ब्लाउज़ का हर डिज़ाइन है आपके लिए खास
ब्लाउज़ आज के समय में लोग तरह-तरह के डिज़ाइन का पहन रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से-
Blouse Designs : साड़ी पर तरह-तरह के डिज़ाइनर ब्लाउज़ आपके लुक को और अधिक आकर्षक बनाते हैं। यह सिंपल सी साड़ी को काफी अच्छा लुक देता है। बड़े-बड़े सेलेब्रिटीज़ से लेकर सामान्य लोग, अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए डिज़ाइनर ब्लाउज़ पहनना पसंद करते हैं। मार्केट में आपको कई तरह के ब्लाउज़ रेडीमेड मिल जाएंगे। वहीं, आप अपने मनचाहे डिज़ाइन को अपने टेलर से सिलवा सकते हैं। साड़ी के अलावा लहंगे पर भी तरह-तरह के ब्लाउज़ पहने जाते हैं। आइए जानते ब्लाउज़ के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें।
ब्लाउज़ क्या है?
ब्लाउज़ एक तरह से महिलाओं द्वारा पहनी जाने वाली शर्ट है, जो आज के समय में तरह-तरह के डिज़ाइन में उपलब्ध हो रही है। पहले के समय में दादी-नानी रेशमी ब्लाउज़ में आगे की ओर मोती के बटन लगाकर पहनते थे। मुख्य रूप से ब्लाउज़ महिलाओं और लड़कियों द्वारा पहना जाता है।

ब्लाउज़ कितने प्रकार के होते हैं?
साड़ी, लहंगा जैसी कपड़ों पर अलग-अलग तरह के और डिज़ाइन्स के ब्लाउज़ पहने जाते हैं। ऐसे में इसके प्रकार कितने हैं, इसके बारे में कुछ भी सटीक कहना गलत होगा। आइए जानते हैं कुछ खास प्रकार के ब्लाउज़-
- बैकलेस ब्लाउज़ – अगर आप चाहते हैं कि आपका नेकलाइन्स अच्छा लगे, तो आपके लिए बैकलेस ब्लाउज़ एक बेहतर विकल्प हो सकता है। अपने लुक को अच्छा बनाने के लिए आप टैकी और सेंसुअस कट्स और बैक नेकलाइन्स ब्लाउज़ को चुन सकते हैं।

- हाई नेक ब्लाउज़ – टोंड और नेक वाली महिलाओं के लिए हाई नेक ब्लाउज़ काफी खूबसूरत हो सकता है। यह आपके नेक को अच्छे से कवर करता है, जिससे आपकी स्किन कम नजर आत है। लेकिन आप इस तरह के ब्लाउज़ से काफी स्टाइलिश नजर आ सकते हैं। इन दिनों हाई नेक ब्लाउज़ काफी ज्यादा ट्रेंड में है।
- यू-शेप नेक ब्लाउज़ – इस तरह का ब्लाउज़ लगभग हर साल ट्रेंड में रहता है। लहंगे से लेकर साड़ी तक इस तरह के ब्लाउज़ को महिलाएं पहनना पसंद करती हैं।

- गोल गले का ब्लाउज़ – गोल गले का ब्लाउज़ लगभग हर तरह की साड़ी पर आपके लुक को बढ़ाता है। गोल के साथ वोट नेक डिज़ाइन का ब्लाउज़ भी काफी ज्यादा ट्रेंड में रहता है।
- स्पेगेटी स्ट्रैप ब्लाउज़ – इन दिनों स्पेगेटी नूडल या स्पेगेटी स्ट्रैप वाले ब्लाउज़़ काफी ज्यादा ट्रेंड में है। कई लोग इस तरह के ब्लाउड को बनाने के लिए स्टोन और मोतियों का प्रयोग करते हैं, जिससे लुक काफी अच्छा आता है। अगर आप सिंपल सी साड़ी या फिर शीफोन की साड़ी कैरी कर रही हैं, तो इस स्पेगेटी स्ट्रैप ब्लाउज़ आपके लुक को काफी ज्यादा बढ़ा सकता है।
- लॉन्ग ब्लाउज़ – इस तरह के ब्लाउज की आस्तीन और लंबाई काफी ज्यादा होती है। कुछ महिलाओं ब्लाउज़ को कमर तक पहनाते हैं। इसे ही लॉन्ग ब्लाउज़ कहा जाता है। राजस्थान और हरियाणा जैसे क्षेत्रों में इस तरह के ब्लाउज़ काफी ज्यादा पहने जाते हैं।
- स्ट्रेपलेस ब्लाउज़ – जैसा कि नाम से ही जाहिर हो रहा है कि इस डिज़ाइन के ब्लाउज में आस्तीन या स्ट्रेप बिल्कुल भी नहीं होती है। आज के समय में कई महिलाएं अपनी सिंपल सी साड़ी के साथ इस तरह के डिज़ाइन वाले ब्लाउज़ पहनना पसंद करती हैं।

