Romantic Movies on Netflix: प्यार, इमोशंस और खूबसूरत कहानियों से भरी फिल्में देखना भला किसे पसंद नहीं होता है? रोमांस से भरपूर एक अच्छी फिल्म न सिर्फ दिल को छू जाती है, बल्कि हमें हंसाती, रुलाती और प्यार का असली एहसास भी कराती है। नेटफ्लिक्स(Netflix Movies) पर ऐसी कई बेहतरीन रोमांटिक फिल्में मौजूद हैं, जो आपको प्यार की अलग-अलग कहानियों से रूबरू कराती हैं। ऐसे में अगर आप कोई ऐसी फिल्म देखना चाहते हैं, जो आपके दिल को छू जाए और आपको प्यार की खूबसूरत दुनिया में ले जाए। तो ये लिस्ट आपके लिए एकदम परफेक्ट है। आइए नेटफ्लिक्स की टॉप 12 बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों(Romantic Movies) की लिस्ट पर नजर डालते हैं।
Table of contents
- 12. प्लेयर्स (2024)
- 11. द परफेक्ट फाइंड (2023)
- 10. अवर सोल्स एट नाइट (2017)
- 9. लेडी चैटरलीज लवर (2022)
- 8. द ग्वेर्नजी लिटरेरी एंड पोटैटो पील पाई सोसाइटी (2018)
- 7. ऑलवेज बी माई मेबी (2019)
- 6. ओम शांति ओम (2007)
- 5. अलीज वेडिंग (2017)
- 4. एलेक्स स्ट्रेंज लव (2018)
- 3. द एज ऑफ एडालिन (2015)
- 2. 20th सेंचुरी गर्ल (2022)
- 1. 13 गोइंग ऑन 30 (2004)
12. प्लेयर्स (2024)
डेटिंग गेम की मास्टर एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट तब मुश्किल में पड़ जाती है। जब उसे पहली बार किसी से सच्चा प्यार होता है। लेकिन क्या उसके खुद के बनाए प्यार के नियम उस पर ही उलटे पड़ जाएंगे? ये फिल्म रोमांस और कॉमेडी से भरपूर मस्ट वॉच है।
निर्देशक – त्रिश सी
अभिनीत – जीना रोड्रिगेज, डेमन वेयंस जूनियर, टॉम एलिस, जोएल कोर्टनी
IMDB Rating – 5.2/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
11. द परफेक्ट फाइंड (2023)
फैशन इंडस्ट्री में अपनी नई शुरुआत करने वाली एक लड़की को प्यार हो जाता है, लेकिन दिक्कत यह है कि उसे जिस इंसान को चाहने लगी है, वह उसके बॉस का बेटा है। ग्लैमरस रोमांटिक-कॉमेडी से भरपूर ये मजेदार फिल्म आप जरूर देख सकते हैं।
निर्देशक – नुमा पेरीयर
अभिनीत – गैब्रिएल यूनियन, कीथ पॉवर्स, ऐशा हिंड्स, डी.बी. वुडसाइड
IMDB Rating – 5.2/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
10. अवर सोल्स एट नाइट (2017)
ये फिल्म दो पड़ोसी जेन फोंडा और रॉबर्ट रेडफोर्ड की कहानी है। जो अकेलेपन से जूझ रहे हैं, और अचानक एक-दूसरे के साथ वक्त बिताने लगते हैं। यह कहानी उम्र के किसी भी पड़ाव पर प्यार मिलने की उम्मीद को जगाती है। जिसे आप जरूर ट्राई कर सकते हैं।
निर्देशक – रितेश बत्रा
अभिनीत – रॉबर्ट रेडफोर्ड, जेन फोंडा, मैथियास शोएनार्ट्स, जूडी ग्रीर
IMDB Rating – 6.9/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
9. लेडी चैटरलीज लवर (2022)
लेडी चैटरलीज लवर एक अमीर महिला की कहानी है। जो एक नीरस शादी में फंसी होती है। और एक मजदूर से रोमांटिक रिश्ता बना लेती है। ये प्रेम कहानी जुनून से भरी है। और समाज के नियमों को चुनौती देती है। आप भी नेटफ्लिक्स पर ये मूवी जरूर ट्राई कर सकते हैं।
निर्देशक – लॉर डी क्लेरमोंट-टॉनेरे
अभिनीत – एम्मा कोरिन, जैक ओ’कॉनेल, मैथ्यू डकेट, जोली रिचर्डसन
IMDB Rating – 6.6/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
8. द ग्वेर्नजी लिटरेरी एंड पोटैटो पील पाई सोसाइटी (2018)
