सामग्री :

  • तैयार नाचो 100 ग्राम,
  • प्याज 2,
  • पीली व लाल शिमला मिर्च 1-1,
  • हरा धनिया थोड़ा-सा,
  • हॉट व सॉर चिली सॉस 2 चम्मच,
  • उबले राजमा 1 कप,
  • दूध ½ कप,
  • ग्रेड किया हुआ चीज ½ कप,
  • लहसुन पेस्ट 1 छोटा चम्मच,
  • नमक स्वादानुसार,
  • लाल मिर्च 1/4 चम्मच,
  • टोमैटो कैचप ½ कप,
  • काली मिर्च पिसी 1/4 चम्मच,
  • तेल आवश्यकतानुसारl

 

विधि :

  1. एक पैन में 1 छोटा चम्मच तेल गर्म करें।
  2. प्याज बारीक काट कर गुलाबी होने तक भूनें।
  3. बारीक कटी शिमला मिर्च व नमक डाल कर 1 मिनट पकायें।
  4. नमक व चिली सॉस डाल कर आंच बंद कर दें।
  5. इस टमैटो कैचप में डाल दें।
  6. सालसा सॉस तैयार है।
  7. ऊपर से हरा धनिया डाल दें। 
  8. एक पैन में दूध गर्म करें, उसमें कसा चीज, थोड़ा-सा नमक व काली मिर्च डाल कर चीज के पिघलने तक पकायें।
  9. उबले राजमा क्रश कर लें।
  10. एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें।
  11. बारीक कटा प्याज डाल कर गुलाबी होने तक भूनें।
  12. लहसुन पेस्ट डाल कर कुछ देर भूनें।
  13. नमक व लाल मिर्च डाल कर कुछ देर पकायें और आंच बंद कर दें।
  14. एक सर्विंग डिश में नाचो सजायें।
  15. बिन्ज डालें, तैयार चीज़ सॉस डालें।
  16. ऊपर से थोड़ा कसा चीज डालें और कुछ देर के लिए ग्रिल कर लें।
  17. गर्मागर्म नाचो सालसा सॉस के साथ परोसें।

 

और भी पढ़ें

ऑयल फ्री तंदूरी मशरूम

पकौड़ी की सब्जी

दाल कचौरी

बेक्ड क्वलि स्टार्ट