- वी-बैक ब्लाउज़ – वी बैक ब्लाउज़ में बैक साइड में वी आकार का डिज़ाइन्स बनाया जाता है। इस तरह का डिज़ाइन अक्सर महिलाएं लहंगा या फिर लांछे के साथ कैरी करती हैं। यह बैक साइड का लुक काफी ज्यादा स्टाइलिश बनाता है।
- पेप्लम ब्लाउज़ – इस ब्लाउज़ में कमर वाला हिस्से में फ्रिल दी जाती है, जो आपके लुक को काफी अच्छा और आकर्षक बनता है। इस डिज़ाइन का ब्लाउज़ देखने में काफी ज्यादा अच्छा लग सकता है।
इसके अलावा कई अन्य तरह के ब्लाउज़ बनाए जा सकते हैं, जो निम्न हैं-
- केप आस्तीन ब्लाउज़
- ऑफ शोल्डर ब्लाउज़
- अंगरखा स्टाइल ब्लाउज़
- संलग्न दुपट्टा ब्लाउज़
- तितली आस्तीन ब्लाउज़
- कोर्सेट ब्लाउज़
- गहना गर्दन ब्लाउज़
- लंबी बाजू का ब्लाउज़
- हाई-लो ब्लाउज़
- ग्राफिक ब्लाउज़
- क्रॉप्ड ब्लाउज़़
- क्रिस-क्रॉस ब्लाउज़
- फीता ब्लाउज़
- लिपटी ब्लाउज़
- पैनल वाला ब्लाउज़
- स्वीटहार्ट नेक ब्लाउज़
- स्वेटर ब्लाउज़
पुराने समय के ब्लाउज़
ब्लाउज़ को ऊपरी परिधान के रूप में परिभाषित किया जाता है। इसे अक्सर महिलाओं, कलाकारों, काम करने वालों और छोटे-छोटे बच्चों द्वारा पहना जाता है। ब्लाउज़ कमर या कूल्हों तक की लंबाई में बनाया जाता है। महिलाएं इसे तरह-तरह के डिज़ाइन्स में बनाती हैं। पहले के समय में ब्लाउज़ काफी ढीला ब्लाउज़ तैयार होता था। आज के समय में इसे तैयार करने के लिए महिलाएं फिटिंग और डिज़ाइन का खास ध्यान रखती हैं ताकि उनके लुक को बेहतर किया जा सके।

ब्लाउज़ शब्द कहां से आया है?
ब्लाउज़, एक फ्रेंच का एक शब्द है। इसका अर्थ ऋण है। इसे मूल रूप से फ्रांसीसी कामगारों द्वारा पहने वाले वाले एक पोशाक को कहते थे। मुख्य रूप से “ब्लाउज़” शब्द अंग्रेजी खेतों में काम करने वाले मजदूरों द्वारा पहने जाने वाले विभिन्न लबादे और ट्यूनिक्स को कहा जाता था। सन् 1870 में पहली बार “एक युवा महिला के लिए” द्वारा पहने जाने वाले परिधान के लिए इसे संबोधित किया गया था।

भारत में ब्लाउज़ कौन लाया?
भारत में पहले बिना ब्लाउज़ की साड़ी पहनी जाती थी। पहले की महिलाएं साड़ी के ऊपरी हिस्से को अपने शरीर के ऊपरी भाग से बांधकर अपने शरीर को ढकती हैं। इसके बाद भारत में रवींद्रनाथ टैगोर की भाभी ज्ञानदानंदिनी देबी द्वारा ब्लाउज़ का परिचय कराया गया। इन्हें ही भारत में ब्लाउज़, क़मीज़ और जैकेट जैसे आधुनिक शैली की साड़ियों को लोकप्रिय बनाने का श्रेय मिलता है।

ब्लाउज़ कितने मीटर का होता है?
ब्लाउज़ कितने मीटर के कपड़े में तैयार होगा, यह बात व्यक्ति के शरीर की साइज और हाइट पर निर्भर करती है। हालांकि, एक सामान्य साइज के ब्लाउड को तैयार करने के लिए 85 सेमी की आवश्यकता होती है। वहीं, अगर आपके शरीर का आकार अधिक है या फिर आप अलग तरह के डिज़ाइन का ब्लाउड बना रहे हैं, तो आपको 1 मीटर से 1.25 मीटर तक का कपड़ा लग सकता है।

