सर्व-2   तैयारी में समय-10 मिनट   बनने का समय 10 मिनट

स्पंज बॉब

सामग्री:

  • 2 स्लाइस ब्रेड
  • 1 चीज़ क्यूब
  • खीरा 1
  • गजर 1
  • जेम्स मक्खन
  • 1 चम्मच
  • 2 लौंग
  • 1 चूंकंदर ।

विधिः

  1. दिखाई हुई तस्वीर के हिसाब से ब्रेड को काट लें आकार दें।
  2. फिर ब्रेड पर मक्खन लगा दें।
  3. खीरे के दो स्लाइस काटें और उनके बीच में दो लौंग लगाकर आँख का आकार दें।
  4. नाक की जगह रेड जेम्स लगा दें।
  5. चुकंदर से मुंह का आकार दें।
  6. हाथों के उपर चीज़ लगा दें।
  7. खीरे से अगुंलियों व पावं बनाएं।
  8. खीरे के छिलकों से भौहें बना दें।
  9. स्पंज बॉब तैयार है।

 सर्व-2   तैयारी में समय-15 मिनट   बनने का समय 7 मिनट

उपमा पिगी

 सामग्री:

  • 1 कटोरी सूजी,
  • 1 आलू
  • 1टमाटर,
  • करी पत्ता राई 10-12 दाने,
  • घी 2
  • चम्मच 2 चम्मच काली मिर्च
  • 1 टमाटर
  • 2 भुट्टे
  • नमक स्वादानुसार,
  • पानी 2 कप।

विधि:

  1. सूजी को मंदी आंच में भून लें। आलू को महिन-महिन काट लें।
  2. कड़ाही में घी डालें, जब घी गर्म हो जाए तो उसमें राई और करी पत्ता डाल दें।
  3. फिर आलू को डालें और भून लें।
  4. फिर नमक डालकर पानी डालें।
  5. जब पानी खोलने लगे तब सूजी डाल दें।
  6. उपमा तैयार है। उपमा डालें।
  7. जब पानी खोलने लगे तब सूजी डाल दें।
  8. उपमा तैयार है।
  9. उपमा ठंडा होने पर हाथों की सहायता से उपमा को बॉल की तरह बनाएं।
  10. आखों की जगह काली मिर्च लगा दें।
  11. कान मुंह की जगह टमाटर लगाएं और भुट्टे से हाथ बनाएं।

सर्व-2   तैयारी में समय-5 मिनट   बनने का समय 7 मिनट

ब्रेड डॉल

सामग्रीः

  1. ब्रेड 2 पीस
  2. 1 गाजर, खीरा
  3. 1 पकैट जेम्स,
  4. 2 ऑलिव।

विधिः

  • ब्रेड को गोल कटोरी से काट लें।
  • गाजर को कद्दूकस कर दें।
  • खीरे के छिलके निकाल लें।
  • अब ऑखों की जगह जेम्स लगाएं।
  • मुंह की जगह गाजर काटकर लगाएं।
  • डॉल की माला के लिए जेम्स का इस्तेमाल करें।
  • बालों की जगह कद्दूकस किया हुआ गाजर लगा दें।
  • डॉल की डे्रस बनाने के लिए खीरे के छिलके पतले‘-पतले काटकर लगाएं।