ट्रा सॉस ना हों, तो खाने में मजा ही नही आता है। अब कई जगह पर इन डिश के साथ सोया सॉस या फिर चिली सॉस सर्व करते है। लेकिन कई जगहों पर शेजवान सॉस के साथ भी सर्व करते है। शेजवान सॉस का फ्लेवर काफी यूनिक होता है। इस हॉट और स्पाइसी सॉस को तीखे इंग्रीडिएंट्स के साथ बनाया जाता है। इस सॉस को नूडल्स, फ्राइड राइस और ग्रिल चिकन के साथ डालकर खाने में काफी टेस्टी लगता है। आप इसे शाम को स्नैक्स के साथ चटनी के रूप में भी सर्व कर सकते है। सैंडविच और वड़ा के साथ भी इस सॉस को लगाकर खा सकते है। साथ ही किसी डिश को मैरिनेशन करने में भी इस सॉस का इस्तेमाल कर सकते है। लेकिन कभी-कभार घर पर ये सॉस खत्म हो जाती है, तो लोग परेशान हो जाते है। लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नही है। इस चटपटी शेजवान सॉस को घर पर ही बनाकर तैयार कर सकते है।

Also read: सहजन के पत्तियों से तैयार करें ये 5 रेसिपी: Moringa Leaves Recipes

Schezwan Sauce Recipe
Schezwan Sauce

सामग्री

  • 2 कप स्पाइसी कश्मीरी लाल मिर्च
  • 2 कप पानी
  • 1 कप तेल
  • 4 चम्मच लहसुन का पेस्ट
  • 2 चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 8- 9 सिचुअन पेपरकॉन
  • 3 प्याज
  • आधा कप चीनी
  • नमक स्वादानुसार
  • 3 चम्मच विनेगर
  • 2 चम्मच काली मिर्च पाउडर
  • 4 चम्मच टमाटर सॉस

बनाने का तरीका

  • शेजवान सॉस बनाने के लिए एक कप गर्म पानी में लाल मिर्च को भीगोकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • अब प्याज, लहसुन और अदरक को चाकू की मदद से बारीक काटकर प्लेट में रख लें।
  • 30 मिनट के बाद भीगी हुई लाल मिर्च को ब्लेंडर में डालकर पीस लें। एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर इसमें लहसुन, अदरक और सिचुअन पेपर डालकर 10 मिनट के लिए भून लें। जब ये भून जाएं, तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डाल दें।
  • प्याज जब सुनहरा हो जाएं, तो इसमें पीसी हुई लाल मिर्च का पेस्ट, चीनी, काली मिर्च पाउडर डालकर 5 मिनट तक पकाएं। फिर इसमें 1 कप पानी डाल दें और 15 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें।
  • जब ये सभी चीजें अच्छे से भून जाएं, तो इसमें सोया सॉस और टमाटर सॉस डालकर 2 मिनट तक अच्छे से पकाएं।
  • गैस को बंद करने से 2 मिनट पहले विनेगर डालकर मिक्स कर लें।
  • तैयार है आपका शेजवान सॉस। जब ये ठंडा हो जाएं, तो इसे कांच के जार में स्टोर करके फ्रिज में रख लें।
Sauce Storing
Schezwan Sauce Storing Tips
  • शेजवान सॉस बनाते समय ताजे सिचुअन चिली पेपर्स का ही इस्तेमाल करें। बासी मिर्च सॉस के फ्लेवर को खराब कर देती है।
  • इसमें वाइट शुगर की जगह ब्राउन शुगर डालें। इससे चटनी का स्वाद भी दुगना हो जाएंगा और हेल्थ के लिए अच्छा रहेगा।
  • सॉस को प्लास्टिक की जार में स्टोर ना करें। इससे सॉस का स्वाद खराब हो सकता है। सॉस को हमेशा कांच के जार में ही स्टोर करें।
  • शेजवान सॉस को हमेशा फ्रिज में ही स्टोर करके रखें। गरमाहट वाली जगह पर रखने से सॉस जल्दी खराब हो जाता है।