1. कैरियर के महत्व को समझें- दीपिका अपने कैरियर के प्रति सजग हैं और बहुत निष्ठा रखती हैं। हर करियर वुमन को अपने करियर के प्रति दीपिका की तरह एटीट्यूड रखना चाहिए और अपने कैरियर को बनाने के लिए खूब मेहनत करनी चाहिए।
2. मुश्किल परिस्थितियों को हावी न होने दें-
ट्रिपल एक्स के प्रिमियर पर दीपिका के गोल्डन गाउन लुक को जब वार्डरोब माल फंक्शन से जोड़ा गया तो दीपिका क्या किसी भी एक्ट्रेस को एतराज होना लाजमी था। लेकिन दीपिका ने अपने व्यवहार में या बातों से इस बात को पूरी तरह से नज़रअंदाज किया।

3. अपना स्टाइल खुद बनाएं-
दीपिका अपना फैशन स्टाइल खुद चुनती हैं। वह एक्सपेरिमेंटल स्टाइलिंग में विश्वास रखती हैं। वैसे ही आप भी दीपिका की तरह अपना स्टाइल खुद बना सकते हैं।
4. लें अपने लिए स्टैंड-
हाल ही में दीपिका पादुकोण ने वेस्टर्न मीडिया को उनके इग्नोरेंस के लिए फटकार लगाई थी। दरअसल फिल्म एक्सएक्सएक्स के प्रमोशन्स के दौरान वेस्टर्न मीडिया ने कई बार दीपिका पादुकोण को प्रियंका चोपड़ा के नाम से बुलाया था। ऐसे ही एक ईवेंट के दौरान जब इसी तरह का हादसा फिर हुआ तो दीपिका ने कहा कि ये सोचना कि दो एक जैसे स्किन टोन के लोग एक ही होंगे, रेसिज़म हैै और कुछ नहीं।

5. सुनें अपने दिल की-
मन की बात को स्पष्ट रूप से कहना भी एक कला है जो हमें दीपिका पादुकोण से सीखने को मिलती है। उन्होंने खुले प्लैटफॉर्म पर अपने डिप्रेशन के बारे में लोगों को बताया था और ये भी बताया था कि कैसे उनकी फैमिली ने उनका साथ दिया और वो डिप्रेशन से बाहर आ पाईं।

6. दीपिका से सीखें प्रोफेशनलिज़्म-
रनबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद भी दीपिका ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को उलझने नहीं दिया और उनके साथ काम करना भी जारी रखा। उन्होंने रनवीर के साथ बचना ए हसीनो, ये जवानी है दीवानी जैसी फिल्में की हैं।
7. हमेशा मुस्कराते रहें-
दीपिका की मुस्कान उनके लुक को और भी ज्यादा आकर्षित बना देती है। वैसे ही आप अपने लुक को और ग्लैमरस करने के लिए मुस्कराना न भूलें।

8. बड़ा सोचें-
दीपिका ने अपने कैरियर की सीमा को बाॅलीवुड तक ही नहीं बल्कि हाॅलीवुड तक भी बढ़ाया। ट्रिपल एक्स में वेन डीज़ल के साथ नज़र आईं।
9. आगे बढ़ना न भूलें-
रनबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका पादुकोण ने ये माना था कि उन्हें इस फेज़ से उबरने में काफी दिक्कत हुई थी। लेकिन उन्होंने अपने करियर में मेहनत की, आगे बढ़ी और आज उनके साथ रनवीर सिंह भी हैं और वो बॉलीवुड की सबसे सफल अदाकाराओं में से एक हैँ।
ये भी पढ़े-
