Overview:
हाल ही आई फिल्म 'आप जैसा कोई' में यह 55 वर्षीय एक्टर काफी फिट नजर आ रहे हैं। खुद को फिट रखने की बात हो या स्किन केयर की, माधवन हमेशा आयुर्वेद और नेचुरल चीजों पर भी भरोसा करते हैं।
r madhavan son vedaant : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के साथ ही बॉलीवुड में भी एक्टर आर माधवन ने एक खास जगह बनाई है। हाल ही आई फिल्म ‘आप जैसा कोई’ में यह 55 वर्षीय एक्टर काफी फिट नजर आ रहे हैं। खुद को फिट रखने की बात हो या स्किन केयर की, माधवन हमेशा आयुर्वेद और नेचुरल चीजों पर भी भरोसा करते हैं। साथ ही एक अनुशासित जिंदगी जीते हैं।
माधवन ने किया बड़ा खुलासा
हाल ही में एक इंटरव्यू में माधवन ने खुलासा किया उनके परिवार में उनके से भी ज्यादा अनुशासित है, उनका 17 वर्षीय बेटा वेदांत। माधवन का कहना है कि अनुशासन के मामले में वे वेदांत के आसपास भी नजर नहीं आते हैं। आपको बता दें वेदांत एक पेशेवर तैराक हैं और उन्होंने कई नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया है।
सख्त दिनचर्या करते हैं फॉलो
जीक्यू के एक इंटरव्यू के दौरान थ्री इडियट्स स्टार माधवन ने कहा कि वेदांत एक सख्त दिनचर्या का पालन करते हैं। वह रोज सुबह 4 बजे ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाते हैं। वहीं रात आठ बजे तक वह सो जाते हैं। वह संतुलित आहार ही खाते हैं। माधवन का कहना है कि वेदांत का रूटीन फॉलो करना आसान काम नहीं है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकारा कि ब्रह्म मुहूर्त आध्यात्मिक रूप से जागने का सबसे अच्छा समय है।
तैराकी के लिए परफेक्ट
अपने बेटे के बारे में बात करते हुए माधवन ने कहा कि वेदांत स्विमिंग के लिए परफेक्ट है। उसकी लंबाई 6.3 फीट है। साथ ही बेटा का बॉडी बिल्डअप भी तैराक जैसा है। सही समय पर जागने से लेकर खाने तक वेदांत हर एक बात का पूरा ध्यान रखते हैं। वह संतुलित भोजन भी ठीक तरीके से चबा कर खाते हैं। माधवन का कहना है कि बेटे की तुलना में वह खुद काफी आलसी हैं।
लंबी है उपलब्धियों की लिस्ट
वेदांत एक शानदार तैराक हैं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित तैराकी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक हासिल किए हैं। मलेशिया इन्विटेशनल एज ग्रुप स्विमिंग चैंपियनशिप में वह पांच बार गोल्ड मेडल अपने नाम कर चुके हैं। इसी के साथ डेनिश ओपन में भी वह गोल्ड और सिल्वर दोनों खिताब जीत चुके हैं। वहीं थाईलैंड और लातविया ओपन में उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। कॉमनवेल्थ यूथ गेम्स में उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया था।
माधवन की पेरेंटिंग टिप्स
बातचीत के दौरान माधवन ने पेरेंटिंग टिप्स भी शेयर कीं। माधवन का कहना है कि पेरेंट्स को कभी भी बच्चों पर अपनी पसंद या राय नहीं थोपनी चाहिए। अगर वे दबंग हैं तो उन्हें दोष न ठहराएं। क्योंकि आज के बच्चे सोशल मीडिया के कारण पहले काफी ज्यादा जागरूक हैं। बच्चों से बहुत ही सहजता से बात करनी चाहिए। उनकी राय लें और उसे गंभीरता से सुने भी। उन्हें हमेशा सुरक्षित वातावरण देने की कोशिश करें। घर में उनकी अपनी एक स्पेस होनी चाहिए, जहां उन्हें अपनी राय के लिए किसी की आलोचना न झेलनी पड़े।
