पंचमेल दाल बनाने की रेसिपी
सामग्रीः
- टमाटर 2, छिला अदरक 1 छोटा टुकड़ा,
- लहसुन कली 3-4,
- देसी घी 3 बड़े चम्मच,
- पिसा भुना जीरा 1 छोटा चम्मच,
- पिसा धनिया 1 छोटा चम्मच,
- पिसा गरम मसाला 1 छोटा चम्मच,
- पिसी हल्दी 1 छोटा चम्मच,
- पिसी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच,
- जीरा 2 छोटा चम्मच,
- सरसों के दानें 2 छोटे चम्मच,
- साबुत हरी मिर्च 6-7,
- भीगी मूंग दाल 1 कप,
- भीगी चना दाल 1 कप,
- भीगी लाल मसूर दाल 1 कप,
- भीगी तुअर दाल 1 कप,
- भीगी मूंग छिलका दाल 1 कप,
- नमक स्वादानुसार,
- कटी धनिया पत्ती 2 बड़े चम्मच।
तड़के के लिएः
- लहसुन कली 8-10,
- देसी घी 2 बड़ा चम्मच,
- भुना पिसा जीरा 1/4 छोटा चम्मच,
- साबुत हरी मिर्च 3, अदरक 1/4
सजावट के लिएः
तैयार तड़का, कटी धनिया पत्ती।
विधि
- एक डोंगे में जीरा, धनिया, गरम मसाला, हल्दी, लाल मिर्च व पानी मिलाकर पेस्ट बना लें।
- अब पैन में घी गरम कर जीरा, सरसों व कटा अदरक भूनें।
- एक पैन में देसी घी गर्म करें, अब कटा लहसुन व तैयार पेस्ट डालकर, कुछ देर भूनें।
- फिर पैन में हरी मिर्च व मूंग धुली दाल डालकर भूनें।
- इसके बाद बाकी दालें भी डाल दें व उबाल आने दें।
- फिर इसमें नमक मिलाएं, कटे टमाटर, पानी व धनिया डालकर 15 मिनट तक पकाएं।
- इसके बाद दूसरे पैन में देसी घी गर्म करें।
- इसमें हरी मिर्च, लहसुन व जीरा भून लें और कटा अदरक मिला दें।
- तैयार दाल को तड़के व कटे धनिये से सजाकर पेश करें।
- गर्मागर्म पंचमेल दाल चावल के साथ परोसें।
अन्य रेसिपी-
