सामग्री :

जूसी गाजर 1 किलो, फुल क्रीम दूध 1 लीटर, घी 2 बड़े च मच, चीनी 1/3 कप (इसे आप अपनी पसंद के अनुसार कम ज़्यादा कर सकते हैं। आप चाहे तो इसमें गुड़ भी डाल सकते हैं। नट्स अपनी पसंद के इलायची पाउडर 1 छोटी च मच।

विधि :

सबसे पहले गाजर को अच्छे से धो लें, उसे छीलकर घिस लें। अब एक गहरी कढ़ाई में घी गर्म कर लें। अब इसमें गाजर और दूध डाल दें। मध्यम आंच पर इसे बॉयल करें और धीमी आंच पर इसे  पकने दें। धीरे-धीरे दूध पकता रहेगा और गाजर  मुलायम पड़ती रहेगी। इसको पकने में थोड़ा समय लगता है तो आपको थोड़ा धैर्य रखना होगा। अगर ज़रूरत पड़े तो इसमें थोड़ा दूध और डालें। दूध खत्म हो जाने पर इसमें थोड़ा घी और डालें और अच्छे से भूनें। अब इसमें इलायची और चीनी डालें। इसमें धीरे-धीरे करके चीनी डालें ताकि यह हलवे में अच्छे से घुल जाए। अब हलवे को बराबर चलाते रहें जब तक उसमे अच्छा रंग ना आ जाए। इसके बाद इसमें नट्स से सजाकर सर्व करें।

टिप्स- मेरी मां हमेशा से ही खाना कम से कम सामग्रियों से बनाती थी। उनका मानना है की हमें चीज़ों के स्वाद का मज़ा लेना चाहिए और मसालों से उनका स्वाद मारना नहीं चाहिए।