मिल्की फ्रूट ड्रिंक
 
सर्व- 1,तैयारी में समय- 10 मिनट,बनने में समय-20 मिनट
 
सामग्री:-

 

  • 1 गिलास दूध
  • 1 सेब
  • 1 केला
  • अंगूर, पपीता
  • खरबूजा
  • वनीला आइसक्रीम
  • थोड़े बादाम भीगे हुए
  • घी 1 चम्मच
  • चीनी स्वादानुसार

विधि:-

  1. सबसे पहले फलों को महीन-महीन काट लें। बादाम को छील लें और पीस लें।
  2. अब कड़ाही चढ़ाकर घी के साथ भून लें, खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। दूध में मिला दें, आइसक्रीम भी मिलाकर चीनी डाल दें और ब्लैंड करें।
  3. गिलास में बर्फ और सारे फल के टुकड़े डालें, ऊपर से बादाम वाला दूध डालें।
  4. यह दूध बच्चों-बड़ों सभी के लिए फायदेमंद होता है, इसे हर मौसम में पी सकते हैं।

कीवी मॉकटेल रेसिपी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
कीवी मॉकटेल
सर्व- 2,तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय-10 मिनट
सामग्री:-
  • कीवी 1
  • नीबू का रस ½ चम्मच
  • दूध ½ कप
  • कुटी बर्फ थोड़ी-सी
  • वनीला आइसक्रीम 1 कप
  • चॉकलेट कुकीज़ 2
विधि:-
  1. सारी सामग्री एक ब्लैंडर में डालें व अच्छी तरह से ब्लैंड कर लें।
  2. एक सुंदर से गिलास में यह स्मूद भरें व ठंडा परोसें।

अमरुद फ्रूट पंच रेसिपी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

 

तुलसी अमरूद फ्रूट पंच

तैयारी में समय-15 मिनट,बनने में समय-20 मिनट

सामग्री:-

  • अमरूद जूस 3 कप
  • ताजी कटी तुलसी 3 चम्मच
  • कटा पपीता 8 चम्मच
  • कटी कीवी 8 चम्मच
  • कटा सेब 8 चम्मच
  • कटी लीची 8 चम्मच
  • क्रश आइस 2 कप
  • सोडा 1 कप
  • कीवी स्लाइस 4

विधि:-

  1. ब्लेंडर जार में अमरूद जूस, तुलसी और क्रश आइस को 30 सेकंड तक ब्लेंड करें।
  2. अब 4 अलग-अलग गिलास में कटे फल डालकर तैयार जूस डालकर सोडा डालें।
  3. कीवी के साथ गार्निश करें और ठंडा सर्व करें।

जामुन शेक रेसिपी के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

 

 

 
जामुन शेक
सर्व-2,तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय-10 मिनट
 
सामग्री:-
  • जामुन एक कटोरा
  • चीनी, ½ गिलास
  • सिरका
  • ½ गिलास सोडा
  • चीनी
  • बर्फ
विधि:-
  1. जामुन के बीज निकाल लें, सिरका, सोडा, बर्फ, चीनी डालकर सभी चीजों को ब्लैंड कर लें।
  2. कांच के लंबे गिलास में डालकर सर्व करें।

फ्रूट ब्यूटी जूस के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
फ्रूट ब्यूटी जूस
सर्व- 10 मिनट,तैयारी में समय-10 मिनट,बनने में समय-10 मिनट
 
सामग्री:-
 
 
  • सेब 1
  • खीरा 1
  • थोड़े पपीते
  • अदरक 1 टुकड़ा
  • नींबू 1
  • चीनी ½ चम्मच या आवश्यकतानुसार
विधि:-
  1. सबसे पहले सभी फलों को पीस लें और छान लें अब इनमें नींबू निचोड़ लें।
  2. इसे ठंडा करके सर्व करें। इसे पीने से चेहरे पर कील-मुंहासे की समस्या भी खत्म हो जाती है।

ये भी पढ़ें-

  1. गर्मी की कूल रेसिपी है लेमन लस्सी, जरूर करें ट्राई
  2. न्यूट्रीशियस टमाटर एप्पल ड्रिंक
  3. गर्मियों में लें सॉल्टी छाछ का मज़ा