Gajar Halwa Recipe
Gajar Halwa Recipe

गाजर का हलवा अब होगा तैयार सिर्फ 30 मिनट में

गाजर में भरपूर मात्रा में पोषण तत्व होते हैं। जब गाजर के हलवे की बात आती है तो मुँह में मिठास घुल जाना आम बात है

Gajar Halwa Recipe: गाजर का हलवा भारतीय मिठाईयों में एक बहुत ही फेमस और हर किसी को पसंद आने वाली डिश है। गाजर के हलवे को ज्यादातर सर्दी के मौसम में बनाया जाता है, सर्दी के मौसम में मिलने वाले ताजे गाजर हलवे का स्वाद बढ़ा देते हैं। साथ ही गाजर सेहत के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि गाजर में भरपूर मात्रा में पोषण तत्व होते हैं। जब गाजर के हलवे की बात आती है तो मुँह में मिठास घुल जाना आम बात है, लेकिन इसके साथ साथ एक बात और दिमाग में आती है और वो है इसमें लगने वाली मेहनत और ढेर सारा समय। शायद इसमें लगने वाले समय और धीरे सारी मेहनत की वजह से ही कई लोग इसे बनाना ही नहीं चाहते हैं। अगर आप भी उन्ही में से एक हैं तो आज हम आपके लिए ले कर आये हैं गाजर के हलवे की ऐसी रेसिपी जो सिर्फ तीस मिनट लेगी

लेकिन साथ ही बनने के बाद इसका स्वाद और पोषण वैसा ही रहेगा जैसे घंटों बनने वाले गाजर के हलवे में होता है।

गाजर – 4 से 5

कटे हुए मेवे – आधा कटोरी

घी – 2 बड़े चमच

किशमिश –  3 चम्मच

दूध पाउडर  – 2  चम्मच

केसर – कुछ रेशे

दूध – 1 कटोरी

पीसी हुई चीनी  – 4 से 5 बड़े चम्मच

इलायची पाउडर – आधा छोटा चम्मच

ताजे गाजरों को अच्छे से धोकर छील लें। फिर गाजरों को बारीक कद्दूकस कर लें। कद्दूकस गाजर हलवे की शुद्धता और स्वाद में बड़ा रोल निभाते हैं, इसलिए इन्हें ठीक से कद्दूकस करें। अगर आपके पास फूड प्रोसेसर है, तो इससे काम करना और भी आसान हो जाएगा।

अब एक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच घी डालें और उसे मध्यम आंच पर गर्म करें। घी में कद्दूकस की हुई गाजर डालें और अच्छी तरह से मिला लें। गाजर को घी में 2 से 3 मिनट तक भूनें, जिससे उसका स्वाद खुलकर आए।

गाजर को भूनने के बाद उसमें 1 कप दूध डालें। दूध को गाजर के साथ अच्छी तरह से मिला लें और उसे पकने के लिए ढककर 6 से 8 मिनट तक उबालने दें। जब दूध आधा रह जाए और गाजर नरम हो जाए, तो गैस की आंच को धीमा कर दें।

अब इसमें शक्कर डालें। शक्कर डालने के बाद इसे अच्छे से मिला लें और कुछ मिनट तक पकने दें। इसके बाद इलायची पाउडर डालें, जिससे हलवे को एक खास खुशबू मिलेगी। अगर आप चाहें तो थोड़ा सा केसर भी डाल सकते हैं, जिससे हलवे का रंग और स्वाद और भी शानदार होगा।

अगर आपको हलवे में एक क्रीमी टेक्सचर चाहिए, तो 2 बड़े चम्मच दूध पाउडर डाल सकते हैं। इससे हलवा गाढ़ा हो जाएगा। अच्छे से मिलाकर इसे करीब 4-5 मिनट और पकने दें।

अब काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालें। इन्हें हलवे में अच्छी तरह मिला लें। मेवे न सिर्फ हलवे का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि उसके पोषण को भी बढ़ाते हैं।

अब हलवे को मध्यम आंच पर 6-7 मिनट तक और पकने दें, ताकि सभी सामग्री आपस में अच्छी तरह से मिल जाएं और हलवा थोड़ा गाढ़ा भी हो जाए। हलवे को जलने से बचाने के लिए बीच-बीच में चलाते रहें।

जब हलवा पककर पूरी तरह से तैयार हो जाए, तो गैस बंद कर दें और इसे गर्मागर्म परोसें, स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा घी डालें।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...