बिना आस्तीन के ब्लाउज़ किसे कहते हैं?
कैमिसोल को बिना आस्तीन का ब्लाउज़ कहा जाता है। इसे कई लोग कैमी के नाम से भी जानते हैं। यह पारंपरिक रूप से महिलाओं द्वारा पहना जाता है। यह एक तरह का स्लीवलेस अंडरगारमेंट है, जो आमतौर पर कमर तक फैला होता है। इसे महिलाएं मूलरूप से ए-शर्ट और अंडरशर्ट के रूप में पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, आज के समय में कई लोग बाहरी कपड़ों के रूप में भी इसका प्रयोग कर रहे हैं।

शॉर्ट ब्लाउज़ किसे कहते हैं?
एक तरह से क्रॉप टॉप को शॉर्ट ब्लाउज़ कहा जाता है। इसके अलावा हाफ शर्ट, मिड्रिफ टॉप या कटऑफ शर्ट भी को भी शॉर्ट ब्लाउज़ कहा जा सकता है। इस तरह के ब्लाउज़ को पहनने के दौरान अक्सर नाभि या पेट नजर आता है।

बॉडी शेप के हिसाब से कौन सा ब्लाउज़ अच्छा लगेगा?
एप्पल बॉडी शेप
यदि आपका आपका ऊपरी हिस्सा हैवी होने के साथ-साथ टॉर्सो पर वाइड हैं। इसके साथ ही आपका शोल्डर ब्रॉड है, तो आप समझ लें कि आपका बॉडी शेप एप्पल शेप है। इस तरह के बॉडी शेप वाली महिलाओं को एल्बो स्लीव ब्लाउज़ या सिंगल कलर वाला ब्लाउज़ पहनना चाहिए।
दरअसल, फुल स्लीव और एल्बो स्लीव जैसे ब्लाउज़ को पहनने से आपका बॉडी शेप हाइलाइट होता है। इसके साथ-साथ आप लाइट फैब्रिक का कपड़ा लेकर ही ब्लाउज़ सिलवाएं। इस तरह के कपड़े का ब्लाउज़ आपकी बॉडी पर अच्छे से सेट हो सकेगी।

पियर बॉडी शेप
इस तरह के बॉडी शेप वाली महिलाओं का ऊपरी हिस्सा थाई वाले हिस्से से कम होता है। वहीं, शरीर का फैट बूटॉक्स और आर्म के आसपास जमा होता है। इस तरह के बॉडी शेप वाली महिलाओं को फैंसी नेकलाइन या बैवी एम्बलिशमेंट वाले ब्लाउज़ कैरी करने चाहिएं।
फैंसी नेकलाइन और बैवी एम्बलिशमेंट वाले ब्लाउज़ को कैरी करने से लुक काफी अच्छा नजर आता है। इस तरह का ब्लाउज़ प्रपोशनेट लुक बनाता है। साथ ही आपकी बॉडी को शिफ्ट कर देते हैं। इसके साथ-साथ आप बैकलेस ब्लाउज़ भी कैरी कर सकती हैं।

ऑवरग्लास बॉडी शेप
इस तरह का बॉडी शेप काफी ज्यादा परफेक्ट और आइडल होता है। इस तरह से शेप वाली महिलाओं के शरीर का ऊपरी हिस्सा और लोअर बॉडी का हिस्सा परफेक्ट शेप में रहता है। इसकी नैरो वेस्ट होती है। साथ ही ऑपलग्लास बॉडी शेप होता है।
अगर आपकी बॉडी शेप ऑवरग्लास है, तो आप राउंड नेक ब्लाउज़ कैरी करें। आपके ऊपर इस तरह के डिज़ाइन्स वाले ब्लाउज़ बहुत ही अच्छे लगेंगे।
भारत से लेकर दुनियाभर में ब्लाउज़ को तरह-तरह के अलग-अलग डिज़ाइन में पहना जाता है। पहले के समय से लेकर अब तक के समय में इसके डिज़ाइन और प्रकार में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। आप तरह-तरह के ब्लाउज़ डिज़ाइन से अपने लुक को बढ़ा सकते हैं।

ब्लाउज़ और टॉप में क्या अंतर है?
ब्लाउज़ साड़ी या लहंगे के साथ पहना जाने वाला ऊपरी परिधान है। वहीं, टॉप के साथ अधिकतर महिलाएं जींस, पैंट, प्लाजो जैसी चीजें नीचे पहनना पसंद करती हैं। वहीं, ब्लाउज़ में आगे, पीछे या फिर साइड में बटन या फिर चेन होता है। लेकिन अधिकतर टॉप में चेन, बटन जैसी चीजें नहीं लगी होती हैं।

