Ombre Concealer Hack: एक समय था जब कुछ समय के लिए ऑम्ब्रे लुक का चलन हर जगह था। ऑम्ब्रे हेयर, ऑम्ब्रे ड्रेस और ऑम्ब्रे मेकअप का क्रेज खूब रहा लेकिन ये ट्रेंड कुछ समय के बाद धीरे-धीरे कम होने लगा। वहीं आकर्षक ग्रेडियंट इफेक्ट अभी भी हमारे बीच चल रहा है। फैशन और फिल्म इंडस्ट्री में ऑम्ब्रे हेयर या आईशैडो अभी भी काफी हद तक पसंद किया जाता है हालांकि इन दोनों ऑम्ब्रे कंसीलर ट्रेंड टिक-टॉक और इंस्टाग्राम पर खूब वायरल हो रहा है। यह तकनीक वैसी नहीं है जैसा आप सोच रहे हैं बल्कि यह आपकी डेली रूटीन को सही तरीके से चलाने और आंखों के नीचे के हिस्से को चमकने का एक शानदार तरीका है।
क्या है ऑम्ब्रे कंसीलर मेकअप हैक?
सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट की मानें तो ऑम्ब्रे कंसीलर एक ऐसी तकनीक है, जिसमें आंखों के नीचे कंसीलर और लिक्विड ब्लश के कई शेड्स अप्लाई किए जाते हैं। यह कांबिनेशन लुक आउटर कॉर्नर पर ब्लश के टच के साथ अंडर आई पर एक उठा हुआ शाइनी लुक देता है। यह एक ऑल इन वन हैक है। इस तकनीक को आप केवल आंखों को चमकाने के लिए ही नहीं बल्कि सुडौल गाल, शाइनी हेयर और ग्लोइंग स्किन के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
जैसा कि हम जानते हैं कि इसमें कंसीलर और ब्लश के कई शेड्स को एक साथ मिक्स करके एक बेहतरीन ग्रेडियंट इफेक्ट तैयार किया जाता है, जिससे स्किन पर होने वाली कई प्रॉब्लम्स जैसे दाग धब्बे, रेडनेस, डार्क सर्कल्स और हाइपर पिगमेंटेशन को दूर करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही आंखों के नीचे के एरिया को एक अच्छा शेप मिलता है और चमक भी बढ़ती है।
ऑम्ब्रे कंसीलर अप्लाई करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड
इसमें दो या अधिक शेड्स के कंसीलर को ब्लेंड करके एक सॉफ्ट ट्रांज़िशन बनाते हैं, जिससे चेहरा ज्यादा ग्लोइंग और नैचुरल दिखता है।
स्टेप-1
इसके लिए सबसे पहले कंसीलर के शेड्स का चुनाव करें और अपनी आंखों के इंटरनल कॉर्नर के पास फाउंडेशन से दो या तीन शेड लाइट और शाइनी लिक्विड कंसीलर लगाते हुए स्टार्टिंग करें।
स्टेप- 2
अब पहले की तुलना में थोड़ा डीप कंसीलर शेड्स का इस्तेमाल करें। इससे आपकी आंखों के नीचे पैचीनेस से बचने के लिए सिमिलर टेक्सचर का फॉर्मूला चुनें।
स्टेप-3
अपनी आंखों के कॉर्नर में सबसे लाइट कंसीलर की एक डॉट अप्लाई करें। फिर अपने स्किन टोन के हिसाब से कंसीलर का एक डॉट लगाएं। उसके बाद लाइट लिक्विड ब्लश की एक डॉट अप्लाई करें और आखिरी में सबसे डीप ब्लश अपनी आंखों के आउटर एरिया के पास अप्लाई करें। यह देखने में बिल्कुल एक इंद्रधनुष की तरह नजर आएगा। इसके बाद एक घने कंसीलर ब्रश या ब्यूटी स्पंज की मदद से इसको अच्छी तरह ब्लेंड करें। ताकि एक स्मूथ ट्रांजिशन क्रिएट हो सके। लुक को लॉन्ग लास्टिंग बनाए रखने के लिए ट्रांसलूसेंट पाउडर का इस्तेमाल करें।
क्या ऑम्ब्रे कंसीलर टेक्निक हर स्किन टोन के लिए बेस्ट है?
ऑम्ब्रे कंसीलर तकनीक हर स्किन टोन के लिए बेस्ट तब हो सकती है, जब आप सही अंडरटोन और शेड्स का चुनाव करते हों। अगर आपकी स्किन वार्म है तो गोल्डेन अंडरटोन या पीच अंडरटोन वाले कंसीलर का चुनाव करें और अगर आपकी स्किन कूल है तो न्यूट्रल या पिंक अंडरटोन वाले शेड्स आपके लिए बेहतर साबित होंगे।
