सर्दियों के आरंभ होते ही बाज़ार में मौसमी सब्जियों की बहार आ जाती है। हर ओर पत्तेदार सब्जियां नज़र आती हैं। इसके अलावा गाजर, मटर शलगम और गोभी भी बाज़ार में खूब बिकती है। मगर गोभी सबसे ज्यादा बिकने वाली सब्जियों में से एक है, जो खासतौर से लोगों को बेहद पसंद आती है। जी हां फूल गोभी सर्दियों में सबसे ज़्यादा खाई जाने वाली सब्जियों में से एक है। ये जितनी टेस्ट में उम्दा होती है उतने ही उम्दा हैं इसके गुण और इसे खाने के फायदे भी हैं। फूल गोभी खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। फूल गोभी में फाइबर के गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन के लिए लाभदायक माने जाते हैं। जाड़े के मौसम में इसका सेवन करने से जोड़ो के दर्द से आराम मिलने के साथ.साथ कई तरह के बीमारियों से राहत मिलती है।  
मौसमी फ्लू से बचाए
फूल गोभी में मौजूद विटामिन.सी आपको सर्दी.जुकाम जैसे मौसमी फ्लू से बचा सकता है। साथ ही, ये आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके अलावा, फूल गोभी हाई कार्ब्स से भी भरपूर होती है जो आपकी बॉडी को एनर्जी देने का काम करती है।
गले की सूजन को करे कम 
अक्सर मौसम के बदलने के समय तापमान के बार.बार गिरने और चढ़ने के कारण लोगों को गले में दर्द या सूजन की शिकायत हो जाती है। फूलगोभी का काढ़ा गले के सूजन को कम करने में बहुत मदद करते हैं।  फूलगोभी की जड़ का काढ़ा बनाकर गरारा करने से गले के दर्द तथा गले के घाव में लाभ होता है तथा 15 से 20 मिली काढ़ा पिलाने से बुखार में लाभ होता है।
हृदय को स्वस्थ रखने में फायदेमंद 
एक रिसर्च के अनुसार फूलगोभी में ऐसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं जो की  शरीर में होने वाले हृदय रोगों के लक्षणों को रोकने या कम करने में सहयोग देती है।  फूलगोभी में कैरोटीनॉयड और फ्लेवोनॉइड एंटीऑक्सिडेंट भी होते हैं, जिन्हें दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, फूल गोभी के ये एंटीऑक्सिडेंट बॉडी में ब्लड का सर्कुलेशन सही तरह से होने में मदद करते हैं। 
इम्यूनिटी बूस्टर
फूलगोभी में विटामिन सी की मात्रा काफी ज़्यादा होती है, जो कि एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करती है। साथ ही, अपने एंटी इंफ्लेमेटरी इफ़ेक्ट की वजह से ये आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करती है और शरीर को कई तरह के संक्रमणों और बीमारियों से बचाती है।
हड्डियों को करे मजबूत
फूल गोभी में विटामिन के पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूती दे सकता है। साथ ही इसमें ऐसे प्रोटीन पाए जाते हैं, जो हड्डियों के घनत्व , बोन डेंसिटी में सुधार करके फ्रैक्चर के जोखिम को कम कर सकते हैं। एक मेडिकल रिसर्च कहती हैं कि विटामिन.के का प्रतिदिन सेवन फ्रैक्चर के जोखिम को कम रख सकता है। इसलिए, फूलगोभी के फायदे में हड्डियों को मजबूती देना भी शामिल है।
हार्मोन
फूल गोभी का सेवन करने से पीरियड के बाद महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर संतुलित रह सकता है। हार्मोन को संतुलित रखने के लिए फूल गोभी का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
त्वचा
फूल गोभी का सेवन त्वचा की झुर्रियों को कम करने में मददगार है। फूल गोभी में मौजूद विटामिन.सी कोलेजन के उत्पादन में सुधार करने का काम कर सकता है. कोलेजन को एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर माना जाता है, जो त्वचा की झुर्रियों को कम करने के अलावा मॉइस्चराइज करने का काम भी कर सकता है।
फूल गोभी का उपयोग 
फूल गोभी का उपयोग मुख्य रूप से सब्जी बनाने में किया जाता है, लेकिन आप निम्न तरीकों से भी इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। 
आप इसे शिमला मिर्चए किशमिश व सफेद सिरका आदि के साथ मिक्स करके सलाद बना सकते हैं।
आप फूल गोभी को मैरीनेट करने के बाद ग्रिल करके भी सेवन कर सकते हैं।
फूल गोभी में क्रीम और चीज़ को मिक्स करने से एक नई डिश बन सकती है। जो न सिर्फ स्वादिष्ट होगीए बल्कि पौष्टिक भी होगी।
आप गोभी के पराठे भी बना सकते हैंए जो खासकर सर्दियों में हर किसी पसंद होते हैं।
शलजम व गाजर के साथ मिलाकर फूल गोभी का आचार भी डाला जा सकता है। इसे भोजन के साथ लेने से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
फूल गोभी से बना सूप भी स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है।
यह भी पढ़े