Bollywood Films: हम अपने शहर से बेहद प्यार करते हैं। अपने शहर से जुड़ी यादें हमारे मन में रहती हैं हम कहीं भी किसी जगह चले जाएं। वो कहते हैं न कि हम शहर से दूर नौकरी के लिए चले जाते हैं लेकिन हमारा शहर हमारे अंदर से कहीं नहीं जाता। अपने शहर के प्रति हमारे दिल में इज़्ज़त और प्यार रहता ही है यही कारण है कि जब किसी अजनबी से मुलाक़ात होती है और वो अपने ही शहर का हुआ तो फिर वो अजनबी कहां रहता है। फिर जब अपने शहर का दीदार बड़े परदे पर हो तब तो ये एकदम गर्व की बात होती है। अपने शहर के नाम से फिल्म का नाम होना हर किसी को पसंद आता ही है। तो चलिए जानते हैं कि इस पंक्ति में आपके शहर का नाम शामिल है या नहीं, जिसके नाम पर फिल्म बनी हो।
1) दिल्ली 6

फ़िल्म ‘दिल्ली 6’ 2009 में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म में दिल्ली के चांदनी चौक के नज़ारे देखने को मिलते हैं। फिल्म बेहद पसंद की गयी थी। इसके गाने भी हिट थे। फ़िल्म में चांदनी चौक की संकरी गलियां और दिल्ली मेट्रो के दृश्य आपको अपने शहर से जोड़ते हैं। फ़िल्म में बेहद खूबसूरत दृश्य हैं जो दिल्ली को दिखाते हैं। फिल्म का निर्देशन राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने किया है। फिल्म में अभिषेक बच्चन , सोनम कपूर , वहीदा रहमान , ऋषि कपूर , ओम पुरी और दिव्या दत्ता जैसे कलाकार नज़र आये थे।
2) चेन्नई एक्सप्रेस

फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। फिल्म में चाय के बाग़ान और संस्कृति को बखूबी दिखाया गया है जो कि बिलकुल आपको अपने शहर चेन्नई से जोड़ता है। खूबसूरत गाँव, सुन्दर मंदिर और हरियाली देख कर किसी का भी मन खुश हो जाए। फिल्म के दृश्य काफी पसंद किये गए थे। फिल्म के गाने भी फिल्म की तरह हिट थे। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया था। फिल्म में शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।
3) गो गोवा गॉन

फिल्म गो गोवा गॉन में गोवा के खूबसूरत नज़ारे देखने मिलते हैं। गोवा एक खूबसूरत शहर है जहाँ जाना हर किसी को पसंद है। फिल्म में खूबसूरत बीच आपका मन मोह लेते हैं। फिल्म का निर्देशन राज और कृष्णा डी.के ने किया है। फिल्म में सैफ अली खान , कुणाल खेमू, पूजा गुप्ता , वीर दास और आनंद तिवारी नज़र आए थे। फिल्म को काफी पसंद किया गया था।
4) वन्स अपऑन अ टाइम इन मुंबई

फिल्म वन्स अप ऑन अ टाइम इन मुंबई में आप मुंबई शहर के दृश्य देखेंगे। फिल्म का फेमस गाना ‘पी लूं’ हाजी अली दरगाह में शूट हुआ था। फिल्म की शूटिंग मुंबई के कई हिस्सों में हुई है जिसे देखने के बाद आप इससे खुद को जोड़ पाएंगे। फिल्म काफी पसंद की गयी थी। फिल्म का निर्देशन मिलान लुथरिया ने किया था। अजय देवगन , कंगना रनौत , इमरान हाश्मी और प्राची देसाई जैसे दिग्गज कलाकारों ने अपने अभिनय के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया था।
5) जिला ग़ाज़ियाबाद

फ़िल्म ‘जला ग़ाज़ियाबाद’ में दिल्ली और ग़ाज़ियाबाद के सीन्स शूट किये गए हैं। दिल्ली के क़ुतुब मीनार, तुग़लक़ाबाद और ग़ाज़ियाबाद के हिंडन रिवर के दृश्य फिल्म में देखने को मिलते हैं। कहा जाता है चुनाव से सम्बन्धित दृश्य ग़ाज़ियाबाद में शूट किये गए हैं। फिल्म का निर्देशन आनंद कुमार ने किया है। संजय दत्त , अरशद वारसी , विवेक ओबरॉय और परेश रावल जैसे कलाकार फ़िल्म में नज़र आए थे।