अपने बिज़ी शेड्यूल से टाइम निकालकर बॉलीवुड के ये लव बर्ड्स जब एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए पैरिस पहुंचे, तो सूत्रों की मानें तो इनके बीच किसी बात को लेकर जबरदस्त अनबन हो गई। इसके बाद दोनों अपने-अपने रास्ते चले गए और इनके ब्रेकअप की खबरों ने जोर पकड़ लिया। लेकिन जब ये दोनों आईफा में शिरकत करने स्पेन पहुंचे तो इन दोनों के मूड को देखकर ऐसा लगा कि इनके बीच सबकुछ सामान्य है। 

इस मौके पर जब दीपिका से ये पूछा गया कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड किसे मिलना चाहिए तो उन्होंने रनवीर का नाम लिया था और अबए जब ये दोनों सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड जीत चुके हैंए तो देखिए रनवीर ने क्या ट्वीट किया है-

 



रनवीर ने लिखा है, ‘लीला मेरे राम के लिए मस्तानी मेरे बाजीराव के लिएए बेस्ट अभिनेत्री मेरे बेस्ट अभिनेता के लिए। कोई शक?’

बता दें कि मैड्रिड में आयोजित आईफा अवॉर्ड्स में फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए रणवीर सिंह को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और फिल्म ‘पीकू’ के लिए दीपिका पादुकोण को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड दिया गया है।

ये भी पढ़ें –

बॉयफ्रेंड हो तो रणवीर जैसा!

मैड्रिड में बॉलीवुड के स्टार्स ने किया धमाल

देखें अनुष्का का ये धोबी पछाड़ अंदाज़

 

आप हमें फेसबुकट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।