सर्व-2-4   तैयारीः 10 मिनट   कुकिंग टाइमः 20 मिनट

सामग्री –

  • 6  स्लाइस पाइनएप्पल 
  • 1 हाईड एंड सीक चॉकलेट बिस्किट 
  • 1 अनार 
  • 1 केला 
  • 1 एप्पल 
  • 100 ग्राम अंगूर 
  • 1/2 लीटर आइस क्रीम 

 

ड्रेसिंग के लिए –

चॉकलेट सॉस ,

 क्रश की हुई कुकिंग चॉकलेट 

विधि –

  1. सबसे पहले एक बेकिंग ट्रे ले और उसमे हाईड एंड सीक बिस्किट की एक लेयर लगा दे।
  2. अब उसके ऊपर थोड़ी सी आइसक्रीम फैला दे,थोड़ा सा क्रश किया हुआ चॉकलेट पाउडर डाले।
  3. अब पाइनएप्पल के स्लाइस रखे ,फिर थोड़े से अनार के दाने ,अंगूर डालें।
  4. इसी तरह एक के ऊपर एक ऐसी 4 लेयर बना दे। आप चाहे तो 4 से ज्यादा लेयर भी बना सकते है। 
  5. इसके बाद सबसे ऊपर इससे क्रीम की एक और लेयर लगा कर उस पर सारे फ्रूट्स से सजाये और चाहे तो सजाने के लिए लाल चेरी भी लगा सकते है।
  6. आखिर में चॉकलेट सॉस से ड्रेसिंग करके उसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए काम से काम 1 घंटा रखे।
  7. लीजिये तैयार है आपको वैलेंटाइन फ्रूट आइसक्रीम पुडिंग। 

टिप –

सबसे ऊपर चाहे तो क्रश की हुयी चॉकलेट के साथ चॉकलेट के पीस भी बीच में रख सकते है।