ये फिल्म जूलियट एश्टन नाम की एक लेखिका की कहानी है। जो इतिहास, प्रेम, दोस्ती और आत्म-खोज की एक खूबसूरत दास्तान प्रस्तुत करती है। फिल्म में जूलियट वर्ल्ड वॉर के बाद एक आईलैंड पर जाती है। जहां उसे अपने लेखन के लिए प्रेरणा के साथ-साथ सच्चा प्यार भी मिल जाता है।
निर्देशक – माइक न्यूवेल
अभिनीत – लिली जेम्स, मिखील हुईसमैन, ग्लेन पॉवेल, टॉम कोर्टने
IMDB Rating – 7.3/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
7. ऑलवेज बी माई मेबी (2019)
साशा और मार्कस, जो बचपन के सबसे अच्छे दोस्त थे, सालों बाद फिर मिलते हैं। जब साशा एक मशहूर शेफ और मार्कस एक स्थानीय संगीतकार बन चुका होता है। क्या उनका पुराना प्यार फिर से खिल सकता है? यह फिल्म प्यार और दोस्ती को दूसरी बार मौका देने की खूबसूरत कहानी है।
निर्देशक – ननाचका खान
अभिनीत – अली वोंग, रैंडल पार्क, जेम्स साइटो, मिशेल बुटो
IMDB Rating – 6.8/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
6. ओम शांति ओम (2007)
ओम शांति ओम एक बॉलीवुड क्लासिक फिल्म है, जिसमें पुनर्जन्म, बदला और रोमांस का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है। फिल्म में दो प्यार करने वालों की हत्या हो जाती है, लेकिन वह फिर से जन्म लेकर अपनी प्रेम कहानी को पूरा करते हैं।
निर्देशक – फराह खान
अभिनीत – शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, अर्जुन रामपाल, श्रेयस तलपड़े
IMDB Rating – 6.7/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
5. अलीज वेडिंग (2017)
अलीज वेडिंग एक मुस्लिम लड़के की कहानी है, जो अपने परिवार की उम्मीदों और अपने दिल की आवाज के बीच फंस जाता है। असली घटनाओं पर आधारित यह फिल्म परंपरा, प्यार और आत्म-खोज की एक हल्की-फुल्की और मनोरंजक झलक देती है। आप इस बेहतरीन फिल्म को जरूर देख सकते हैं।
निर्देशक – जेफरी वॉकर
अभिनीत – ओसामा सामी, डॉन हनी, हेलेना सावायर्स, रॉबर्ट राबियाह
IMDB Rating – 6.9/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
4. एलेक्स स्ट्रेंज लव (2018)
एलेक्स ट्रूलव नाम का एक हाई स्कूल छात्र अपनी परफेक्ट गर्लफ्रेंड के साथ पहली बार इंटीमेसी प्लान करता है। लेकिन तभी उसकी मुलाकात एक आकर्षक लड़के से होती है, जिससे उसे अपनी सेक्सुअलिटी पर सवाल उठाने पर मजबूर होना पड़ता है। ये फिल्म काफी अलग और दिलचस्प है।
निर्देशक – क्रेग जॉनसन
अभिनीत – डेनियल दोहेनी, एंटोनियो मार्ज़ियाले, मैडलिन वेनस्टीन
IMDB Rating – 6.3/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
3. द एज ऑफ एडालिन (2015)
एक रहस्यमयी घटना के कारण एडालिन बॉमन की उम्र बढ़नी बंद हो जाती है, और वह हमेशा 29 साल की ही रहती है। वह अपने इस राज को बचाने के लिए रिश्तों से बचती रहती है, लेकिन एक आकर्षक व्यक्ति से मिलने के बाद उसका दिल फिर से धड़कने लगता है।
निर्देशक – ली टोलैंड क्राइगर
अभिनीत – ब्लेक लाइवली, मिखिएल हुईसमैन, हैरिसन फोर्ड, एलेन बर्स्टिन
IMDB Rating – 7.2/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
2. 20th सेंचुरी गर्ल (2022)
यह कोरियन रोमांटिक फिल्म 1999 में सेट है, जहां एक लड़की अपनी सबसे अच्छी दोस्त के लिए एक लड़के पर नजर रखती है। लेकिन धीरे-धीरे खुद ही उससे प्यार करने लगती है। यह पहली मोहब्बत, यादों और खोए हुए मौकों की एक दिल को छू लेने वाली कहानी है।
