prakash jha
prakash jha

Birthday Special: बेहतरीन फिल्मों को बनाने वाले प्रकाश झा अपना 72 वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रकाश झा कई फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं लेकिन वो एक बेहतरीन निर्देशक के रूप में जाने जाते हैं। प्रकाश झा की फिल्मों में समाज की समस्याओं को बेहतरीन तरीके से दिखाया जाता है। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित कुछ फिल्में तो ऐसी हैं जिन्हें बहुत सराहा जाता है। ये फिल्में चर्चा का विषय भी बनी रहती हैं। तो चलिए जानते हैं प्रकाश झा की बेहतरीन फिल्मों के बारे में जिन्हें दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया जाता है।

read also: बॉलीवुड में इन प्रसिद्ध शहरों के नाम पर बनी फिल्में: Bollywood Films

gangaajal
gangaajal

फिल्म ‘गंगाजल’ 2003 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ‘गंगाजल’ की कहानी एस पी अमित कुमार के संघर्ष के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म में नेता और पुलिस की झड़प को दिखाया गया है। ये एक बेहतरीन कहानी है जिसमें जनता और नेता के बीच जद्दोजहद को दिखाया गया है। साधू यादव नाम का नेता किस तरह अपने स्वार्थ के लिए लोगों का शोषण करता है और एस पी अमित कुमार किस तरह पीड़ित लोगों को बचाते हैं ये फ़िल्म में दिखाया गया है। फिल्म सुपर हिट हुई थी। फिल्म को नेशनल फिल्म अवार्ड्स से नवाज़ा गया था। फ़िल्म में अजय देवगन , ग्रेसी सिंह , मोहन जोशी , यशपाल शर्मा , अखिलेन्द्र मिश्रा , अनूप सोनी और दयाशंकर पांडेय जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आए थे।

raajneeti
raajneeti

फिल्म ‘राजनीति’ 2010 में रिलीज़ हुई थी। ये पोलिटिकल थ्रिलर फिल्म दो परिवारों के बीच चल रही राजनैतिक जंग को दर्शाती है। फिल्म की कहानी में सत्ता के स्वार्थ में दो परिवार किस तरह योजनाएं बनाते हैं और सत्ता हांसिल करने की कोशिश करते हैं इसे दर्शाया गया है। इसका निर्देशन प्रकाश राज ने किया था। फिल्म बेहद पसंद की गयी थी। फिल्म को 4 नॉमिनेशन अवार्ड्स से नवाज़ा गया है। फिल्म में अजय देवगन , रणबीर कपूर , मनोज बाजपेयी , नाना पाटेकर , कटरीना कैफ , नसीरुद्दीन शाह और अर्जुन रामपाल जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आए थे।

aarakshan
aarakshan

फिल्म ‘आरक्षण’ 2011 में रिलीज़ हुई थी। फिल्म ‘आरक्षण’ देश में आरक्षण की व्यवस्था और इसपर लोगों के विचार पर आधारित थी। फिल्म में आरक्षण के पक्ष और विपक्ष दोनों पहलु को दिखाया गया है। फिल्म कंट्रोवर्सी का भी हिस्सा रही। फिल्म में दिखाया गया है कि आरक्षण की ज़रूरत और समाज पर उसके प्रभाव को दर्शाती है। समाज में होने वाली असमानता को ख़त्म करने के लिए किस क्षेत्र में आरक्षण दिया जाना चाहिए इसे बेहतर तरह से दर्शाया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन , दीपिका पादुकोण , सैफ अली खान , प्रतीक बब्बर और मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार निभाते नज़र आए थे। उनके अभिनय को बेहद सराहा गया था।

mrityudand
mrityudand

फिल्म ‘मृत्युदंड’ 1997 में रिलीज़ हुई थी। ये बेहतरीन फिल्म मानी जाती है जिसमें मज़बूत लोग द्वारा औरतों और कमज़ोर लोगों को दबाया और उनका शोषण किया जाता है। फिल्म में एक अय्याश आदमी की सत्ता दिखाई गयी है जो धर्म की आड़ में आकर लोगों के साथ अन्याय करता है। फिल्म का निर्देशन प्रकाश झा ने किया था। औरतों पर मर्द ज़ात द्वारा की गयी बर्बरता के खिलाफ आवाज़ उठाती महिलाओं का संघर्ष फिल्म में खूबसूरती से दर्शाया गया है। फिल्म में माधुरी दीक्षित , अयूब खान , ओम पुरी , शबाना आज़मी , शिल्पा शिरोडकर और मोहन आगशे जैसे दिग्गज कलाकार नज़र आए थे।

satyagrah
satyagrah

फिल्म ‘सत्याग्रह’ 2013 में रिलीज़ हुई थी। ये फिल्म प्रकाश झा की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। फिल्म की कहानी में गरीबों के हक़ के लिए लड़ने वाले शख़्स ( द्वारका आनंद ) के बेटे (अखिलेश) की मौत हो जाती है। सरकार जिस मुआवज़े की बात करती है वो देती नहीं है। ऐसे में उस परिवार के संघर्ष को दिखाया गया है। किस तरह मुआवज़े का संघर्ष साड़ी जनता का संघर्ष बन जाता है ये देखने लायक है। अखिलेश का दोस्त मानव और इसी तरह कई लोग इस संघर्ष से जुड़ जाते हैं और अपनी लड़ाई जारी रखते हैं। फिल्म में अजय देवगन , अमिताभ बच्चन , अमृता राव , करीना कपूर , मनोज बाजपेयी और अर्जुन रामपाल जैसे काबिल कलाकार नज़र आए थे।

सृष्टि मिश्रा, फीचर राइटर हैं , यूं तो लगभग हर विषय पर लिखती हैं लेकिन बॉलीवुड फीचर लेखन उनका प्रिय विषय है। सृष्टि का जन्म उनके ननिहाल फैज़ाबाद में हुआ, पढ़ाई लिखाई दिल्ली में हुई। हिंदी और बांग्ला कहानी और उपन्यास में ख़ास रुचि रखती...