film gol maal

Summary:

सिर्फ 1 करोड़ के बजट में बनी गोल माल ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ से ज्यादा कमाकर इतिहास रच दिया। 40 दिनों में बनी इस फिल्म के चार रीमेक बने और इसकी कहानी से आज तक कई फिल्में प्रेरणा लेती हैं।

Gol Maal: करीब 45 साल पहले एक फिल्म ने बड़े पर्दे पर एंट्री लेते ही ऐसा तहलका मचाया कि सिनेमाघरों में हंसी के ठहाकों से माहौल गूंज उठा। यह सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक ऐसा सिनेमाई अनुभव बन गया जिसे लोग आज भी याद करते हैं। इसकी अपार सफलता ने न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े बल्कि मेकर्स को भी मालामाल कर दिया।

इस सुपरहिट फिल्म की लोकप्रियता इतनी बढ़ी कि इसके चार रीमेक बनाए गए और कई नई फिल्मों को इससे प्रेरणा मिली, जिनमें अभिषेक बच्चन और अजय देवगन की एक चर्चित फिल्म भी शामिल है। इस क्लासिक में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और खूबसूरत रेखा ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। क्या अब भी आप अंदाजा नहीं लगा पाए कि बात किस फिल्म की हो रही है?

साल 1979 में रिलीज़ हुई ऋषिकेश मुखर्जी की क्लासिक कॉमेडी फिल्म गोल माल भारतीय सिनेमा की उन चंद फिल्मों में से एक है जिसे दर्शकों और समीक्षकों दोनों का भरपूर प्यार मिला। फिल्म की कहानी राही मासूम रज़ा और सचिन भौमिक की कलम से निकली थी, जबकि इसे प्रोड्यूस किया था एन. सी. सिप्पी ने। आर. डी. बर्मन के शानदार संगीत ने फिल्म को और भी यादगार बना दिया। IMDb के अनुसार, यह फिल्म मात्र 40 दिनों में पूरी शूट कर ली गई थी, और खास बात यह रही कि इसकी ज्यादातर शूटिंग खुद डायरेक्टर ऋषिकेश मुखर्जी के घर पर ही हुई थी।

शुरुआत में किसी को उम्मीद नहीं थी कि गोल माल इतना बड़ा धमाका करेगी। इस फिल्म का निर्माण केवल 1 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था, लेकिन जब यह थिएटरों में पहुंची, तो दर्शकों ने इसे हाथों-हाथ लिया। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने करीब 7 करोड़ रुपये की कमाई की — यानी अपने बजट से सात गुना अधिक। फिल्म की इस सफलता ने इसे उस दौर की सबसे बड़ी हिट्स में शामिल कर दिया और यह साबित कर दिया कि एक मजबूत स्क्रिप्ट और बेहतरीन अभिनय के सहारे भी फिल्में इतिहास रच सकती हैं।

गोल माल की सफलता का असर केवल हिंदी भाषी क्षेत्रों तक सीमित नहीं रहा। इसकी लोकप्रियता को देखते हुए इसे दक्षिण भारत की कई भाषाओं में रीमेक किया गया। 1981 में तमिल में थिल्लु मुल्लु, 1990 में कन्नड़ में आसेगोब्बा मीसेगोब्बा, और 1995 में मलयालम में समहावलन मेनन नाम से फिल्में बनीं। इतना ही नहीं, इसे श्रीलंका की सिंहला भाषा में भी रूपांतरित किया गया। हिंदी फिल्म बोल बच्चन (2012), जिसमें अजय देवगन और अभिषेक बच्चन नजर आए थे, इसी फिल्म से प्रेरित मानी जाती है।

फिल्म की स्टारकास्ट भी बेहद प्रभावशाली थी। अमोल पालेकर और उत्पल दत्त की जोड़ी ने दर्शकों को खूब हंसाया, जबकि बिंदिया गोस्वामी, डेविड, मंजू सिंह जैसे कलाकारों ने अपनी भूमिकाओं से जान डाल दी। इसके अलावा, अमिताभ बच्चन, रेखा और ओम प्रकाश जैसे सुपरस्टार्स ने फिल्म में कैमियो कर इसे और भी खास बना दिया। फिल्म का टाइटल सॉन्ग “गोलमाल है भई सब गोलमाल है” इतना लोकप्रिय हुआ कि बाद में हेरा फेरी जैसी फिल्मों में भी इसका इस्तेमाल किया गया, जिससे इसकी पीढ़ियों तक चलने वाली लोकप्रियता का पता चलता है।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...