सर्विंग-1
तैयारी में समय-15 मिनट
बनने में समय -17 मिनट
सामग्री
- गेहूं का आटा 2 कप,
- देसी घी 2 छोटे चम्मच,
- काला जीरा 1 छोटा चम्मच,
- धनिया 2 छोटे चम्मच,
- सौंफ 1 छोटा चम्मच,
- अजवायन 1 छोटा चम्मच,
- पिसा धनिया 1 छोटा चम्मच,
- पिसी लाल मिर्च 1 छोटा चम्मच,
- पानी में भीगी मूंग दाल 2 कप,
- गरम मसाला छोटा चम्मच,
- बारीक कटा हरा धनिया 2-3 बड़े चम्मच,
- नमक स्वादानुसार।
विधि
- एक पैन में देसी घी गर्म करें।
- इसमें जीरा, धनिया, सौंफ, अजवायन, पिसा धनिया व लाल मिर्च आदि डालकर भूनें।
- जब ये भुन जाए तो इसमें पानी से निथारी दाल व कटा हरा धनिया मिला दें।
- जब पानी सूख जाए तो गरम मसाला डालें।
- इस भरावन को पहले से तैयार आटे के पेड़े में भरें व बेल लें।
- अब भरावन वाले परांठे को तवे पर डालें, दोनों ओर से घी लगाते हुए सुनहरा सेंक लें।
- आपका दाल का परांठा तैयार है।