राजकुमारी कट ब्लाउज़ डिज़ाइन
इस तरह के ब्लाउड डिज़ाइन की सिलाई में एक घुमावदार रेखा शामिल किया जाता है, जो आस्तीन के केंद्र से नीचे की ओर होती है। यह अन्य तरह के ब्लाउज़ की तुलना में आपको काफी अच्छा लुक देता है। इस तरह के डिज़ाइन वाला ब्लाउज़ को दुल्हन अधिक कैरी करती हैं। वहीं, शादी, सगाई जैसे मौकों पर आप इस तरह के डिज़ाइन वाले ब्लाउज़ को सिला सकते हैं।

FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या कोई आदमी ब्लाउज़ पहन सकता है?
जी हां, महिलाओं की तरह पुरुष भी ब्लाउज़ पहन सकते हैं। इसके लिए यह कोई पेटंट परिधान नहीं है। पुरुषों को शर्ट और महिलाओं के ब्लाउज़ में कोई खास फर्क नहीं होता है। इसमें सिर्फ एक अंतर होता है कि पुरुषों का शर्ट सिंपल तरीके से बना होता है। वहीं, महिलाओं का ब्लाउज़ तरह-तरह के तरीके से डिज़ाइन किया जाता है। साथ ही इसे साड़ी और लहंगे पर पहना जाता है। वहीं, ऊपर के लुक में दोनों ही एक समान नजर आते हैं। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि ब्लाउज़ पुरुष नहीं पहन सकते हैं।
ब्लाउज़ को क्या बोलते हैं?
ब्लाउज़, एक तरह से शर्ट के आकार में बना ऊपरी पोषाक है। यह एक फ्रेंच शब्द है।
लंबे ब्लाउज़ को क्या कहते हैं?
लंबे ब्लाउज़ को शर्ट कहा जाता है, जिसे पुरुषों द्वारा अधिक पहना जाता है। वहीं, महिलाएं भी लंबे ब्लाउज़ को पहनती हैँ।
ब्लाउज़ की खोज किसने की थी?
ब्लाउज़ की खोज 1870 में हुई थी। इसे पहली बार एक युवा महिला द्वारा परिधान के रूप में संदर्भित किया गया था। इसे आमतौर पर साड़ी या लहंगे के साथ पहना जाता है। यह शरीर के ऊपरी हिस्से में पहना जाने वाला एक परिधान है।
ब्लाउज़ डिज़ाइन कितने तरह के होते हैं?
ब्लाउज़ डिज़ाइन कई तरह के होते हैं जैसे हाई नेक ब्लाउज़, गोल नेल वाला ब्लाउज़, वोट नेक ब्लाउज़, पूरी आस्तीन वाला ब्लाउज़, डोरी वाला ब्लाउज़, स्ट्रैपलेस ब्लाउज़, फ्रिल स्ट्रैप्स वाला ब्लाउज़ , बेंड यू ब्लाउज़, हॉल्टर नेक या बिकनी ब्लाउज़, इत्यादि।
ब्लाउज़ के अंदर क्या पहनना चाहिए?
ब्लाउज़ के अंदर अधिकतर महिलाएं ब्रा पहनती हैं। हालांकि, पैडेड ब्लाउज़ के साथ कुछ ही महिलाएं ब्रा पहनना पसंद करती हैं। इसके अलावा आज के समय में महिलाएं सीमलेस कनवर्टेड ब्रा, बैकलेस अंडरवायर स्ट्रेपलेस ब्रा पहनती हैं। इससे ब्लाउज़ की फिटिंग और लुक अच्छा होता है।
ब्लाउज़ के लिए कैसा कपड़ा होना चाहिए ?
ब्लाउज़ सिलवाने के लिए आप लगभग हर तरह का कपड़ा इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि, अधिकतर महिलाएं कॉटन का ब्लाउज़ पहनना अधिक पसंद करती हैं। क्योंकि कॉटन के ब्लाइज की फिटिंग अच्छी होती है। साथ ही यह सीजन के हिसाब से भी सही रहता है। इसके अलावा आप रेशम, साटन, शिफॉन जैसे कपड़ों से भी ब्लाउज़ सिलवा सकती हैं।
अंगरखा और ब्लाउज़ में क्या अंतर है?
अंगरखा मुख्य रूप से ब्लाउज़ से अधिक लंबा होता है, लेकिन सूट या फिर अन्य ट्रेडिशनल ड्रेस से छोटा पोशाक होता है। वहीं, ब्लाउज़ अंगरखा से छोटा होता है, जो अक्सर साड़ी या फिर लहंगे के साथ पहना जाता है।