Kitty party recipe
Kitty party recipe

 

सर्व- 2   तैयारी में समय- 10 मिनट     बनने में समय-  5-7 मिनट 

1. रगड़ा पैटीज़

 

सामग्री-

 

  • आलू टिक्की (मार्केट में उपलब्ध) – 2 पीस
  • छोले (पहले से बनाए हुए)- 1 कप
  • ईमली की चटनी- स्वादानुसार
  • प्याज (बारीक कटे हुए) – 2 टेबलस्पून
  • टमाटर (बारीक कटे हुए) – 1 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) -1
  • हरी धनिया (बारीक कटी हुई) – 1/2 टेबलस्पून

 

विधि-

 

  • कढ़ाई में आलू टिक्की को 3 मिनट के लिए डीप फ्राई करें।
  • सर्विंग प्लेट में फ्राई की हुई आलू टिक्की रखें ।
  • ऊपर से गरम छोले डालें।
  • छोले के ऊपर प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, ईमली की चटनी और हरी धनिया डालकर गरमा-गरम सर्व करें।

 

 

2. पोटेटो चीज़ कैनेपी

 

 

 

 

 

सर्व- 4   तैयारी में समय- 5 मिनट     बनने में समय-  10 मिनट 

सामग्री –

  • पटेटो चीज़ षॅाट्स(बाज़ार में उपलब्ध) – 5
  • पार्स्ले (ताज़ा) – 1 गड्डी
  • चीज़ स्लाइस- 1
  • आनानास – 1 स्लाइस
  • 1000 आइलैंड ड्रेसिंग (बाज़ार में उपलब्ध)- 2 टेबलस्पून
  • आलिव्स (काले) – सजाने को लिए
  • लाल शिमला मिर्च (बारीक कटे हुए) – सजाने को लिए

विधि-

  • आनानास और चीज़ स्लाइस को 1/2 इंच लंबे टुकड़ों में काटे लें।
  • अब पटेटो चीज़ षॅाट्स को ढाई मिनट के लिए 175 डिग्री सेल्सियस पर डीप फ्राई करें। कढ़ाई में बना रही हों तो 3-4 मिनट के लिए डीप फ्राई करें।
  • लंबाई में बीच से काटकर आधा-आधा कर दें।।
  • हर पीस के ऊपर पार्स्ले की पत्तियां रखें।
  • ऊपर से चीज़ स्लाइस और उसके ऊपर आनानास का स्लाइस रखें।
  • इसके ऊपर 1000 आइलैंड ड्रेसिंग लगाएं और आलिव्स व शिमला मिर्च से सजाकर सर्व करें।

 

3. पटैटो बाइट्स मुम्बई चाट

 

 

 

 

सर्व- 4   तैयारी में समय- 7-10 मिनट     बनने में समय-  5 मिनट  

सामग्री-

  • फ्रोज़न चिली गार्लिक पटैटो बाइट्स (मार्केट में उपलब्ध) – 13- 14 पीस
  • प्याज (बारीक कटे हुए) – 2 टेबलस्पून
  • टमाटर (बारीक कटे हुए) – 1 टेबलस्पून
  • हरी धनिया (बारीक कटी हुई) – 2 टेबलस्पून
  • चाट मसाला- चुटकीभर
  • काला नमक- चुटकीभर
  • ईमली की चटनी- 1 टीस्पून
  • पुदीने की चटनी- 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर- चुटकीभर
  • नींबू का रस- 1 टीस्पून
  • हरी मिर्च (बारीक कटी हुई) – स्वादानुसार

विधि-

  • चिली गार्लिक पटैटो बाइट्स को 3 मिनट के लिए डीप फ्राई कर लें।
  • एक बोल में सभी सामग्री मिला लें।
  • इस मिश्रण में फ्राई किए हुए पटैटो बाइट्स को डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • हरी धनिया से गार्निश कर सर्व करें।

4. स्मोक्ड फ्राइज़ 

 

 

सर्व- 4   तैयारी में समय- 10 मिनट     बनने में समय-  10 मिनट 

सामग्री –

  • बीबीक्यू सॅास (फन फूड्स)-1 टेबलस्पून
  • साल्सा सॅास- 1 टेबलस्पून
  • बटर- 1 टेबलस्पून
  • रिफाइन्ड ऑयल- 1 टीस्पून
  • लहसुन (बारीक कटे हुए) – 1 टीस्पून
  • प्याज (बारीक कटे हुए) – 1 टेबलस्पून
  • नमक- 1/4 टीस्पून
  • रेड चिली फ्लेक्स – 1/2 टीस्पून
  • काली मिर्च (ताजा दरदरी पिसी हुई) – 1/8 टीस्पून
  • सीस्ती या सेज के पत्ते- 1/4 टीस्पून
  • चीज़ (कद्दुकस की हुई) – 1/3 कप
  • 9 एमएम फ्रेंच फ्राइज- 150 ग्राम
  • कॅार्न फ्लोर- 1 टेबलस्पून
  • पानी- 1 टेबलस्पून

विधि-

  • फ्रेंच फ्राईज़ को कॅार्न फ्लोर और पानी से कोट करें।
  • कढ़ाई में तेल गरम करें और फ्राइज़ को सुनहरा होने तक मद्धम आंच में फ्राई करें।अगर आप फ्रायर यूज़ करती हैं, तो 3 मिनट के लिए 175 डिग्री सेल्सियस पर फ्राई करें।
  • पैन में बटर और तेल गरम करें। लहसुन डालकर सुनहरा होने तक चलाएं।
  • प्याज डालकर गुलाबी होने तक पकाएं। बीबीक्यू सॅास, साल्सा सॅास, नमक , चिली फ्लेक्स और काली मिर्च डालें।
  • इसमें तले हुइ फ्राइज़ और सेज के पत्ते डालकर अच्छी तरह मिलाएं और गरमा-गरम परोसें।