रनवीर सिंह बॉलीवुड के उन स्टार्स में से एक हैं जो अपने दिल की बात बोलने से हिचकिचाते नहीं हैं, और जब बात दीपिका पादुकोण से जुड़ी हो तब तो उनके दिल की बात छुपाये नहीं छुपती है।

कभी वो स्टेज पर ही दीपिका को अपने दिल की बात बताते हैं, तो कभी अपने इंटरव्यूज में खुलकर दीपिका की तारीफ करते नज़र आ जाते हैं। लेकिन, जो बात रनवीर की फीमेल फैंस को सबसे ज्यादा क्यूट लगेगी वो ये है की वैलेंटाइन डे के मौके पर रनवीर दीपिका का साथ देने यूएस पहुंच चुके हैं। गौरतलब है कि दीपिका इन दिनों हाॅलीवुड में वैन डीजल के साथ ‘xxx द रिटर्न आॅफ जै़न्डर केज’ फिल्म की शूटिंग में व्यस्त में व्यस्त हैं और ऐसे में रनवीर का खास उनके लिए वहां जाना किसी वैलेंटाइन गिफ्ट से कम नहीं है।