सामग्री-

कटहल 500 ग्राम, तेल, तलने के लिए जरूरतभर, जीरा, ½ टीस्पून, अदरक, कद्दूकस किया हुआ, 1 टीस्पून, टमाटर की प्यूरी, ढाई कप, लाल मिर्च पावडर डेढ़ टीस्पून, धनिया पावडर, 1 टीस्न, हल्दी पावडर, ¼ टीस्पून, नमक स्वादानुसार, हरी मिर्च, बीच से कटी हुई, 2, पंजाबी गरम मसाला, ऊपर से छिड़कने के लिए, ½ टीस्पून, हरी धनिया पत्ती, बारी कटी हुई, 1 टेबलस्पून।

विधि-

कटहल छीलने और काटने के पहले अपने हाथों में अच्छी तरह तेल लगाएं। कटहल काटते वक्त जरूरत पड़े तो और तेल लगाएं। कटहल के स्लाइस बनाने के पहले बीच के मोटे और कड़े हिस्से को काट कर हटा दें। इसे धोने की जरूरत नहीं होती। कुछ गंदा दिखे तो अच्छी तरह पोछ दें।

अब एक भारी तले वाले बर्तेन में तेल गरम करें और कटहल के टुकड़ों को मध्यम आंच पर भूरा होने तक डीप फ्राई करें। अलग रखें। अब पैन से तेल थोड़ा कम कर लें। तेल गरम करके उसमें जीरा डालें। अब अदरक डालकर तब तक चलाएं जब तक कि उसकी कच्ची खुशबू न खत्म हो जाए। अब टमाटर की प्यूरी डालकर तब तक चलाते हुए पकाएं जब तक कि किनारों से तेल छोड़ने न लगे। अब लाल निर्च, धनिया, नमक और हल्दी डालें। 2 मिनट के लिए पकने दें। अब हरी मिर्च और कटहल डालकर मिलाएं। ध्यान रखें कि कटहल टूटे नहीं। अब आधा कप पानी डालकर धीमे आंच पर उबलने दें। जब कटहल पूरी तरह मुलायम हो जाएं तब आंच से उतारें। गरम मसाला और हरी धनिया छिड़क कर गरमा गरम सर्ब करें।

शेफ टिप-

आप चाहे तो कटहल को प्रेशर कुकर में आधा कप पानी डालकर एक सीटी लगा सकती हैं।