निर्देशक – बैंग वू-री
अभिनीत – किम यू-जंग, ब्यों वू-सोक, पार्क जंग-वू, रो यून-सियो
IMDB Rating – 7.3/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
1. 13 गोइंग ऑन 30 (2004)
13 साल की जेना अपनी उम्र से परेशान होकर “30, फ्लर्टी और थ्राइविंग” होने की इच्छा करती है। और अगली सुबह वह 30 साल की हो जाती है। जैसे-जैसे वह एक परफेक्ट लाइफ जीती है, उसे एहसास होता है। कि सफलता का असली आनंद प्यार के बिना अधूरा है। ये जेना की खूबसूरत लव स्टोरी की कहानी है। जो आपकी वॉचलिस्ट में शामिल जरूर होनी चाहिए।
निर्देशक – गैरी विनिक
अभिनीत – जेनिफर गार्नर, मार्क रफालो, जूडी ग्रीर, एंडी सर्किस
IMDB Rating – 6.2/10
Grehlakshmi Rating
कहाँ देखें – नेटफ्लिक्स
| रिलीज़ डेट | टाइटल | प्लेटफार्म | जेनर |
| 6 जनवरी 2012 | प्लेयर्स | नेटफ्लिक्स | कॉमेडी, रोमांस |
| 23 जून 2023 | द परफेक्ट फाइंड | नेटफ्लिक्स | रोमांस, कॉमेडी |
| 29 सितंबर 2017 | आवर सोल्स एट नाइट | नेटफ्लिक्स | रोमेंटिक ड्रामा |
| 25 नवंबर 2022 | लेडी चैटरलीज लवर | नेटफ्लिक्स | रोमांस, ड्रामा |
| 21 जून 2014 | द ग्वेर्नज़ी लिटरेरी एंड पोटैटो पील पाई सोसाइटी | नेटफ्लिक्स | रोमांस, ड्रामा |
| 31 मई 2019 | ऑलवेज बी माई मेबी | नेटफ्लिक्स | रोमांस, कॉमेडी |
| 9 नवंबर 2007 | ओम शांति ओम | नेटफ्लिक्स | रोमांस, ड्रामा |
| 8 जून 2017 | अलीज वेडिंग | नेटफ्लिक्स | रोमांस, मेलोड्रामा |
| 8 जून 2018 | एलेक्स स्ट्रेंज लव | नेटफ्लिक्स | रोमेंटिक कॉमेडी |
| 24 अप्रैल 2015 | द एज ऑफ एडलाइन | नेटफ्लिक्स | रोमांस, ड्रामा, फैंटेसी |
| 21 अक्टूबर 2022 | 20th सेंचुरी गर्ल | नेटफ्लिक्स | रोमांस, कॉमेडी, ड्रामा |
| 23 अप्रैल 2004 | 13 गोइंग ऑन 30 | नेटफ्लिक्स | रोमांस, कॉमेडी, फैंटेसी |
FAQ | क्या आप जानते हैं
“द एज ऑफ एडलाइन” के मुख्य कलाकार ब्लेक लाइवली (अडालीन), मिशेल हुएसमैन, और हैरिसन फोर्ड हैं।
हाँ, फिल्म द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के समय में स्थापित है और गर्न्सी द्वीप पर हुए वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है। विशेष रूप से, युद्ध के दौरान उस द्वीप पर हुए आक्रमण और उसके बाद की परिस्थितियों को दिखाया गया है।
यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें एक लड़की की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी सबसे अच्छी दोस्त के लिए एक लड़के के बारे में जानकारी इकट्ठा करती है, लेकिन खुद उससे प्यार कर बैठती है।
यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो ऑस्ट्रेलियाई मुस्लिम समुदाय की परंपराओं और रिश्तों के बारे में है।
“लेडी चैटरलीज लवर” एक रोमांटिक और ड्रामा फिल्म है जो एक महिला के प्यार और उसके जीवन के संघर्षों को दिखाती है।
यह एक रोमांटिक फिल्म है जिसमें एक महिला को अपने जीवन के सबसे बड़े निर्णयों के बारे में सोचना पड़ता है।
यह फिल्म Mary Ann Shaffer और Annie Barrows द्वारा लिखी गई किताब The Guernsey Literary and Potato Peel Pie Society पर आधारित है।
फिल्म “प्लेयर्स” भारत में 6 जनवरी 2012 को रिलीज हुई थी।












